
Rajsamand Chairman Election : राजसमंद। राजसमंद नगर परिषद के सभापति पद के लिए आज, 21 सितंबर को मतदान होगा। सभापति की कुर्सी के लिए भाजपा की अनिता पालीवाल और कांग्रेस के मोहनलाल कुमावत आमने-सामने हैं। नामांकन वापसी के बाद कांग्रेस के चुन्नीलाल पंचोली और भूरालाल कुमावत मैदान से बाहर हो गए, जिससे मुकाबला अब सीधे दो प्रत्याशियों के बीच रह गया है।
राजसमंद नगर परिषद में कुल 45 वार्ड हैं। हालिया निकाय चुनाव में भाजपा ने 27, कांग्रेस ने 14 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 4 वार्डों में जीत दर्ज की थी। ऐसे में आज होने वाला सभापति चुनाव नगर परिषद की नई राजनीतिक तस्वीर तय करेगा। सभापति पद के लिए मतदान सोमवार को जिला परिषद सभागार में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना की जाएगी और इसके बाद सभापति के निर्वाचन परिणाम की घोषणा होगी। भाजपा की ओर से अनिता पालीवाल प्रत्याशी हैं। उन्होंने राजसमंद नगर परिषद के वार्ड 6 से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता है। वार्ड 6 में उन्हें 824 वोट मिले और उन्होंने 535 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। वहीं कांग्रेस ने सभापति पद के लिए मोहनलाल कुमावत को मैदान में उतारा है। नामांकन वापसी के बाद कांग्रेस की ओर से वही एकमात्र प्रत्याशी रह गए हैं। Rajsamand Nagar Parishad Chairman Election
कुमावत समाज की मांग के बाद बढ़ी राजनीतिक हलचल
Rajsamand Sabhapati Election 2026 : सभापति चुनाव को लेकर कुमावत समाज की मांग के बाद राजसमंद में राजनीतिक हलचल भी देखने को मिली। समाज की ओर से समाज से सभापति बनाए जाने की मांग रखी गई थी। भाजपा की ओर से अनिता पालीवाल का नाम सामने आने के बाद कुमावत समाज की ओर से एसपी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन भी किया गया था। समाज की ओर से भाजपा खेमे के कुमावत समाज से जुड़े पार्षदों को समाज को सौंपने की मांग रखी गई। इसके बाद भाजपा के कुमावत समाज से जुड़े पार्षदों का वीडियो सामने आया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। चुनाव से पहले यह घटनाक्रम भी चर्चा में रहा।

पांच निकायों के अध्यक्ष पद का फैसला भी आज
Anita Paliwal Rajsamand राजसमंद जिले में इस बार राजसमंद, नाथद्वारा, भीम, आमेट और देवगढ़—कुल पांच निकायों में चुनाव हुए हैं। अब इन निकायों के अध्यक्ष और सभापति पद के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। राजसमंद में जहां दो प्रत्याशी आमने-सामने हैं, वहीं अलग-अलग निकायों में राजनीतिक समीकरण अलग हैं।
नाथद्वारा में एक निर्दलीय पार्षद की भूमिका महत्वपूर्ण
नाथद्वारा नगर पालिका में कुल 40 वार्ड हैं। यहां भाजपा के 20, कांग्रेस के 19 और एक निर्दलीय पार्षद ने जीत दर्ज की है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के बीच केवल एक सीट का अंतर है और एक निर्दलीय पार्षद का वोट अध्यक्ष पद के चुनाव में महत्वपूर्ण हो सकता है। भीम नगर पालिका में कुल 20 वार्ड हैं। यहां कांग्रेस के 14, भाजपा के 2 और निर्दलीय 4 पार्षद चुने गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए यशोदा कुंवर का एकमात्र नामांकन होने के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। Mohanlal Kumawat Rajsamand
आमेट में दिनेश सरणोत और शौर्य मेवाड़ा के बीच मुकाबला
आमेट नगर पालिका में कुल 25 वार्ड हैं। यहां भाजपा के 14 और कांग्रेस के 11 पार्षद निर्वाचित हुए हैं। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने दिनेश सरणोत और कांग्रेस ने शौर्य मेवाड़ा को प्रत्याशी बनाया है। दोनों के बीच अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला है।
देवगढ़ नगर पालिका में अध्यक्ष पद ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। यहां कांग्रेस के 16, भाजपा के 7 और निर्दलीय 2 पार्षद विजयी हुए हैं। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से तारा देवी कंसारा और कांग्रेस की ओर से तारा कुमारी कंसारा मैदान में हैं। दोनों प्रत्याशियों के नाम में ‘तारा’ समान होने के कारण यह मुकाबला भी चर्चा में है।
अब सबकी नजर राजसमंद सभापति चुनाव पर
राजसमंद नगर परिषद में 45 पार्षदों के बीच होने वाला सभापति चुनाव आज पूरा होगा। सुबह 10 बजे से मतदान शुरू होगा और दोपहर 2 बजे तक मतदान के बाद मतगणना की जाएगी। इसके साथ ही साफ हो जाएगा कि राजसमंद नगर परिषद की नई सभापति अनिता पालीवाल होंगी या मोहनलाल कुमावत।



