Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • Poltical

Rajsamand Election 2026 : राजसमंद में भाजपा के टिकट बंटवारे पर बवाल! सेन समाज ने खोला मोर्चा

Parmeshwar Singh Chundwat September 1, 2026 1 minute read

Rajsamand Election 2026 : राजसमंद नगर परिषद चुनाव में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब भाजपा और कांग्रेस के सामने टिकट से नाराज दावेदारों को साधने की चुनौती है। सोमवार को दोनों प्रमुख दलों ने पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की। इसके बाद कई वार्डों में टिकट की उम्मीद लगाए बैठे दावेदारों ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरकर राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ा दी है।

भाजपा में नगर उपाध्यक्ष हिम्मत मेहता सहित कुछ वार्डों के दावेदार टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में पार्टी संगठन के सामने बागी प्रत्याशियों को मनाने और अधिकृत उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाने की चुनौती है। कांग्रेस में भी टिकट वितरण के बाद नाराज दावेदारों को साधना पार्टी के लिए जरूरी होगा। टिकट वितरण को लेकर मंगलवार को सेन समाज के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर अपनी नाराजगी जाहिर की। पदाधिकारियों ने भाजपा पर सेन समाज को राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं देने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि राजसमंद जिले की पांचों निकायों में चुनाव हो रहे हैं, लेकिन भाजपा ने किसी भी निकाय में सेन समाज के प्रतिनिधि को टिकट नहीं दिया। इससे समाज में नाराजगी का माहौल है। पदाधिकारियों के अनुसार, राजसमंद नगर परिषद चुनाव के लिए समाज की ओर से 8 से 10 टिकटों की मांग की गई थी, लेकिन पार्टी की ओर से एक भी टिकट नहीं दिया गया। अब समाज की बैठक में आगे की रणनीति को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

इन दावेदारों के लिए मांगा गया था टिकट

Rajsamand Nagar Parishad Election : सेन समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि भाजपा से वार्ड 15 के लिए टीना सेन, वार्ड 28 से प्रमोद सेन और वार्ड 18 से संजय सेन के नाम पर टिकट की मांग की गई थी। इसके अलावा हेमा सेन, कैलाश सेन और दिनेश सेन के परिवार से भी टिकट की मांग रखी गई थी। हालांकि, पार्टी ने इनमें से किसी को भी पार्षद प्रत्याशी नहीं बनाया।

समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि समाज की संख्या और राजनीतिक भागीदारी को देखते हुए प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए था। टिकट वितरण में उपेक्षा से समाजजनों और कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। प्रेस वार्ता में सेन समाज मेवाड़ अध्यक्ष प्रहलाद सेन, सेन समाज फरारा चोखला अध्यक्ष संपत सेन, राष्ट्रीय नाई महासभा के जिला अध्यक्ष बाबूलाल सेन, सेन समाज उपाध्यक्ष कैलाश सेन, महिला उपाध्यक्ष टीना सेन, हरिशंकर सेन, सोनू सेन सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। Rajasthan Local Body Election 2026

Jaivardhan News

अब बागियों को मनाने की चुनौती

Sen Samaj Rajsamand : नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी तस्वीर काफी हद तक साफ हो चुकी है। अब भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए अगले कुछ दिन अहम रहने वाले हैं। पार्टियां अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के साथ ही टिकट से नाराज दावेदारों और उनके समर्थकों को मनाने की कोशिश करेंगी। ऐसे में सेन समाज की नाराजगी और निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी चुनावी समीकरणों पर कितना असर डालती है, यह आने वाले दिनों में साफ होगा। Rajsamand Political News

Municiple Election : राजसमंद में टिकट कटे तो भाजपा व कांग्रेस में बगावत, निर्दलीय मैदान में उतरे | Election 2026

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 411

Post navigation

Previous: PM Modi appeal : PM मोदी की फिर अपील- जरूरत न हो तो सोना मत खरीदो, जानिए क्या है वजह?
Next: Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 2 Sep. 2026

Related Stories

Udaipur Congress candidate list
  • Poltical

Udaipur Congress candidate list : उदयपुर में कांग्रेस ने खोले पत्ते: 80 वार्डों के प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट जारी, देखें

Parmeshwar Singh Chundwat August 30, 2026
Rajsamand Nagar Nikay Election
  • Poltical

Rajsamand Nagar Nikay Election : राजसमंद में चुनावी घमासान तेज, एक दिन में 105 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन

Parmeshwar Singh Chundwat August 29, 2026
Rajsamand Elections 2026
  • Poltical

Rajsamand Elections 2026 : राजसमंद में निकाय चुनाव का नया गणित: सभापति सीट सामान्य, BJP-कांग्रेस में टिकट की रेस तेज

Parmeshwar Singh Chundwat August 14, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की चौंकाने वाली बातें #rajsamandnews राजसमंद में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की चौंकाने वाली बातें #rajsamandnewsElection 2026
नगरपरिषद राजसमंद के चुनाव में भाजपा ने नामांकन दाखिल करने के अंतिम समय तक भी प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी नहीं की। कई नए प्रत्याशी मीडिया के समक्ष कुछ बोलने से ही बचते दिखाई दिए, तो कोई प्रत्याशी चुनाव लड़ने के मु्देद भी नहीं बता पाए। साथ ही नामांकन भरने वाले कुछ प्रत्याशी बोले कि टिकट तो अभी भाजपा ने फाइनल नहीं किया, मगर आवेदन करने के लिए इशारा मिल गया है। इसलिए फार्म भर रहे हैं। भाजपा नगर अध्यक्ष दिनेश कुमावत बोले कि राजसमंद नगरपरिषद में भाजपा का बोर्ड बनाना मेरी भी परीक्षा है, मगर जनता का रुझान भाजपा का बोर्ड बनाने के समर्थन में ही है।
Nagar parishad Rajsamand
Municiple election rajsamand
Rajsamand News
BJP Rajsamand
Congress RajsamandJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की चौंकाने वाली बातें #rajsamandnewsElection 2026
नगरपरिषद राजसमंद के चुनाव में भाजपा ने नामांकन दाखिल करने के अंतिम समय तक भी प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी नहीं की। कई नए प्रत्याशी मीडिया के समक्ष कुछ बोलने से ही बचते दिखाई दिए, तो कोई प्रत्याशी चुनाव लड़ने के मु्देद भी नहीं बता पाए। साथ ही नामांकन भरने वाले कुछ प्रत्याशी बोले कि टिकट तो अभी भाजपा ने फाइनल नहीं किया, मगर आवेदन करने के लिए इशारा मिल गया है। इसलिए फार्म भर रहे हैं। भाजपा नगर अध्यक्ष दिनेश कुमावत बोले कि राजसमंद नगरपरिषद में भाजपा का बोर्ड बनाना मेरी भी परीक्षा है, मगर जनता का रुझान भाजपा का बोर्ड बनाने के समर्थन में ही है।
Nagar parishad Rajsamand
Municiple election rajsamand
Rajsamand News
BJP Rajsamand
Congress RajsamandJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की चौंकाने वाली बातें #rajsamandnews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
आमेट पूर्व पालिकाध्यक्ष कैलाश मेवाड़ा बोले- हमने स्थानीय को टिकट दिए, फिर से कांग्रेस का बोर्ड बनेगा
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
युवा प्रत्याशी सूर्या मेवाड़ा बोले- कांग्रेस ने जेनजी को दिया मौका, जीत कांग्रेस की ही होगी #ametnews
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 2 Sep. 2026
  • Rajsamand Election 2026 : राजसमंद में भाजपा के टिकट बंटवारे पर बवाल! सेन समाज ने खोला मोर्चा
  • PM Modi appeal : PM मोदी की फिर अपील- जरूरत न हो तो सोना मत खरीदो, जानिए क्या है वजह?
  • rule changes September : 1 सितंबर से जेब पर बड़ा असर: गैस सिलेंडर से दूध और कार तक महंगा, जानें 7 बड़े बदलाव
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 1 Sep. 2026
| MoreNews by AF themes.