
Bank Strike News : बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल के चलते 28 से 30 सितंबर तक बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहेगा। हड़ताल के दौरान ग्राहकों को नकदी की परेशानी न हो, इसके लिए SBI ने 28 से 30 सितंबर तक अपने ATM से कैश निकालने पर चार्ज नहीं लेने की घोषणा की है। इस दौरान बैंकिंग की डिजिटल सेवाएं पहले की तरह उपलब्ध रहेंगी।
बैंक कर्मचारी हफ्ते में 5 दिन काम (5-Day Banking) लागू करने की मांग को लेकर 28 सितंबर से तीन दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल में देश की सात प्रमुख बैंक यूनियनों के शामिल होने की बात कही जा रही है। इनमें AIBEA, AIBOC, NCBE, AIBOA, BEFI, INBEF और INBOC शामिल हैं। इन यूनियनों से बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी जुड़े हुए हैं। यूनियनों का कहना है कि जब तक सरकार सप्ताह में 5 दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की ठोस तारीख घोषित नहीं करती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित हड़ताल के कारण बैंक शाखाओं में नियमित कामकाज प्रभावित होगा। ग्राहकों को नकदी निकासी, चेक क्लियरेंस और अन्य जरूरी बैंकिंग कार्यों में परेशानी न हो, इसके लिए वित्त मंत्रालय ने 27 सितंबर, रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को खुले रखने का निर्देश दिया है। Bank Employees Strike
5-डे वर्किंग को लेकर सरकार और यूनियनों में मतभेद
SBI ATM Free Cash Withdrawal : हड़ताल से पहले सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सरकार ने बैंकों में 5-डे वर्किंग लागू करने का कोई औपचारिक वादा नहीं किया था। रिपोर्ट के अनुसार, वेतन संशोधन से जुड़ी बातचीत के दौरान भी इस मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बनी थी। वित्त मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि सप्ताह में पांच दिन काम की मांग बैंक कर्मचारी यूनियनों की ओर से उठाई गई थी और सरकार तथा यूनियनों के बीच इस पर कोई अंतिम सहमति नहीं बनी।

PLI के नियमों को लेकर भी विवाद
SBI Bank Strike news : 5-डे वर्किंग के अलावा परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) के नियमों को लेकर भी सरकार और बैंक कर्मचारी यूनियनों के बीच मतभेद बताए जा रहे हैं। सरकार ने स्केल-4 और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए इंसेंटिव से जुड़ा नया प्रावधान लागू किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को 365 दिनों की बेसिक सैलरी के बराबर इंसेंटिव या बोनस मिल सकता है। बैंक यूनियनें इस व्यवस्था को लेकर भी अपना विरोध जता रही हैं। 5 Day Banking Strike



