Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

Desuri Nal Skyway Project : देसूरी – चारभुजा नाल में 9 किमी स्काई-वे बनेगा, मेवाड़ – मारवाड़ के बीच डेंजर जोन खत्म होगा

Parmeshwar Singh Chundwat March 5, 2026 1 minute read

Desuri Nal Skyway Project : मेवाड़ और मारवाड़ को जोड़ने वाला पाली – नाडोल- देसूरी- चारभुजा मार्ग अब सिर्फ फोरलेन नहीं बनेगा, बल्कि देसूरी नाल में 9 किमी लंबा स्काई-वे बनाया जाएगा। 83 किमी लंबे इस सेक्शन ( NH-162E) की डीपीआर तैयार कर केंद्रीय सड़क मंत्रालय को भेज दी गई है।

डीपीआर पर 2.58 करोड़ खर्च हुए हैं। प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 1800 से 2000 करोड़ के बीच है। प्रोजेक्ट में 9 नए बाईपास और कई री अलाइनमेंट शामिल हैं, ताकि ट्रैफिक आबादी से बाहर शिफ्ट हो और हादसों पर ब्रेक लग सके। इस मार्ग को देश का सबसे ज्यादा हादसों वाला रास्ता माना जाता है। साल 1952 से 2026 तक 1 हजार से अधिक मौतें हो चुकी हैं। हर मानसून में हादसों की वजह से कई दिनों तक रास्ता बंद रहता है। डीपीआर में बताया गया है कि मौजूदा घाट सेक्शन 30-40 किमी / घंटा की औसत रफ्तार से आगे सुरक्षित नहीं है। तीखे मोड़, सीमित विजिबिलिटी और बरसात में पानी निकासी की समस्या के कारण सड़क की ज्योमेट्री सब स्टैंडर्ड है। नई फोरलेन पर 2+7.5 मीटर कैरिज वे दोनों ओर 15 मीटर पक्का शोल्डर और 180 मीटर सेफ स्टॉपिंग डिस्टेंस जैसे मानक लागू होंगे। खास बात यह है कि देसूरी नाल में प्रस्तावित 9 किमी सिंगल पिलर एलिवेटेड बनाया जाएगा ताकि पहाड़ कम कटे, नीचे से वन्यजीव सुरक्षित गुजरें और मानसून में जाम की नौबत न आए।

देसूरी (1.193 किमी) और खारड़ा (0.664 किमी) में नया एलाइनमेंट आबादी से बाहर निकलेगा। देसूरी में 7.158 हेक्टेयर और खारड़ा में 3.984 हेक्टेयर जमीन की जरूरत बताई गई है। पूरा प्रोजेक्ट आगे के 30 साल के ट्रैफिक के हिसाब से तैयार किया गया है। सांसद पीपी चौधरी का कहना है कि जल्द ही डीपीआर को मंजूरी मिल जाएगी।

स्काई-वे क्या है और क्यों जरूरी है?

DESURI NAL ACCIDENT PRONE ROAD PROJECT : देसूरी चारभुजा की नाल में 9 किमी सड़क जमीन पर नहीं होगी। कारण साफ है घाट में तीखे मोड़, पहाड़ और वन्यजीव क्षेत्र है। स्काई-वे बनाने से पहाड़ भी कम कटेंगे। नीचे से पैंथर समेत वन्यजीव गुजर सकेंगे। वहीं, बरसात में पानी का बहाव नहीं रुकेगा, इसलिए भूस्खलन और जाम की आशंका घटेगी।

100 किमी की स्पीड कैसे मिलेगी?

PALI NADOL DESURI CHARBHUJA FOUR LANE HIGHWAY : अभी औसत स्पीड 30-40 किमी / घंटा है। नई सड़क 100 किमी / घंटा डिजाइन पर बनेगी। चौड़े मोड़ (कम से कम 250 मीटर रेडियस), 180 मीटर तक सामने देखने की सुरक्षित दूरी और दोनों तरफ 1.5 मीटर पक्का शोल्डर बनाया जाएगा। इससे औसत स्पीड लगभग दोगुनी हो सकती है।

9 बाइपास क्यों बनाए जा रहे हैं?

RAJASTHAN SKYWAY ROAD PROJECT 2026 : सोनाई मांझी, बूसी (1.16 किमी नया मार्ग), नाडोल (दो विकल्प), टेवाली, सोमेसर, देवली, खारड़ा, नारलाई और देसूरी। इन जगहों पर ट्रैफिक गांवों से बाहर निकलेगा। इससे बाजारों में भारी ट्रकों की भीड़ नहीं होगी। स्कूल अस्पताल के पास सड़क सुरक्षित रहेगी। अभी रोज जाम के हालात बनते हैं।

जमीन कितनी लगेगी? किसे असर?

PALI DESURI NAL HIGHWAY NEWS : देसूरी में 7.158 हेक्टेयर और खारड़ा में 3.984 हेक्टेयर जमीन अधिगृहीत की जाएगी। जहां नया एलाइनमेंट बनेगा, वहां जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चलेगी। प्रभावित लोगों को मुआवजा दिया जाएगा।

यात्रा के समय में कितनी बचत?

अनुमान है कि जोधपुर उदयपुर सफर करीब 13 घंटे 15 मिनट में संभव होगा। पणिहारी से गौमती तक लगभग 1 घंटे तक की कमी आ सकती है। गौमती से एनएच जुड़ जाएगा।

जेब पर क्या असर पड़ेगा?

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि स्मूद ट्रैफिक में बार-बार ब्रेक और गियर बदलना कम होगा। इससे ईंधन की बचत होगी। गाड़ी के पार्ट्स पर कम विसाव होंगे। ट्रक ऑपरेटिंग कॉस्ट घटेगी।

पर्यटन व उद्योगों को क्या फायदा होगा?

चारभुजा, नाडोल, रणकपुर में नया धार्मिक पर्यटन हब बनेगा। कुंभलगढ़, परशुराम महादेव और चारभुजा मंदिर आने वाले पर्यटकों का समय बचेगा। पाली के औद्योगिक क्षेत्र और राजसमंद के मार्बल बेल्ट के बीच लॉजिस्टिक लागत कम होगी। आसानी से पहुंच हो जाएगी। आर्थिक भार भी कम आएगा।

राजसमंद -पाली जिले की सरहद पर स्थित देसूरी नाल में बनेगा 9 किमी स्काई- वे

संघर्ष की जीत

वर्ष 2017 में मानव जीवन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हम सभी ने मिलकर एक महत्वपूर्ण जनआंदोलन शुरू किया था। इस आंदोलन का उद्देश्य देसूरी नाल के नवनिर्माण को स्वीकृति दिलाना था। इस अभियान में राजसमंद के व्यापारियों, देसूरी क्षेत्र के आसपास रहने वाले मानव-सेवी लोगों तथा पत्रकार साथियों ने सराहनीय सहयोग दिया। देसूरी की नाल नवनिर्माण संघर्ष समिति के सदस्यों ने भी कंधे से कंधा मिलाकर इस जन-जागरूकता यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी साथियों के सामूहिक प्रयास, समर्पण और दृढ़ संकल्प के कारण यह संघर्ष एक मजबूत आंदोलन के रूप में आगे बढ़ सका। विशेष रूप से उन सभी भामाशाहों का हृदय से आभार, जिन्होंने इस संघर्ष में आर्थिक सहयोग देकर हमारा मनोबल बढ़ाया और आंदोलन को मजबूती प्रदान की। आज यह कहना गर्व की बात है कि आप सभी के सहयोग और प्रयासों से यह यात्रा सफल हुई है।

भंवर सिंह चौहान, अध्यक्ष देसूरी नाल नवनिर्माण संघर्ष समिति राजसमंद
Desuri nal dangerous road : राजसमंद-पाली के बीच देसूरी नाल बनी मौत की घाटी, 14 खतरनाक मोड़ों ने बढ़ाई दहशत

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 2,138

Post navigation

Previous: IRAN ISRAEL WAR LATEST NEWS : ईरान पर हमले के 100 घंटे पूरे! 1000 से ज्यादा मौतें, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
Next: UPI Collect Feature Closed : UPI में बड़ा बदलाव : अब UPI ID या मोबाइल नंबर डालकर नहीं कर पाएंगे पेमेंट, बंद हुआ ‘UPI Collect’ फीचर

Related Stories

Nathdwara Nagar Palika Election
  • समाचार

Nathdwara Nagar Palika Election : भाजपा बहुमत से एक कदम दूर, निर्दलीय बना किंगमेकर: नाथद्वारा में कांग्रेस को 19 सीटें

Parmeshwar Singh Chundwat September 15, 2026
Vijayraj Kumari mewar Passed Away
  • समाचार

Vijayraj Kumari mewar Passed Away : पूर्व राजपरिवार की सदस्य विजयराज कुमारी का निधन, शंभू पैलेस से निकली अंतिम यात्रा

Parmeshwar Singh Chundwat September 15, 2026
Rajsamand municipal election result
  • समाचार

Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना

Parmeshwar Singh Chundwat September 13, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजस्थान में दिग्गज नेता भी अपने वार्ड को जीता पाए, देखिए #rajasthanNews #elction2026 राजस्थान में दिग्गज नेता भी अपने वार्ड को जीता पाए, देखिए #rajasthanNews
#elction2026
Rajasthan NewsJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजस्थान में दिग्गज नेता भी अपने वार्ड को जीता पाए, देखिए #rajasthanNews
#elction2026
Rajasthan NewsJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजस्थान में दिग्गज नेता भी अपने वार्ड को जीता पाए, देखिए #rajasthanNews #elction2026
उदयपुर में फिर लगातार 7वीं बार BJP का बनेगा बोर्ड, देखिए परिणाम #udaipurnews #election2026Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
उदयपुर में फिर लगातार 7वीं बार BJP का बनेगा बोर्ड, देखिए परिणाम #udaipurnews #election2026
राजसमंद में 5 निकाय परिणाम : जनता का सबक या अप्रत्याशित हालात, क्या क्रॉस वोटिंग के चांस ? #Rajsamandnewsराजसमंद जिले में नगरपरिषद राजसमंद में भाजपा को पूर्ण बहुमत है, जबकि नाथद्वारा में निर्दलीय ही तय करेगा कि आखिर किसका सभापति बनेगा। हालांकि निर्दलीय भी भाजपा समर्थित ही बताया जा रहा है। क्या नाथद्वारा में क्रॉस वोटिंग का का कोई चांस है। भीम नगरपालिका में भाजपा मात्र 1 सीट ही क्यों मिली और देवगढ़ का बोर्ड भी गंवाना पड़ गया। आमेट नगरपालिका की कमान जनता ने भाजपा को सौंप दी।
Rajsamand News
Rajsamand MLA
Nagar parishad Rajsamand
Municipal election
Election 2026
Congress leader
राजसमंद के पार्षद
नगर निकाय चुनाव 2026
Congress Rajsamand
Nagarpalika Amet
Nagarpalika Devgarh
Nagarpalika Nathdwara
Nathdwara News
Nagarpalika Bhim
Sudarshan Singh Rawat
MLA Deepti Maheshwari
MLA Surendra Singh Rathore
MLA Hari Singh RawatJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में 5 निकाय परिणाम :जनता का सबक या अप्रत्याशित हालात, क्या क्रॉस वोटिंग के चांस ?
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Nathdwara Nagar Palika Election : भाजपा बहुमत से एक कदम दूर, निर्दलीय बना किंगमेकर: नाथद्वारा में कांग्रेस को 19 सीटें
  • Vijayraj Kumari mewar Passed Away : पूर्व राजपरिवार की सदस्य विजयराज कुमारी का निधन, शंभू पैलेस से निकली अंतिम यात्रा
  • Rajsamand Municipal Election : सभापति पद के लिए पालीवाल-जैन दावेदारों में लॉबिंग तेज, भाजपा में नाम को लेकर मंथन
  • iPhone 18 Pro Max price : भारत में ₹44 हजार तक महंगा iPhone 18 Pro, जानें कीमत और फीचर्स
  • Rajsamand election 2026 : राजसमंद में टूटा 20 साल का मतदान रिकॉर्ड! 81.19% वोटिंग ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कनें
| MoreNews by AF themes.