Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

Railmagra Tractor Trolley Accident : राजसमंद में गणपति प्रतिमा विसर्जन से लौटते वक्त ट्रैक्टर पलटा, चार की मौत, 11 घायल

Parmeshwar Singh Chundwat September 24, 2026 1 minute read

Railmagra Tractor Trolley Accident : राजसमन्द। रेलमगरा थाना क्षेत्र के बनेडिया ग्राम पंचायत में खटुकडा मार्ग पर ट्रेक्टर पलटने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। दरअसल गणेश प्रतिमा विसर्जन कर लौटते वक्त यह हादसा हुआ। ये लोग सांसेरा के जल देवी माताजी तालाब से गणेश प्रतिमा विसर्जन कर वापस लौट रहे थे। रास्ते में एक मोड़ पर अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और पलट गया। घायलों में रेलमगरा अस्पताल और आरके जिला चिकित्सालय में इलाज जारी है।

हादसे में तुरकिया खेड़ा निवासी शंकरसिंह पिता जोध सिंह (65 वर्ष), तकड़ियों का गुड़ा, नाथद्वारा निवासी पुष्पा कुंवर पत्नी शंभूसिंह (45 वर्ष), तुरकिया खेड़ा निवासी हरीश लोहार पुत्र राजकुमार लोहार (12 वर्ष) और तुरकिया खेड़ा निवासी ललिता पुत्री भंवर सिंह की मौत हो गई । जबकि जानकारी के मुताबिक तुरकिया खेड़ा निवासी अनीता पुत्री सुरेशसिंह(26 वर्ष), लीला पुत्री बंसी सिंह (23 वर्ष) व पीपली डोडिया निवासी अर्जुनसिंह पुत्र रोशनलाल खटीक घायल है। रेलमगरा थानाधिकारी प्रवीण सिंह जुगतावत के अनुसार हादसा दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ। ट्रैक्टर के बेकाबू होकर पलटने के बाद ट्रॉली में सवार लोग उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बनेडिया सरपंच योगेंद्र सिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। ट्रॉली के नीचे कई लोगों के दबे होने के कारण JCB की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीधा किया गया, जिसके बाद नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए बनेडिया रेल नगर चिकित्सालय पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद राजसमंद जिला आरके अस्पताल रेफर किया गया। इधर हादसे की जानकारी मिलने के बाद राजसमंद जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा और जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल भी जिला चिकित्सालय पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनके उपचार की जानकारी ली। चिकित्सकों से घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली गई। हादसे गणपति प्रतिमा विसर्जन की खुशी गम में बदल गई। Rajsamand Accident News Today

Jaivardhan News

पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा

Rajsamand Ganesh Visarjan Accident : हादसे की सूचना मिलने के बाद रेलमगरा थाना अधिकारी प्रवीण सिंह जुगतावत पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य करवाया तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। हादसे की जानकारी मिलने के बाद जिला कलक्टर अरूण कुमार हसीजा व राजसमंद पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल भी जिला चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में घायलों से मुलाकात कर उनके उपचार की जानकारी ली और चिकित्सकों से घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। Rajsamand Tractor Accident News

गांव में छाया मातम

Turkiya Kheda Road Accident : गणेश विसर्जन के बाद घर लौटते समय हुए इस दर्दनाक हादसे की खबर जैसे ही तुरकिया खेड़ा गांव और आसपास के क्षेत्र में पहुंची, शोक की लहर दौड़ गई। हादसे में चार लोगों की मौत के बाद गांव में गमगीन माहौल है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घायल श्रद्धालुओं के जल्द स्वस्थ होने के लिए लोग प्रार्थना कर रहे हैं।

हादसे के फोटो

Rajsamand Pangolin Skin Seized : राजसमंद में पैंगोलिन के शल्क बेचते 4 गिरफ्तार : वन विभाग और WCCB की संयुक्त कार्रवाई

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 0

Post navigation

Previous: Rajsamand Pangolin Skin Seized : राजसमंद में पैंगोलिन के शल्क बेचते 4 गिरफ्तार : वन विभाग और WCCB की संयुक्त कार्रवाई

Related Stories

Rajsamand Pangolin Skin Seized
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand Pangolin Skin Seized : राजसमंद में पैंगोलिन के शल्क बेचते 4 गिरफ्तार : वन विभाग और WCCB की संयुक्त कार्रवाई

Parmeshwar Singh Chundwat September 24, 2026
Rajsamand wife murder news
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand wife murder news : चरित्र पर संदेह को लेकर पति ने पत्नी के सिर पर पत्थर से किया वार, मौत के बाद आरोपी फरार

Parmeshwar Singh Chundwat September 22, 2026
Rajsamand Police Action
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand Police Action : राजसमंद में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 241 ठिकानों पर दबिश; 31 आरोपी गिरफ्तार

Parmeshwar Singh Chundwat September 18, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

Live.. राजसमंद में पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्य के आरक्षण की लॉटरी Live.. राजसमंद में पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्य के आरक्षण की लॉटरीRajsamand News
Zila Parishad Rajsamand
Panchayat Samiti Sadasy
Panchayat Chunav
Election 2026
पंचायतीराज चुनाव 2026
राजसमंद न्यूज
जिला परिषद राजसमंद
पंचायत समिति सदस्यJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Live.. राजसमंद में पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्य के आरक्षण की लॉटरीRajsamand News
Zila Parishad Rajsamand
Panchayat Samiti Sadasy
Panchayat Chunav
Election 2026
पंचायतीराज चुनाव 2026
राजसमंद न्यूज
जिला परिषद राजसमंद
पंचायत समिति सदस्यJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Live.. राजसमंद में पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्य के आरक्षण की लॉटरी
राजसमंद में जीत के बाद अपने वार्ड पहुंचे अशोक रांका, कार्यकर्ताओं को दिया धन्यवादJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में जीत के बाद अपने वार्ड पहुंचे अशोक रांका, कार्यकर्ताओं को दिया धन्यवाद
पिपरड़ा की अन्नपूर्णा रसोई में ₹8 की थाली कैसी? देखिए क्या-क्या मिल रहा भोजन
.
Rajsamand news
jaivardhan news
annpurna rasoiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
पिपरड़ा की अन्नपूर्णा रसोई में ₹8 की थाली कैसी? देखिए क्या-क्या मिल रहा भोजन #Rajsamandnews
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Railmagra Tractor Trolley Accident : राजसमंद में गणपति प्रतिमा विसर्जन से लौटते वक्त ट्रैक्टर पलटा, चार की मौत, 11 घायल
  • Rajsamand Pangolin Skin Seized : राजसमंद में पैंगोलिन के शल्क बेचते 4 गिरफ्तार : वन विभाग और WCCB की संयुक्त कार्रवाई
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 24 Sep. 2026
  • Panchayati Raj Election 2026 : राजसमंद जिला परिषद में 15 वार्ड अनारक्षित, 9 प्रधान पदों में 3 सामान्य महिला के लिए आरक्षित; सरपंच-पंच की लॉटरी कल
  • Rajasthan Panchayati Raj Election : निकाय चुनाव के बाद अब पंचायतीराज की बारी, आज खुलेगा आरक्षण का पिटारा
| MoreNews by AF themes.