
Surendra Singh Solanki Murder Case : राजसमंद शहर में सुरेंद्रसिंह सोलंकी हत्याकांड में गिरफ्तार मोहिद गैंग के दो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से पांच दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस पूछताछ में मृतक को धोखे से सलूस रोड क्षेत्र में सूनसान जगह बुलाया और उनकी सुपारी लेने के संदेह में बेरहम मारपीट की, जिससे मौत हो गई। शहर में मोहिद व जेड़ जोन गैंग वर्चस्व का झगड़ा रहा है। इनके बीच पहले भी झड़प हो चुकी है।
राजनगर थानाधिकारी ओंकारसिंह ने बताया कि गजसिंहजी की भागल चारभुजा निवासी सुरेशसिंह उर्फ सुरेंद्रसिंह सोलंकी (26) पुत्र उदयसिंह की सलूस रोड स्थित श्मशानघाट के पास झाड़ियों में मारपीट कर हत्या की गई थी। हत्या के बाद गिरफ्तार इकलाश उर्फ माहिर और दिलसाद को राजनगर थाना पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से 5 दिन तक रिमांड पर रखने के आदेश हुए। इधर वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की धरपकड़ के भी प्रयास जारी है, जिसमें आधा दर्जन बदमाश पुलिस की रडार पर आ चुके हैं।
जेल में विवाद के बाद सुपारी का संदेह
Salus Road Rajsamand Murder Case : गजसिंहजी की भागल निवासी सुरेंद्रसिंह उर्फ सुरेशसिंह सोलंकी का जेल में रहने के दौरान ईकलाश उर्फ माहिर, दिलशाद खान, मुकेश उर्फ फुग्गा, निखिल जोशी, निखिल खटीक और मोहिद खान गैंग से विवाद हुआ था। इस कारण आरोपी उससे रंजिश रख रहे थे। इस विवाद की जानकारी जाकिर खान और दानिश को भी थी। इस बीच इकलाश को ऐसी जानकारी मिली कि जाकिर खान ने सुरेंद्रसिंह सोलंकी को उसकी व उसके साथियों को मारने की सुपारी ली है, ऐसा संदेह होने पर उसे सलूस रोड क्षेत्र में सूनसान जगह बुलाकर बेरहमी से पीट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
बाइक पर आए थे दोनों सुरेंद्र
Mohid Gang Rajsamand Murder Case : मृतक गजसिंहजी की भागल निवासी सुरेंद्रसिंह उर्फ सुरेशसिंह सोलंकी और सेवाली निवासी सुरेंद्रसिंह राव एक ही बाइक पर सलूस रोड पहुंचा था, जहां इकलाश व उसके साथियों ने धोखे से बुलाया था। हालांकि सुरेंद्रसिंह सोलंकी को ऐसा कोई अंदाजा नहीं था। बेरहम मारपीट में सुरेंद्रसिंह सोलंकी गंभीर घायल हुआ, तो उसकी बाइक से ही आरके जिला चिकित्सालय पहुंचाया। उसी दौरान मौका पाकर सुरेंद्रसिंह राव मौके से भाग निकला।

कांकरोली थाने में हाजिरी देने के बाद हत्या
Rajsamand Gang War Murder Case : सुरेंद्रसिंह की हत्या के आरोप में शामिल मुकेश उर्फ फुग्गा और मोहिद के खिलाफ 20 से 25 गंभीर मामले दर्ज बताए गए हैं। तीन साल पुराने फायरिंग प्रकरण में दोनों करीब 20 दिन पहले ही हाईकोर्ट से जमानत पर रिहा हुए थे। हाईकोर्ट ने उन्हें प्रतिदिन कांकरोली थाने में हाजिरी देने के लिए पाबंद किया था। बुधवार शाम करीब 4 बजे दोनों ने थाने में हाजिरी दी और इसके बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
भीलमगरी में पांच साल में 15 से अधिक वारदातें
Rajsamand Crime News : सलूस रोड पर हुई हत्या के बाद राजनगर, कांकरोली और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। कांकरोली और राजनगर थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित भीलमगरी जलचक्की क्षेत्र पिछले कुछ वर्षों से अपराध की घटनाओं को लेकर चर्चा में है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पिछले पांच साल में सलूस रोड पर 15 से अधिक गंभीर वारदातें हो चुकी हैं। इनमें आपसी रंजिश में तीन बार फायरिंग, सात से अधिक चाकूबाजी और आठ से अधिक मारपीट व लूट की घटनाएं शामिल हैं। का इस मार्ग से माटा मोहल्ला, प्रभु द्वारकाधीश मंदिर, मंदिर के सेवादारों और राजसमंद झील की ओर लोगों नियमित आवागमन रहता है। ऐसे में इस क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से स्थानीय निवासियों और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने विशेष टीमें गठित की हैं। फरार आरोपियों ईकलाश, दिलशाद, मुकेश उर्फ फुग्गा, निखिल जोशी, निखिल खटीक और मोहिद की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।



