Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

Aravalli 100 meter rule : अरावली के 100 मीटर दायरे की परिभाषा पर उठे सवाल, पर्यावरणप्रेमी व खनन व्यापारी आमने-सामने

Parmeshwar Singh Chundwat August 10, 2026 1 minute read

राजसमंद/अजमेर। Aravalli 100 meter rule : अरावली पर्वतमाला के 100 मीटर दायरे की परिभाषा को लेकर उठे विवाद और इससे जुड़े पर्यावरणीय मुद्दों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई पावर कमेटी रविवार को राजस्थान के दौरे पर रही। कमेटी ने अजमेर और राजसमंद का दौरा किया, जिसके बाद टीम उदयपुर पहुंची। अजमेर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान अरावली की परिभाषा, खनन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर अलग-अलग पक्ष सामने आए। इस दौरान पर्यावरणप्रेमियों और खनन कारोबारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। वहीं, जनसुनवाई के बाद पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने कमेटी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।

जनसुनवाई में जयपुर, दौसा, बूंदी, कोटा, अजमेर, ब्यावर सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। लोगों ने अरावली की परिभाषा, पहाड़ों की कटाई, खनन गतिविधियों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अपने पक्ष कमेटी के सामने रखने का प्रयास किया। जनसुनवाई में खनन कारोबारी भी मौजूद रहे। उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि खनन गतिविधियों को पूरी तरह बंद करना उचित नहीं है। उनका तर्क था कि खनन से हजारों लोगों का रोजगार जुड़ा हुआ है और इससे राजस्थान के साथ देश के विकास को भी गति मिलती है। खनन कारोबारियों ने पर्यावरण कार्यकर्ताओं की ओर से लगाए जा रहे आरोपों का विरोध करते हुए कहा कि उन्हें बेवजह निशाना बनाया जा रहा है। उनका कहना था कि नियमों के तहत होने वाली खनन गतिविधियों को भी अवैध बताकर विरोध करना उचित नहीं है।

पर्यावरणप्रेमियों ने उठाए अरावली के संरक्षण पर सवाल

Aravalli mining : वहीं, पर्यावरणप्रेमियों और अरावली संरक्षण से जुड़े लोगों ने खनन गतिविधियों के दूसरे पहलू को कमेटी के सामने रखा। उनका आरोप है कि अरावली क्षेत्र में अंधाधुंध खनन किया जा रहा है। कई स्थानों पर पहाड़ों को काटने के साथ अवैध निर्माण और होटल गतिविधियां संचालित होने की भी शिकायतें हैं। पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने कहा कि अरावली केवल पहाड़ों की एक श्रृंखला नहीं है, बल्कि राजस्थान के पर्यावरण और मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण जीवनरेखा है। अरावली के लगातार नुकसान से आने वाले समय में पर्यावरण और आमजन को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर जनसुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद बाहर भी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला।

जनसुनवाई के बाद कमेटी की कार्यप्रणाली पर सवाल

Aravalli definition : जनसुनवाई खत्म होने के बाद पर्यावरणप्रेमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हाई पावर कमेटी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। बाहर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि कमेटी पर खनन कारोबारियों का प्रभाव अधिक दिखाई दिया और उनकी बातों को ज्यादा तवज्जो मिली, जबकि पर्यावरणप्रेमियों और आम लोगों की चिंताओं को अपेक्षित महत्व नहीं मिल पाया। पर्यावरण कार्यकर्ताओं का कहना था कि जयपुर सहित कई जिलों से लोग अपनी बात रखने के लिए अजमेर पहुंचे थे, लेकिन सभी लोगों की बात पूरी तरह सामने नहीं आ सकी। उनका कहना था कि यदि कमेटी वास्तव में अरावली की जमीनी हकीकत जानना चाहती है तो केवल सभागार में बैठकर जनसुनवाई करने से वास्तविक स्थिति सामने नहीं आएगी।

Rajasthan Gau Mata shelter scheme : राजस्थान की हर ग्राम पंचायत में बनेगा गौमाता आश्रय स्थल

‘जमीन पर जाए कमेटी, तभी सामने आएगी अरावली की सच्चाई’

Aravalli mining ban : पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने मांग की कि कमेटी को उन इलाकों में खुद जाकर स्थिति देखनी चाहिए, जहां पहाड़ काटे जाने, खनन और निर्माण गतिविधियों के आरोप हैं। उनका कहना है कि अरावली की वास्तविक स्थिति कागजों और सभागारों में बैठकर नहीं समझी जा सकती। कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया कि यदि प्रभावित लोगों की आवाज पूरी तरह कमेटी तक नहीं पहुंच पाती और मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का निरीक्षण नहीं किया जाता है, तो अरावली को लेकर तैयार होने वाली रिपोर्ट कितनी जमीनी होगी।

राजसमंद के बाद उदयपुर पहुंची कमेटी

कमेटी ने अजमेर के साथ राजसमंद का भी दौरा किया और इसके बाद उदयपुर पहुंची। कमेटी की ओर से अजमेर और राजसमंद में किए गए निरीक्षण की फिजिकल रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके आधार पर अरावली क्षेत्र की मौजूदा स्थिति और इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं का अध्ययन किया जाएगा।

आज उदयपुर में होगी जनसुनवाई

Aravalli environmental issue : हाई पावर कमेटी सोमवार को उदयपुर के जिला परिषद सभागार में संभाग के विभिन्न जिलों के पर्यावरणप्रेमियों, आम लोगों और खनन कारोबारियों से संवाद करेगी। इसमेंराजसमंद, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और सलूंबर जिलों से जुड़े लोग अपनी बात रख सकेंगे। यह संवाद दोपहर 3 बजे बाद आयोजित किया जाएगा। कमेटी इससे पहले अलवर, अजमेर और राजसमंद में किए गए निरीक्षण की फिजिकल रिपोर्ट तैयार करेगी।

कमेटी में ये सदस्य शामिल

हाई पावर कमेटी में चेयरपर्सन कंचन देवी के साथ अनिल अंशुल, डॉ. राजेन्द्रकुमार शर्मा, ब्रजमोहन सिंह राठौड़, प्रो. जगदीश कृष्णास्वामी और लक्ष्मीकांत शर्मा शामिल हैं।

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 238

Post navigation

Previous: Rajasthan Gau Mata shelter scheme : राजस्थान की हर ग्राम पंचायत में बनेगा गौमाता आश्रय स्थल
Next: ATDC Chembur : सेवा, समर्पण और एकता का संगम, ATDC में शुरू हुआ ‘संबोधि परियोजना’ का दूसरा चरण

Related Stories

Nathdwara Nagar Palika Election
  • समाचार

Nathdwara Nagar Palika Election : भाजपा बहुमत से एक कदम दूर, निर्दलीय बना किंगमेकर: नाथद्वारा में कांग्रेस को 19 सीटें

Parmeshwar Singh Chundwat September 15, 2026
Vijayraj Kumari mewar Passed Away
  • समाचार

Vijayraj Kumari mewar Passed Away : पूर्व राजपरिवार की सदस्य विजयराज कुमारी का निधन, शंभू पैलेस से निकली अंतिम यात्रा

Parmeshwar Singh Chundwat September 15, 2026
Rajsamand municipal election result
  • समाचार

Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना

Parmeshwar Singh Chundwat September 13, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजस्थान में दिग्गज नेता भी अपने वार्ड को जीता पाए, देखिए #rajasthanNews #elction2026 राजस्थान में दिग्गज नेता भी अपने वार्ड को जीता पाए, देखिए #rajasthanNews
#elction2026
Rajasthan NewsJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजस्थान में दिग्गज नेता भी अपने वार्ड को जीता पाए, देखिए #rajasthanNews
#elction2026
Rajasthan NewsJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजस्थान में दिग्गज नेता भी अपने वार्ड को जीता पाए, देखिए #rajasthanNews #elction2026
उदयपुर में फिर लगातार 7वीं बार BJP का बनेगा बोर्ड, देखिए परिणाम #udaipurnews #election2026Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
उदयपुर में फिर लगातार 7वीं बार BJP का बनेगा बोर्ड, देखिए परिणाम #udaipurnews #election2026
राजसमंद में 5 निकाय परिणाम : जनता का सबक या अप्रत्याशित हालात, क्या क्रॉस वोटिंग के चांस ? #Rajsamandnewsराजसमंद जिले में नगरपरिषद राजसमंद में भाजपा को पूर्ण बहुमत है, जबकि नाथद्वारा में निर्दलीय ही तय करेगा कि आखिर किसका सभापति बनेगा। हालांकि निर्दलीय भी भाजपा समर्थित ही बताया जा रहा है। क्या नाथद्वारा में क्रॉस वोटिंग का का कोई चांस है। भीम नगरपालिका में भाजपा मात्र 1 सीट ही क्यों मिली और देवगढ़ का बोर्ड भी गंवाना पड़ गया। आमेट नगरपालिका की कमान जनता ने भाजपा को सौंप दी।
Rajsamand News
Rajsamand MLA
Nagar parishad Rajsamand
Municipal election
Election 2026
Congress leader
राजसमंद के पार्षद
नगर निकाय चुनाव 2026
Congress Rajsamand
Nagarpalika Amet
Nagarpalika Devgarh
Nagarpalika Nathdwara
Nathdwara News
Nagarpalika Bhim
Sudarshan Singh Rawat
MLA Deepti Maheshwari
MLA Surendra Singh Rathore
MLA Hari Singh RawatJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में 5 निकाय परिणाम :जनता का सबक या अप्रत्याशित हालात, क्या क्रॉस वोटिंग के चांस ?
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Nathdwara Nagar Palika Election : भाजपा बहुमत से एक कदम दूर, निर्दलीय बना किंगमेकर: नाथद्वारा में कांग्रेस को 19 सीटें
  • Vijayraj Kumari mewar Passed Away : पूर्व राजपरिवार की सदस्य विजयराज कुमारी का निधन, शंभू पैलेस से निकली अंतिम यात्रा
  • Rajsamand Municipal Election : सभापति पद के लिए पालीवाल-जैन दावेदारों में लॉबिंग तेज, भाजपा में नाम को लेकर मंथन
  • iPhone 18 Pro Max price : भारत में ₹44 हजार तक महंगा iPhone 18 Pro, जानें कीमत और फीचर्स
  • Rajsamand election 2026 : राजसमंद में टूटा 20 साल का मतदान रिकॉर्ड! 81.19% वोटिंग ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कनें
| MoreNews by AF themes.