
Udaipur Mother Murder Case : उदयपुर जिले में पंचायत चुनाव में चचेरे भाई को वोट नहीं देने की बात को लेकर एक युवक ने अपने ही परिवार पर हमला कर दिया। गुस्से में आए बेटे ने पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची मां के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इस दौरान आरोपी ने अपने बड़े भाई पर भी हमला किया और मौके से फरार हो गया।
घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के महुवाड़ा गांव में शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे हुई। घायल माता-पिता को बड़े बेटे गणेश परमार ने निजी वाहन से डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने मां पुष्पा को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल पिता लालचंद का अस्पताल में उपचार जारी है। कल्याणपुर थानाधिकारी सोहनलाल बामनिया ने बताया कि सरपंच चुनाव की मतगणना पूरी होने के बाद महुवाड़ा निवासी राहुल परमार अपने पिता लालचंद से चचेरे भाई को वोट नहीं देने की बात पर विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और राहुल ने लोहे की रॉड से पिता पर हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची मां पुष्पा के सिर पर भी रॉड लग गई। गंभीर चोट लगने से वह जमीन पर गिर पड़ीं। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है। मारपीट के दौरान उसके सिर में भी चोट आई है, जिसका उपचार कराया जा रहा है।
सरपंच चुनाव के नतीजे आने के बाद शुरू हुआ विवाद
Mahuwada Village Murder News : पुलिस के अनुसार, लालचंद के भाई की पत्नी और दूसरे भाई का बेटा (भतीजा) सरपंच पद के चुनाव में आमने-सामने थे। गुरुवार देर रात चुनाव परिणाम घोषित हुआ, जिसमें लालचंद के भाई की पत्नी ने जीत दर्ज की, जबकि उनका भतीजा चुनाव हार गया। इसी चुनावी नतीजे को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बन गई। शुक्रवार तड़के लालचंद का छोटा बेटा राहुल घर पहुंचा। उस समय लालचंद, उनकी पत्नी पुष्पा, बड़ा बेटा गणेश और बहू घर में सो रहे थे। राहुल ने अपने पिता से चचेरे भाई को वोट नहीं देने की बात पर बहस शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर उसने लोहे की रॉड से पिता पर हमला कर दिया। Udaipur Crime News
मां बीच-बचाव करने पहुंची तो सिर पर मारी रॉड
Kalyanpur Police Station Udaipur : पिता के साथ मारपीट होते देख मां पुष्पा और बड़ा बेटा गणेश बीच-बचाव करने पहुंचे। इसी दौरान राहुल ने रॉड से वार किया। मां सामने आ गईं और रॉड उनके सिर पर लग गई। गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही गिर पड़ीं। हमले में पिता लालचंद और बड़े भाई गणेश को भी चोटें आईं। इसके बाद गणेश परमार घायल माता-पिता को निजी वाहन से डूंगरपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पुष्पा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल लालचंद का उपचार जारी है।
बड़े बेटे ने बताई घटना की पूरी कहानी
Udaipur Family Dispute Murder Case : आरोपी राहुल के बड़े भाई गणेश परमार ने बताया कि शुक्रवार तड़के उनका छोटा भाई शराब पीकर घर आया था। आते ही उसने पिता से चचेरे भाई को वोट नहीं देने की बात को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद लोहे की रॉड उठाकर पिता पर हमला करने लगा। बीच-बचाव करने पहुंची मां के सिर पर रॉड लग गई, जिससे उनकी मौत हो गई। पिता भी हमले में घायल हुए हैं। गणेश ने बताया कि सरपंच चुनाव में जीतने वाली प्रत्याशी उनके चाचा की पत्नी हैं, जबकि चुनाव हारने वाला प्रत्याशी भी उनका चचेरा भाई है। फिलहाल कल्याणपुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने आरोपी राहुल परमार को डिटेन कर लिया है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।



