Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

CRPF Soldier Death : 44 दिन से लापता राजसमंद के जवान का नीमच में मिला रहस्यमयी कंकाल, मौत पर सवाल

Parmeshwar Singh Chundwat February 10, 2026 1 minute read

CRPF Soldier Death : देश की सुरक्षा में तैनात राजसमंद जिले के सीआरपीएफ जवान की कहानी दिल को झकझोर देने वाली है। दरअसल मध्यप्रदेश के नीमच के CRPF कैंपस से छुट्‌टी के बाद रहस्यमयी तरीके से गायब जवान का 44 दिन बाद कंकाल उसी कैंपस परिसर में मिला। फिर सीआरपीएफ व एमपी पुलिस उनके कंकाल रूपी पार्थिव को लेकर राजसमंद के भीम कस्बे में पहुंची, जहां तिरंगे के साथ शवयात्रा निकाली। फिर सीआरपीएफ जवानों ने बंदूको से सलामी देकर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। आखिरी बार जवान की उसकी पत्नी से मोबाइल पर बात हुई थी, जिसमें 50 दिन की छुट्टी लेकर घर लौटने की बात कही, लेकिन घर की दहलीज तक पहुंचने से पहले ही उनकी जिंदगी रहस्यमयी मोड़ पर थम गई।

Neemuch CRPF campus skeleton found : सीआरपीएफ अधिकारी एपी टिर्की ने बताया कि राजसमंद जिले में भीम के कुम्हार मोहल्ला निवासी नन्दकिशोर प्रजापति (42) पुत्र अमरचंद प्रजापति वर्ष 2004 में CRPF में भर्ती हुए थे। 8 फरवरी को नीचम में सीआरपीएफ छावनी में सफाई के दौरान कर्मचारियों को झाड़ियों में कंकाल दिखाई दिया। सूचना पर CRPF अधिकारी मौके पर पहुंचे और बाद में परिजनों के आने पर 9 फरवरी सुबह वह कंकाल नंदकिशोर प्रजापति का होने के रूप में पहचान हुई। पोस्टमॉर्टम के बाद पार्थिव देह परिजनों को सौंप दी गई। जब उनका पार्थिव शरीर भीम पहुंचा, तो पूरे कस्बे ने तिरंगे के साथ अंतिम यात्रा निकाली गई। फिर जैसे ही शवयात्रा श्मशान घाट पर पहुंची, तो सीआरपीएफ जवानों ने आसमान में हवाई फायर कर सलामी दी। उसके बाद उनके पुत्र द्वारा पार्थिव देह को अग्नि के हवाले किया गया। इस तरह नम आंखों से अंतिम संस्कार किया गया, लेकिन वहां मौजूद हर शख्स के जेहन में एक ही सवाल था कि आखिर हमारे जांबाज नन्दकिशोर प्रजापति की मौत कैसे हुई है। एक तरफ देश के लिए वर्दी पहनकर कर्तव्य निभाने वाला जवान, दूसरी तरफ उसके परिवार की प्रतीक्षा की यह कहानी सिर्फ एक जवान की नहीं, बल्कि उस भरोसे की है जो हर परिवार अपने जवान बेटे पर करता है। नंदकिशोर भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका बलिदान, उनकी वर्दी और तिरंगे के साथ दी गई विदाई हमेशा याद दिलाती रहेगी कि देश सेवा का रास्ता कितना कठिन और अनिश्चित होता है।

पत्नी से हुई थी आखिरी बात

CRPF jawan mysterious death : सीआरपीएफ व नीमच के कैंट थाना पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया यही बात सामने आई कि 26 दिसंबर 2025 को आखिरी बार नन्दकिशोर की बात उनकी पत्नी गंगादेवी से हुई थी। तब उनके द्वारा यह बताया गया था कि 27 दिसंबर को छुट्टी लेकर घर के लिए रवाना होंगे और 28 दिसंबर तक घर लौट आएंगे। फिर नन्दकिशोर जब घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों ने दोबारा मोबाइल पर कॉल किया, मगर संपर्क नहीं हो पाया। इस पर परिजनों द्वारा नन्दकिशोर के साथी सीआरपीएफ जवान मांगीलाल को कॉल लगाया, तो बताया कि वह घर के लिए निकलने की बात कही, मगर उनका एक बैग कमरे में ही पड़ा है। साथ ही एक मोबाइल कमरे में पड़ा है, जबकि दूसरा मोबाइल यहां नहीं है। इस अजीब स्थिति ने परिजनों की चिंता को और गहरा कर दिया।

नीमच में तीन दिन तलाश, फिर गुमशुदगी दर्ज

Nandkishor Prajapati CRPF : 28 दिसंबर को भीम से परिवार के सदस्य नीमच में CRPF कैंपस पहुंच गए, जहां सीआरपीएफ अधिकारियों से जानकारी ली, तो बताया कि नन्दकिशोर छुट्टी लेकर जा चुके हैं। इस पर परिजनों ने पुलिस के साथ क्षेत्रीय गांवों में तीन दिन तक तलाश की गई। फिर 1 जनवरी 2026 को नीमच थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद परिवार भारी मन से गांव लौट आया, उम्मीद थी कि कोई खबर जरूर मिलेगी, लेकिन 8 फरवरी शाम कंकाल मिलने की सूचना मिली। इस पर परिजनों ने नीमच सीआरपीएफ कैंपस पहुंचकर कंकाल की पहचान नन्दकिशोर के रूप में की। फिलहाल मौत की असली वजह फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। CRPF soldier funeral salute

PAN Card Loan 3000 : पैन कार्ड से ₹3000 का इंस्टेंट लोन कैसे लें? जानें पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 317

Post navigation

Previous: EPFO new mobile app : अब PF निकालना होगा सेकंडों का खेल! EPFO ला रहा है UPI वाला नया एप
Next: Petrol Diesel Price Today : वेनेजुएला से तेल खरीद का पहला ऑर्डर, पेट्रोल-डीजल के दामों में हलचल; जानिए

Related Stories

Rajsamand municipal election result
  • समाचार

Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना

Parmeshwar Singh Chundwat September 13, 2026
Desuri Ghat route update
  • समाचार

Desuri Ghat route update : रामदेवरा जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 25 सितंबर तक इस रास्ते पर भारी वाहन बंद

Parmeshwar Singh Chundwat September 12, 2026
Rajsamand Nagar Parishad election
  • समाचार

Rajsamand Nagar Parishad election : बाड़ेबंदी से गरमाई सियासत: चुनाव के बाद भाजपा-कांग्रेस ने पार्षदों को किया एकजुट

Parmeshwar Singh Chundwat September 12, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev #rajsamandnewsराजसमंद जिले के आमेट शहर में बाबा रामदेव जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रेगर मोहल्ला बस स्टैंड से शोभायात्रा रवाना हुई, जो मुख्य लक्ष्मी बाजार, गणेश चौक, होलीथान होते हुए रामदेव मंदिर पहुंची। रथ पर बाबा रामदेवजी की झांकी सजी थी। आगे घोड़े और ऊंट पर सवार युवा और केसरिया पगड़ी में ढोल-नगाड़े के धूम धड़ाके पर भक्त चल रहे थे। जय बाबा री और बाबा रामदेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। साथ ही जगह जगह पानी व फल का भी श्रद्धालुओं में वितरण किया गया। शोभायात्रा में कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़ सहित कई लोग शामिल हुए।
baba ramdev Jayanti
Baba Ramdev mandir
ramdevji sobhayatra
Rajsamand News
amet news
Kumbhalgarh MLA Surendra Singh RathoreJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews
#babaramdevराजसमंद शहर में भादवी बीज के उपलक्ष्य में कलालवाटी स्थित रामदेवजी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सबसे आगे ऊंटगाड़ी साथ में ध्वजा लहरा रही थी।
Rajsamand News
Bhadvi Bij
Ramdev ji
Baba RamdevJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews #babaramdev
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • iPhone 18 Pro Max price : भारत में ₹44 हजार तक महंगा iPhone 18 Pro, जानें कीमत और फीचर्स
  • Rajsamand election 2026 : राजसमंद में टूटा 20 साल का मतदान रिकॉर्ड! 81.19% वोटिंग ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कनें
  • Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना
  • Desuri Ghat route update : रामदेवरा जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 25 सितंबर तक इस रास्ते पर भारी वाहन बंद
  • Gold price today : सोने-चांदी के दाम में फिर गिरावट, जानिए 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का रेट
| MoreNews by AF themes.