
WhatsApp Business charges : 1 अक्टूबर 2026 से WhatsApp Business Platform के इस्तेमाल के लिए कंपनियों को कुछ सर्विस मैसेज पर शुल्क देना होगा। हालांकि इसका असर आम WhatsApp यूजर्स और छोटे कारोबारियों के WhatsApp Business App पर नहीं पड़ेगा।
अब तक के नियमों के तहत जब कोई ग्राहक किसी बिजनेस को WhatsApp पर मैसेज करता था, तो कंपनी अगले 24 घंटे के भीतर बिना अतिरिक्त शुल्क के ग्राहक को जवाब दे सकती थी। नए बदलाव के बाद बिजनेस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाली बड़ी कंपनियों को कुछ मैसेज के लिए शुल्क देना होगा। यह बदलाव मुख्य रूप से WhatsApp Business Platform/API का इस्तेमाल करने वाली बड़ी कंपनियों और कारोबारों पर लागू होगा। आम लोग और छोटे दुकानदार जो WhatsApp Business App इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए सेवा पहले की तरह ही फ्री रहेगी। कंपनियों को 30 सितंबर तक अपने WhatsApp Business अकाउंट में पेमेंट का तरीका जोड़ना होगा। ऐसा नहीं करने पर 1 अक्टूबर से उनके सर्विस मैसेज की डिलीवरी प्रभावित हो सकती है।
1 अक्टूबर से क्या-क्या बदलेगा?
ऑर्डर और डिलीवरी अपडेट पर लगेगा चार्ज
WhatsApp Business new rules October 2026 : अब तक ग्राहक के कंपनी को मैसेज करने के बाद अगले 24 घंटे के भीतर कंपनियां ऑर्डर कन्फर्मेशन, ट्रैकिंग लिंक और डिलीवरी अपडेट जैसे यूटिलिटी मैसेज बिना शुल्क भेज सकती थीं। नए नियमों के तहत ऐसे मैसेज भेजने पर कंपनियों को शुल्क देना होगा।
हर महीने 1,000 सर्विस मैसेज फ्री
ग्राहकों के सवालों के जवाब देने वाले सर्विस मैसेज के लिए प्रत्येक WhatsApp नंबर पर हर महीने 1,000 मैसेज तक मुफ्त मिलेंगे। यह सीमा पूरी होने के बाद कंपनी को अतिरिक्त मैसेज के लिए शुल्क देना होगा।
24 घंटे के बाद भेजे जाने वाले मैसेज पर पहले की तरह चार्ज
ग्राहक की ओर से मैसेज आने के बाद 24 घंटे की सर्विस विंडो खत्म होने पर कंपनियों की ओर से भेजे जाने वाले मैसेज पर पहले से शुल्क लगता था। यह व्यवस्था आगे भी जारी रहेगी।

कौन-कौन सी सेवाएं अभी भी फ्री रहेंगी?
1,000 सर्विस मैसेज मुफ्त
WhatsApp Business service message charges : हर बिजनेस नंबर को ग्राहकों के सवालों के जवाब देने के लिए हर महीने 1,000 मुफ्त सर्विस मैसेज मिलेंगे।
आम ग्राहकों से कोई शुल्क नहीं
आम WhatsApp यूजर्स को किसी बिजनेस को मैसेज करने, रिप्लाई प्राप्त करने या ऑर्डर से जुड़े अपडेट लेने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
Facebook और Instagram के विज्ञापनों से शुरू हुई चैट पर 72 घंटे तक सुविधा
अगर कोई ग्राहक Facebook या Instagram पर किसी विज्ञापन में दिए गए WhatsApp बटन पर क्लिक करके कंपनी से बातचीत शुरू करता है, तो कंपनी अगले 72 घंटे यानी 3 दिनों तक ग्राहक को मैसेज मुफ्त भेज सकेगी।
आम WhatsApp और WhatsApp Business Platform में क्या अंतर है?
WhatsApp Business Platform बड़ी कंपनियों के लिए बनाया गया एक बिजनेस सॉफ्टवेयर सिस्टम है। इसकी मदद से कंपनियां एक साथ बड़ी संख्या में ग्राहकों से ऑटोमैटिक तरीके से जुड़ सकती हैं। यह सामान्य मोबाइल ऐप या छोटे दुकानदारों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले WhatsApp Business App से अलग है। बड़े कारोबारी इसे अपने कंप्यूटर सिस्टम और अन्य सॉफ्टवेयर के साथ जोड़कर इस्तेमाल करते हैं। बैंक, एयरलाइंस, ई-कॉमर्स कंपनियां और फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जैसी बड़ी कंपनियां इसके जरिए ग्राहकों को OTP, बैंक बैलेंस, टिकट की जानकारी, ऑर्डर कन्फर्मेशन, डिलीवरी अपडेट और चैटबॉट के जरिए कस्टमर सपोर्ट जैसी सुविधाएं देती हैं। WhatsApp Business API charges



