
Rajsamand Zila Pramukh : राजसमंद। पंचायतीराज चुनाव के तहत जिला परिषद राजसमंद के जिला प्रमुख पद पर आखिर कांग्रेस की सुंदर देवी कीर निर्वाचित हो गई। सुन्दर देवी कीर ने भाजपा प्रत्याशी मदनसिंह चौहान को 5 वोट से हराकर जीत दर्ज की। जिला परिषद सभागार में कलक्टर अरुण कुमार हसीजा के निर्देशन में निर्वाचन पक्रिया हुई। जिला परिषद का वर्ष 1995 में गठन हुआ, तब से अब तक 8 जिला प्रमुख रह चुके हैं, जिनमें 5 बार भाजपा और 3 बार कांग्रेस के जिला प्रमुख रहे हैं।
राजसमंद में जिला प्रमुख चुनाव को लेकर जिला परिषद सभागार में कलक्टर अरुण कुमार हसीजा के निर्देशन में सुबह 10 बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई। दस बजे बाद पहले कांग्रेस प्रत्याशी सुन्दरदेवी कीर ने जिला प्रमुख पद के लिए नामांकन भरा, जबकि भाजपा की तरफ मदनसिंह चौहान ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया। दोनों के नामांकन सही पाए गए। फिर तीन बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। इसके तहत पहले भाजपा के नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य बीजेपी के जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल व कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़ के साथ पहुंचे और मतदान किया। इसी तरह कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह चौहान के साथ मिनी बस में आए, जिन्होंने मतदान किया। मतदान पूर्ण होने के कुछ देर बाद ही मतगणना करते हुए जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा ने सुन्दरदेवी कीर को जिला प्रमुख निर्वाचित घोषित कर दिया। चुनाव में सुन्दर देवी को 17 वोट मिले, जबकि मदनसिंह चौहान को 12 वोट मिले। फिर जिला निर्वाचन अधिकारी व कलक्टर अरुण कुमार हसीजा ने नवनिर्वाचित जिला प्रमुख को प्रमाण पत्र दिया और पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई। इसके साथ ही जिला परिषद के द्वार पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिंदाबाद के जयकारे लगाए।
ढाई साल का फाॅर्मूला आया सामने

Sundardevi Keer Zila Pramukh : कांग्रेस द्वारा सुन्दरदेवी कीर को जिला प्रमुख इस शर्त पर बनाया है कि अगर ढाई साल में उनका कार्यकाल ठीक नहीं रहा, तो उन्हें बदला भी जा सकता है। इसके लिए ढाई साल बाद कांग्रेस के सदस्यों द्वारा आंकलन किया जाएगा। साथ ही कांग्रेस द्वारा विशेष कमेटी का गठन भी किया जाएगा, जो सदस्यों की राय मशवीरा कर कार्यकाल की समीक्षा करेंगे। अगर कार्यकाल ठीक नहीं रहता है, तो नया जिला प्रमुख बनाया जा सकता है।

सामान्य सीट पर ओबीसी महिला बनी प्रमुख
Rajsamand Zila Parishad Election Result : राजसमंद जिला प्रमुख का पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित था। हालांकि कांग्रेस की ओर से जिला प्रमुख प्रत्याशी ओबीसी वर्ग सुन्दरदेवी कीर को बनाया गया, जबकि भाजपा ने सामान्य वर्ग से मदनसिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया था। सर्वाधिक वोट आने पर सुन्दरदेवी जिला प्रमुख बन गई। हालांकि कांग्रेस में सामान्य वर्ग से हविया कुंवर थी, मगर उन्हें जिला प्रमुख का प्रत्याशी नहीं बनाया। जिला परिषद में कुल 29 वार्ड सदस्य हैं, जिनमें से 17 वार्डों में कांग्रेस और 12 वार्डों में भाजपा के सदस्य बने हैं।
1995 से अब तक 8 जिला प्रमुख बने
Rajsamand Panchayati Raj Election /; राजसमंद जिला परिषद में वर्ष 1995 से अब तक 8 बार जिला प्रमुख चुने जा चुके हैं। इनमें पांच बार भाजपा और तीन बार कांग्रेस को जिला प्रमुख बनाने का मौका मिला। पहले जिला प्रमुख बीजेपी से हरिओमसिंह राठौड़ बने, दूसरी जिला प्रमुख कांग्रेस से बसंता रावत बनी, जबकि तीसरे जिला प्रमुख बीजेपी से नरेंद्रसिंह सोलंकी, चौथे कार्यवाहक जिला प्रमुख नन्दलाल सिंघवी बीजेपी से ही बने, चुनाव के बाद पांचवें जिला कांग्रेस से प्रमुख नारायणसिंह भाटी, छठे जिला प्रमुख कांग्रेस से किशनलाल गमेती बने, सातवें जिला प्रमुख बीजेपी से प्रवेश कुमार सालवी बने, आठवीं जिला प्रमुख बीजेपी से रतनीदेवी चौधरी बनी, जबकि अब नौवीं जिला प्रमुख सुन्दरदेवी कीर निर्वाचित हुई है।
यह है सुंदरदेवी कीर का बायोडेटा

- उम्र: 37 वर्ष
- शिक्षा: आठवीं पास
- निवासी पीपली आचार्यान, राजसमंद
- वर्ष 2020 से 2026 तक पीपली आचार्यान की सरपंच रहीं
- पति मनोहर कीर भी वर्ष 2010 में सरपंच रह चुके हैं
- पति मनोहर कीर वर्तमान में कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाअध्यक्ष हैं
कौन होगा अब उप जिला प्रमुख
Rajsamand latest news : सुन्दरदेवी कीर के जिला प्रमुख चुने जाने के बाद अब सवाल यह है कि उप जिला प्रमुख कौन होगा। इसके लिए गुरुवार को सुबह 10 बजे से राजसमंद जिला परिषद में ही उप जिला प्रमुख की चुनाव प्रक्रिया होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी व कलक्टर अरुण कुमार हसीजा के साथ तमाम अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहेंगे। इसको लेकर कांग्रेस व भाजपा द्वारा उम्मीदवार बनाएंगे, जो सुबह दस बजे से नामांकन दाखिल करेंगे।



