
Rajsamand wife murder news : कुंवारिया। कस्बे के समीपवर्ती गाडरियावास मोहल्ले में शनिवार देर रात एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पति ने पत्नी के चरित्र पर संदेह को लेकर उसके साथ मारपीट की और इसी दौरान उसके सिर पर पत्थर से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद महिला को परिजन राजसमंद के आरके अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतका की पहचान डाली (42) पत्नी जगदीश बागरिया के रूप में हुई है। पीहर पक्ष ने आरोप लगाया है कि पति अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान पति ने डाली के सिर पर पत्थर से जोरदार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन डाली को लेकर राजसमंद स्थित आरके अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पीहर पक्ष के तत्काल अस्पताल नहीं पहुंचने के कारण पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। बाद में पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के भाई भेरा पुत्र उदा बागरिया, निवासी तलोदा, हाल निवासी हैदराबाद (आंध्रप्रदेश), की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या की परिस्थितियों और घटना के पीछे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। कुंवारिया थानाधिकारी पूरणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि डाली की उसके पति जगदीश बागरिया ने मारपीट कर हत्या की। प्रारंभिक जांच में पत्नी के चरित्र पर संदेह को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

घटना के बाद अस्पताल के बाहर जुटे परिजन और समाज के लोग
Kunwariya wife murder case : महिला की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजन और समाज के लोग राजसमंद के आरके अस्पताल के बाहर एकत्र हो गए। परिजनों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश और दुख नजर आया। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था और वारदात की पूरी परिस्थितियां क्या थीं। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और उसके संभावित ठिकानों तथा रिश्तेदारों के यहां दबिश दी जा रही है। Rajsamand husband wife dispute
मजदूरी करता था आरोपी, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया
Rajsamand husband kills wife : जानकारी के अनुसार आरोपी जगदीशचंद्र बागरिया आसपास के गांवों में मजदूरी करता था। मृतका डाली के दो बच्चे हैं। इनमें 13 वर्षीय मुकेश और 16 वर्षीय पूनम शामिल हैं। मां की मौत के बाद दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश के साथ-साथ मामले की विस्तृत जांच में जुटी है। हत्या के पीछे की पूरी परिस्थितियों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा पुलिस की जांच आगे बढ़ने के बाद हो सकेगा। Rajsamand crime news today

