
राजसमंद। murder case latest news : शहर के कांकरोली थाना क्षेत्र में जलचक्की के पास सलूस रोड पर कतिपय बदमाशों ने लाठियों से पीट पीट कर एक युवक की हत्या कर दी, जबकि दूसरा गंभीर घायल है, जिसका उदयपुर अस्पताल में इलाज जारी है। वारदात के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। प्रथम दृष्ट्या रंजिश के चलते यह वारदात होना सामने आया है। बाद में अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक व डीएसपी नेत्रपालसिंह मय जाब्ते के घटना स्थल पर पहुंच गए। एमओबी की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। उधर, युवक के शव को आरके जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया, जबकि पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है। हालांकि पुलिस ने दो आरोपियों को राउंडअप कर लिया है। इधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक ने बताया कि गजसिंह की भागल, चारभुजा निवासी सुरेशसिंह उर्फ सुरेंद्रसिंह की बुधवार रात करीब 8 बजे सलूस रोड कांकरोली में लाठी से पीट पीट कर व चाकू से वार कर हत्या कर दी। इसके अलावा सेवाली, राजनगर निवासी सुरेशसिंह गंभीर घायल है, जिसका आरके जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर कर दिया गया। वारदात के बाद आरोपी ही गंभीर घायलों को आरके जिला चिकित्सालय लेकर गए थे। इधर, दो आरोपियों को कांकरोली थाना पुलिस ने राउंडअप कर लिया। एक खास बात यह है कि मृतक और घायल दोनों के नाम सुरेशसिंह है।
दीपावली से पहले शहर फिर अशांति
Kankroli Salus Road murder incident : दीपोत्सव से ठीक पहले युवक की हत्या के बारे समूचे शहर में अशांति का माहौल बन गया है। हालांकि एएसपी महेंद्र पारीक ने आमजन को शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। पुलिस का दावा है कि इस वारदात काे गहन जांच व तहकीकात जारी है, जिसमें हल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। शहर की शांति व्यवस्था कभी भंग नहीं होने दी जाएगी।
गंभीर चोट के बाद मौत
Rajsamand crime news : लाठी व चाकू से हमले के बाद सुरेश सिंह गंभीर घायल हो गया। वारदात में शरीर पर गंभीर चोट और घाव के निशान पड़ गए। फिलहाल मृतक के शव को आरके जिला चिकित्सालय में रखवा दिया। साथ ही मृतक के परिजनों को पुलिस द्वारा सूचित कर दिया गया है। घटना स्थल पर भी पुलिस की गश्त जारी है और वारदात के बाद फरार हुए आरोपियों की तलाश के लिए भी विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पूरी वारदात की जानकारी लेने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश भी संबंधित पुलिस अधिकारियों को खास दिए गए हैं।
वारदात के बाद शहर में सनसनी
Surendra Singh murder Rajsamand : जलचक्की के समीप युवक की हत्या के बाद समूचे राजसमंद शहर में सनसनी फैल गई।वारदात के बाद एक बारगी मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया, मगर बाद में सूचना पर कांकरोली थाने से पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा घटना स्थल का बारीकी से अवलोकन किया गया। साथ ही आस पड़ोस के लोगों से भी पुलिस द्वारा आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। इसमें जलचक्की क्षेत्र के ही कतिपय युवकों के नाम सामने आ रहे हैं। सूत्रों से यह भी पता चला है कि पुलिस ने दो आरोपियों को राउंडअप कर लिया है। साथ ही पुलिस पूरी वारदात को लेकर अन्य सभी आरोपियों के बारे में पता लगाने में जुटी है।

हत्या के कारण अभी तक नहीं हुए स्पष्ट
Rajsamand police : सरेआम लाठियों से पीट पीट कर सुरेशसिंह उर्फ सुरेंद्रसिंह की हत्या हुई, मगर इसके पीछे क्या कारण रहे। यह बात अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि रंजिश की बात जरूर सामने आई है। बताया यह भी जा रहा है कि सुरेशसिंह और आरोपियों के बीच पहले भी झड़प हो चुकी है। अब फिर दोनों आरोपी आमने सामने हो गए हैं और किसी बात को लेकर तकरार हुई। फिर आरोपियों ने लाठियों से पीट पीट कर उसे मार डाला। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना सलूस रोड से लेकर समूचे कांकरोली क्षेत्र के लोगों में इस डर व दहशत का माहौल बन गया है।
अब राजनगर थाना पुलिस कर रही जांच
राजसमंद शहर में सलूस रोड ही राजनगर व कांकरोली थाना क्षेत्र की सरहद है। ऐसे में वारदात के बाद पहले कांकरोली थाना पुलिस ने कार्रवाई की, मगर बाद में पता चला कि हत्या का घटना स्थल राजनगर थाना क्षेत्र में आता है। इसलिए अब प्रकरण की अग्रिम जांच राजनगर थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।



