
राजसमंद। Bhim robbery case सस्ते दाम में स्क्रेप बेचने का झांसा देकर कोटपूतली से ट्रक मंगवाने और फिर चालक व श्रमिक को बंधक बनाकर 9 लाख रुपये नकद व मोबाइल लूटने की सुनियोजित डकैती का भीम थाना पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस की विशेष टीम ने 1300 किलोमीटर तक लगातार पीछा करते हुए 10 से 12 जिलों में ताबड़तोड़ दबिश देकर इस संगठित वारदात में शामिल 7 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लग्जरी वाहन टाटा हैरियर भी जब्त कर लिया है।
कोटपूतली निवासी परिवादी मोहरसिंह चौहान ने भीम थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने सस्ते में स्क्रैप देने के बहाने उनके ट्रक को भीम क्षेत्र में बुलवाया था। इसके बाद आरोपियों ने ट्रक चालक व श्रमिक को एक सुनसान पहाड़ी क्षेत्र में ले जाकर बंधक बना लिया और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर केबिन में रखे 9 लाख रुपये नकद और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हेमंत कलाल के निर्देशन, एएसपी महेंद्र पारीक एवं वृत्ताधिकारी भीम राकेश वर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी दिलीप खदाव के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने राजसमंद, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, ब्यावर, अजमेर, जयपुर, अलवर, दौसा, कोटपुतली – बहरोड़ और उदयपुर सहित 10 से 12 जिलों में लगातार दबिश दी। Kotputli truck driver robbery
300 से 400 सीसीटीवी फुटेज खंगाली
Rajsamand dacoity case 2026 : पुलिस ने करीब 300 से 400 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुख्य साजिशकर्ता नारायणसिंह उर्फ नारू निवासी फुलदेह का बाडिया आसींद को दस्तयाब किया। नारू से कड़ी पूछताछ के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपी नारायणसिंह उर्फ नारू ( 40 ) पुत्र गुलाबसिंह रावत, बलवीरसिंह उर्फ विरसा उर्फ वीरू ( 27 ) पुत्र गुलाबसिंह, महेन्द्रसिंह रावत ( 24 ) पुत्र देवेन्द्रसिंह रावत, अरविन्दसिंह ( 27 ) पुत्र पन्नासिंह रावत, कशोरसिंह ( 25 ) पुत्र मिठूसिंह, देवकिशन सिंह (18) पुत्र अर्जुनसिंह रावत, प्रवीणसिंह ( 18 ) पुत्र विक्रमसिंह रावत, सभी निवासी भीम क्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया ।

Scrap truck robbery Rajsamand : पुलिस ने बताया कि आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से गिरोह बनाकर आर्थिक लाभ के लिए इस डकैती को अंजाम दिया गया था, जिसके चलते प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता भी जोड़ी गई है। पकड़े गए आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और इनके खिलाफ पूर्व में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, नकबजनी व राजकार्य में बाधा जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से टाटा हैरियर कार व मोबाइल जब्त कर लिए हैं तथा लूटी गई 9 लाख रुपये की राशि की बरामदगी के प्रयास जारी हैं । Rajsamand police major action



