Skip to content
March 31, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • इतिहास / साहित्य

महाराणा प्रताप की जन्म व कर्म स्थली से पर्यटकों को जोड़ने की योजना 16 साल से फाइलों में दबी

Jaivardhan News May 21, 2023 1 minute read

लक्ष्मणसिंह राठौड़ @ राजसमंद

देश दुनिया को स्वाभीमान की सीख देने वाले महाराणा प्रताप की जन्म स्थली कुंभलगढ़, कर्म स्थली हल्दीघाटी व दिवेर के विजय स्मारक से पर्यटकों को जोड़ने के लिए राजसमंद जिला प्रशासन द्वारा बनाई गई पर्यटन चौपाल की योजना 16 साल से फाइलों से बाहर नहीं निकल पाई हैँ। पर्यटकों को बढ़ावा देने और महाराणा प्रताप के आदर्श को जन जन तक पहुंचाने के प्रयास फाइलों में दफन होकर रह गए हैँ। इस ओर न तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि कोई ध्यान दे रहे हैं और न ही पर्यटन विभाग से लेकर जिला प्रशासन ही गंभीर है। इस कारण करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद हल्दीघाटी स्मारक, दिवेर के विजय स्मारक पर पर्यटकों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में अब तक करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद सरकार द्वारा जो प्रयास किए गए हैं, उसकी कोई सार्थकता नहीं रह गई हैँ।

यह है पर्यटन चौपाल योजना

राजसमंद जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों का व्यू (नजारा) दिखाने के लिए कुंभलगढ़ में प्रस्तावित पर्यटन चौपाल (लाइबरेरी) नौ साल से फाइलों में ही अटक कर रह गई है। केन्द्र सरकार से 40 लाख रुपए का बजट भी स्वीकृत हो गया, मगर जगह के चयन पर एक राय नहीं हो पाई, जिससे चौधरी चरणसिंह की स्मृति में बनने वाली पर्यटन चौपाल का पैसा ही लेप्स हो गया। पर्यटकों को आकर्षित कर पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देने तथा दुर्ग पर आने वाले पर्यटकों को परशुराम महादेव, वेरो का मठ, हल्दीघाटी राष्ट्रीय स्मारक, गोरमघाट, विजय स्मारक सहित ऐतिहासिक, धार्मिक व प्राकृतिक स्थलों का नजारा दिखाते हुए रूट व दूरी से अवगत कराना था। प्रशासन ने जगह आवंटित की, तो भी दुर्ग से काफी दूर गवार पंचायत के बीड़ की भागल में कर दी। जिससे वहां पर्यटकों के लिए जाना मुश्किल ही नहीं, बल्कि नामुमकिन है।

वर्ष 2008 में बना था टूरिस्ट सर्किट प्लान

नाथद्वारा आने वाले वैष्णवों व पर्यटकों को यह बताने के लिए कि जिले में भ्रमण के लिए कई ऐतिहासिक, धार्मिक व प्राकृतिक स्थल है। इसलिए प्रशासन ने 16 फरवरी, 2008 को जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक में टूरिस्ट सर्किट प्लान बनाया। क्योंकि पर्यटक अक्सर जानकारी के अभाव में नाथद्वारा आकर ही लौट जाते हैं, जिन्हें अन्य पर्यटन स्थलों की तरफ ले जाकर पर्यटन को बढ़ावा देना था। पर्यटकों को विभिन्न पर्यटन स्थलों की सैर करवाकर वापस नाथद्वारा छोडऩा था।

देखिए 4 दिन तक तय किया था टूरिस्ट सर्किट प्लान  

  • पहला दिन : पर्यटकों व दर्शनार्थियों को श्रीनाथजी के मंगला दर्शन व शृंगार दर्शन के बाद सुबह 10 बजे नाथद्वारा से रवाना होकर श्री द्वारकाधीश मंदिर कांकरोली में राजभोग दर्शन, नौचोकी पाल, चारभुजा दर्शन, केलवाड़ा, कुंभलगढ़ दुर्ग के बाद शाम 8 बजे नाथद्वारा आकर रात्रि विश्राम।
  • दूसरा दिन : पर्यटकों को श्रीनाथजी के मंगला दर्शन के बाद सुबह 10 बजे नाथद्वारा से रवाना होकर मोलेला मार्ग पर हरिरायजी की बैठक, रक्त तलाई, मचींद महल, शाहीबाग, हल्दीघाटी दर्रा, चंदन वन, चेतक समाधि, महाराणा प्रताप संग्रहालय, घसियार में श्रीनाथजी के दर्शन कर उदयपुर के महत्त्वपूर्ण पर्यटन स्थलों की सैर, शाम 7 बजे कैलाशपुरी में एकलिंगनाथ के दर्शन कर शाम 9 बजे नाथद्वारा पहुंचकर रात्रि विश्राम।
  • तीसरा दिन : पर्यटकों को श्रीनाथजी के दर्शन के बाद सुबह नाथद्वारा से रवाना होकर श्री द्वारकाधीश मंदिर कांकरोली में राजभोग दर्शन, नौचोकी पाल, नौका विहार, सिंचाई विभाग गार्डन में भ्रमण कर गढबोर, रोकडिय़ा हनुमान मंदिर, सैवंत्री रूपनारायण भगवान के दर्शन, लक्ष्मण झुला भ्रमण कर वापस लालबाग व ग्रामीण हाट बाजार लालबाग नाथद्वारा में भ्रमण व श्री गोवर्धन पर्वत परिक्रमा के बाद नाथद्वारा में रात्रि विश्राम।
  • चौथा दिन : पर्यटकों को सुबह श्रीनाथजी के दर्शन के बाद सरदारगढ़ महल, दिवेर विजय स्मारक, छापली, गोरमघाट, कुंभलगढ़ में जरगाजी, ठण्डी बेरी, भील बेरी से बाघेरी नाका होकर नाथद्वारा पहुंच कर रात्रि विश्राम।

About the Author

Jaivardhan News

Administrator

जयवर्द्धन न्यूज डेस्क टीम। पांच से 15 वर्ष तक पत्रकारिता के अनुभवी एक्सपर्ट शामिल है, जो प्रत्येक कंटेंट का गहन अवलोकन के बाद मौजूदा स्थिति के अनुसार बेहतर, निष्पक्ष, सारगर्भित व पठनीय कंटेंट तैयार करते हैं। Jaivardhan News Desk Team

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 167

Post navigation

Previous: कोयल की कुक से मीठी रावण हत्था की आवाज, देखिए वाद्य यंत्र की अनोखी कहानी
Next: Video… महाराणा प्रताप के शौर्य से ये कैसा मजाक, न जन्म कक्ष खुलता है न कोई इतिहास बताने वाला

Related Stories

Rajasthan tallest Hanuman statue
  • इतिहास / साहित्य

Rajasthan tallest Hanuman statue : राजस्थान में बन गई सबसे ऊंची हनुमान प्रतिमा, 30 KM दूर से दिखेगा दिव्य नजारा

Parmeshwar Singh Chundwat March 26, 2026
Statue of Belief Nathdwara
  • इतिहास / साहित्य

Statue of Belief Nathdwara : राजस्थान में विराजमान विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा — 20 किमी दूर से होते हैं दर्शन

Parmeshwar Singh Chundwat February 15, 2026
Great Wall of India
  • इतिहास / साहित्य

Great Wall of India : राजस्थान में है दुनिया की दूसरी सबसे लंबी दीवार, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

Parmeshwar Singh Chundwat January 31, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_cAtB7AUWEj4 बीमा के पैसों के लिए भाई ने रची खौफनाक साजिश, देवीसिंह की हत्या खुलासा चौंका देगा #Crimenews #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
बीमा के पैसों के लिए भाई ने रची खौफनाक साजिश, देवीसिंह की हत्या खुलासा चौंका देगा #Crimenews #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
बीमा के पैसों के लिए भाई ने रची खौफनाक साजिश, देवीसिंह की हत्या खुलासा चौंका देगा #Crimenews
राजसमंद में 12वीं साइंस, कला व वाणिज्य संकाय के रिजल्ट ने चौंकाया #RBSE12thresultराजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार को 12वीं आट्‌र्स, कॉमर्स, साइंस के एक साथ घोषित हुए परीक्षा परिणाम में राजसमंद जिले में भी चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं। कला वर्ग में राजसमंद टॉप रहा, जबकि विज्ञान वर्ग में राजसमंद इस बार चौथे स्थान पर रहा, लेकिकन वाणिज्य वर्ग में पिछड़कर 33वें स्थान पर पहुंच गया। तीनों ही संकाय में बेटो के मुकाबले बेटियां अव्वल रही। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक गिरजाशंकर मिश्रा ने बताया कि कला वर्ग में राजसमंद जिला राज्य में प्रथम रहा। जिले में 8 हजार 736 छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें से 5 हजार 743 छात्र प्रथम, 2801 द्वितीय और 191 तृतीय स्थान पर रहे। वाणिज्य वर्ग में कुल 409 छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें से 280 छात्र प्रथम, 122 द्वितीय एवं 7 तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह विज्ञान संकाय में 2267 छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें से 1934 प्रथम, 332 द्वितीय एवं 1 तृतीय स्थान पर रहा। दो वर्षों की स्थिति पिछले वर्ष विज्ञान में राजसमंद जिला राज्य स्तर पर पहले स्थान पर रहा, जबकि इस बार चौथे स्थान पर रहा। कला वर्ग में पिछले वर्ष राज्य में राजसमंद जिला दूसरे स्थान पर रहा, जबकि इस बार राज्य में राजसमंद पहले स्थान पर आ गया और वाणिज्य संकाय में पिछले वर्ष राज्य में राजसमंद 7वें स्थान पर था, जबकि इस बार राज्य में पिछड़कर 33वें स्थान पर पहुंच गया।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में 12वीं साइंस, कला व वाणिज्य संकाय के रिजल्ट ने चौंकाया #rbse12thresult
नाथद्वारा में चेक बाउंस पर गैस एजेंसी के एक जने सहित दो गिरफ्तार #nathdwaranews #jaivardhannewsराजसमंद जिले के नाथद्वारा में चेक अनादरण के मामले में श्रीनाथजी मंदिर थाना पुलिस ने नाथद्वारा के सोनल गैस एजेंसी हाल मांडुथल, घासा जिला उदयपुर निवासी हीरालाल उर्फ रमेश पुत्र नाथू मेघवाल और उपली ओडन निवासी मोहनलाल पुत्र तोलीराम को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी विक्रमसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धारा 138 एनआई एक्ट के तहत यह कार्रवाई की है। बताया कि आरोपियों ने जो चेक दिए, वह बैंक से रिटर्न हो गए। इस पर पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है।|  Jaivardhan News |    | Rajsamand
Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
नाथद्वारा में चेक बाउंस पर गैस एजेंसी के एक जने सहित दो गिरफ्तार #nathdwaranews #jaivardhannews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Go to mobile version