amazing wedding

Amazing Wedding : शादी के दिन बारात घर के द्वार पर पहुंची तो दुल्हन प्रेमी के साथ भाग गई। दुल्हन के भागने पर परिजनों काे पता चला ताे वे टेंशन में आ गए और बाराती भी चौंक गए। बारात द्वार पर खड़ी थी और परिजन दुल्हन की तलाश में जुटे तो पता चला कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई। इस पर दुल्हा भी जिद पर अड़ गया कि बारात लेकर आए है तो शादी करके ही जाएंगे। दुल्हे ने 13 दिन तक मंडप में बैठ इंतजार किया। जब पिता अपनी बेटी को ढूंढ कर पकड़ लाए तो दोनों की धूमधाम से शादी हुई। Love Story को लेकर पुलिस भी काफी दौड़ हो गई।

Amazing Wedding : यह अनूठी शादी का मामला राजस्थान के पाली जिले का है। यहां पर जब दुल्हा शादी के लिए बारात लेकर लड़की के घर पहुंचा तो दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग निकली। जिद पर अड़ा दुल्हा 13 दिन तक शेरवानी में ही मंडप में बैठा रहा। दुल्हन का पिता प्रेमी के साथ गई बेटी को गुजरात से लाया तब जाकर फेरे हुए। करीब 1700 से 1800 किलोमीटर दूर से आए दूल्हे को जब इस बात का पता चला तो वह भी जिद पर अड़ गया कि बिना शादी के तो गांव से जाएगा नहीं। इसी जिद की वजह से वह सेहरा और शेरवानी पहने लड़की के घर बारातियों के साथ बैठ गया। वहीं दुल्हे का कहना है कि जब उसे पता चला कि उसकी होने वाली पत्नी किसी और के साथ भाग गई है तो उसे बहुत बुरा लगा और गुस्सा भी आया। फिर सोचने लगा कि बिना शादी के गांव में जाएगा तो पड़ोसी और दोस्त क्या कहेंगे। वे मेरी कहीं हंसी-मजाक न बना दे। दूल्हे की जिद देख बेटी के पिता ने भी बताया कि वह बेटी को चाहे पाताल से ढूंढकर लाएगा, लेकिन लाएगा जरूर। आखिर 13 दिन बाद जब दुल्हन लौटी तो दोनों ने साथ फेरे लिए।

Love Story : पाली जिले के बाली ब्लॉक के सण गांव के सखाराम के 23 अप्रैल को 25 साल की बड़ी बेटी की शादी का लग्न लिखाए, इसी के 20 दिन बाद 3 मई को बेटी की शादी की तारीख तय हो गई थी। घर में करीब 7 दिन पहले ही सारे फंक्शन शुरू हो गए थे। शादी में भी 300 बाराती आने में ही थे। बेटी की खुशी देख लगा ही नहीं था कि अगले दिन हमारे साथ क्या होने वाला है। उसने भी अहसास नहीं होने दिया कि वह फेरों से पहले बड़ा कदम उठा लेगी। शादी के दिन सुबह 7 बजे फेरों का मुहूर्त था। बारात सुबह जल्दी पहुंच गई थी। सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर बेटी ने घरवालों को बताया कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। एक बार वह टॉयलेट जाकर आना चाहती है। इसके लिए वह घर के पीछे की तरफ चली गई। एक लड़का (दूर के रिश्ते का भाई) बाइक लेकर खड़ा था। बेटी उसके साथ रवाना हो गई। बेटी ने घर के पीछे जहां जाने का बोला था, वहां जब नहीं मिली तो सभी के होश उड़ गए।

amazing wedding

marriage story : दुल्हन भागी तो दुल्हा हो गया नाराज

दुल्हन के भागने की बात दूल्हे को पता चली तो एक बार वह भी भड़क गया और गुस्सा होने लगा। फिर पिता ने दुन्हे से वादा किया कि ‘चाहे जमीन हो या आसमान, चाहे घर बिक जाए या जमीन, बेटी को आपके साथ शादी करवाकर भेजूंगा, आप इंतजार करो। इसके बाद दुल्हन की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाकर दुल्हन की तलाश शुरू की गई।

Love Story : मोबाइल लोकेशन से गुजरात से पकड़ी दुल्हन को

शादी के दिन घर से फरार हुई दुल्हन की तलाश के लिए पिता अपने गांव वालों और पुलिस के साथ तलाश में जुटे रहे। सिरोही के पिंडवाड़ा, सरूपगंज, आबूरोड और पाली जिले के आस-पास गांवों में तलाश ली। पुलिस को को जिस नाबालिग पर शक था उसके घर जाकर तलाशी ली तो नाबालिग गायब मिला। पुलिस को यकीन हो गया था कि दुल्हन इसी नाबालिग के साथ है। इस पर उसके मोबाइल नंबर से लोकेशन ट्रेस की। यहां पता चला कि वह गुजरात के विसनगर में है। पुलिस यहां पहुंची तो दुल्हन अपने नाबालिग प्रेमी की बुआ के यहां मिली। यहां से पुलिस उसे डिटेन कर 15 मई को पाली जिले के नाणा थाने में लेकर आई। इसके बाद दुल्हा दुल्हन की धुम धाम से शादी करवाई।