
राजसमंद। Rajsamand Pangolin Skin Seized : वन्यजीवों की अवैध तस्करी के खिलाफ वन विभाग और वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (WCCB) नॉर्थ रीजन की संयुक्त टीम ने राजसमंद में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने पैंगोलिन के शल्क बेचने की फिराक में घूम रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई उप वन संरक्षक, वन्यजीव राजसमंद के निर्देशन में की गई।
वन विभाग के अनुसार, संयुक्त टीम 22 सितंबर 2026 को भावा पेट्रोल पंप के पास निगरानी कर रही थी। इसी दौरान चार संदिग्ध लोग पैंगोलिन के शल्क बेचने की कोशिश करते हुए नजर आए। टीम ने घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया और उनके कब्जे से पैंगोलिन के शल्क बरामद किए। रेंजर लादूलाल शर्मा के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हीरा लाल जोगी निवासी झाडोल, सुरेश जोगी, लादू जोगी निवासी खातीखेड़ा और गोपी लाल पूर्बिया निवासी अर्जुनपुरा के रूप में हुई है। संयुक्त टीम ने आरोपियों के पास मौजूद पैंगोलिन के शल्क जब्त कर लिए। इसके बाद चारों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।कार्रवाई पूरी होने के बाद वन विभाग की टीम ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपियों को 15 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए। Rajsamand Pangolin Smuggling

पैंगोलिन वन्यजीव संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण
Pangolin Scales Seized in Rajsamand : पैंगोलिन एक संरक्षित वन्यजीव है। इसके शल्कों का अवैध कारोबार वन्यजीव तस्करी से जुड़ा है। पैंगोलिन के अंगों का इस्तेमाल पारंपरिक दवाओं और सजावटी वस्तुओं के लिए किए जाने की वजह से इसके अवैध शिकार और तस्करी की घटनाएं सामने आती रही हैं। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन्यजीवों के अवैध शिकार, उनके अंगों की तस्करी और वन्यजीव अपराधों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। Rajsamand Wildlife Crime



