
कुंभलगढ़ : Kumbhalgarh village robbery : माचड़ा गांव में 21 सितंबर की रात करीब 2 बजे तीन बदमाशों ने घर में घुसकर पिस्तौल की नोक पर परिवार को बंधक बना लिया और लूटपाट की। बदमाश 6 हजार रुपए नकद, चांदी के जेवर और करीब 15 हजार रुपए कीमत का मोबाइल ले गए। विरोध करने पर परिवार के दो सदस्यों से मारपीट भी की। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर केलवाड़ा थाने में मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। Kumbhalgarh crime news
Kelwara police robbery case : माचड़ा निवासी सोहनीबाई ने रिपोर्ट में बताया कि वह ननद पेमली और बेटी दुर्गा के साथ कमरे में सो रही थी। रात करीब 2 बजे बाहर से किसी ने पानी मांगते हुए आवाज़ लगाई। अनहोनी की आशंका से दरवाजा नहीं खोला तो बदमाशों ने कमरे की ईंट की दीवार तोड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद पिस्तौल दिखाकर गोली मारने की धमकी देते हुए दरवाजा खुलवा लिया। तीन बदमाश हाथ में पिस्तौल और लोहे का पाइप लेकर अंदर घुसे और परिवार को बंधक बना लिया। पेमली से अलमारी और पेटी की चाबी लेकर पायल, कड़े, कंठी, हंसली सहित चांदी के जेवर और नकदी निकाल ली। मोबाइल भी छीन लिया। विरोध करने पर पेमली और देवर रताराम से मारपीट की। वारदात के बाद बदमाश परिवार को कमरों में बंद कर भाग गए। सुबह पड़ोसियों की मदद से 112 पर सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। Machda village crime news



