
राजसमंद। Doctor Bribery Case : रिश्वते लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुए आरके जिला चिकित्सालय के तत्कालीन डॉक्टर को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत ने 4 साल के कारावास की सजा सुनाई है। जिसकी शिकायत पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने डॉक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था, वह परिवादी और गवाह भी अपने बयानों से मुकर गए, लेकिन अदालत ने एसीबी की जांच, फोरेंसिक जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार सिंघल को दोषी करार दिया। कोर्ट के फैसले पर आरोपी डॉक्टर को तत्काल कस्टडी में लेकर जेल भेज दिया गया।
Surgeon Arrested in Rajsamand : एसीबी कोर्ट के विशिष्ट लोक अभियोजक अरविंद लक्षकार ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजसमंद के तत्कालनी एएसपी महावीरसिंह राणावत के नेतृत्व में टीम ने आरके जिला चिकित्सालय के सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार सिंघल को 6 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दरअसल एमड़ी निवासी युद्धवीरसिंह ने एसीबी चौकी राजसमंद में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी पत्नी के पेट दर्द होने पर आरके जिला अस्पताल ले गए, जहां सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार सिंघल ने 12 हजार रुपए रिश्वत मांगी। तंगहाली व गरीबी हालात बताने पर डॉक्टर ने 6 हजार 500 रुपए पर सहमति बनी। इस पर एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करवाया, जिसमें 500 रुपए रियायत के साथ 6 हजार रुपए रिश्वत मांगने की बात सही पाई। इस पर एसीबी की टीम ने उसी दिन 6 हजार रुपए रिश्वत लेते डॉ. कृष्णकुमार सिंघल को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने जांच के बाद एसीबी स्पेशल कोर्ट उदयपुर में चालान पेश किया। फिर राजसमंद में एसीबी कोर्ट खुलने से मामला राजसमंद ट्रांसफर हो गया। यहां सुनवाई के दौरान परिवादी युद्धवीरसिंह और गवाह अपने बयानों से मुकर गए और बयान दिए कि उससे कोई रिश्वत नहीं ली। डॉक्टर ने तो उधार दिए पैसे मांगे थे, जो लौटाए हैं। गवाह भी बयानों से पलट गए। इस पर विशिष्ट लोक अभियोक अरविंद लक्षकार ने एसीबी की जांच रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच के तथ्य अदालत के समक्ष पेश किए। विशिष्ट लोक अभियोजक लक्षकार ने सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के 23 फरवरी 2023 के नीरज दत्ता बनाम राज्य सरकार दिल्ली के प्रकरण का जिक्र करते हुए अदालत में बताया कि परिवादी व गवाहों के पक्षद्रोही होने के बावजूद शेष परिस्थितिजन्य साक्ष्य, रिश्वत लेन-देन वार्ता, रंगे हाथ गिरफ्तार की जांच रिपोर्ट से रिश्वत मांगने व लेने की पुष्टि होती है, तो ऐसे में केवल परिवादी व गवाहों के मुकरने से सच को नहीं नकारा जा सकता। इस पर एसीबी स्पेशल कोर्ट के न्यायाधीश अनिल शर्मा ने आरके जिला चिकित्सालय में रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुए तत्कालीन सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार सिंघल को दोषी करार दिया। सजा करार होने के साथ ही न्यायाधीश ने आरोपी सर्जन डॉक्टर को अदालत से ही सीधे जेल भेज दिया। फिलहाल आरोपी जेल में है।

फोरेंसिक तथ्य बने सजा के आधार
Dr Krishna Kumar Singhal Rajsamand : अदालत में ट्रायल के दौरान विशिष्ट लोक अभियोजक अरिवंद लक्षकार द्वारा रिश्वत लेते पकड़े गए सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार सिंघल के विरुद्ध 12 गवाह पेश किए गए। साथ ही 62 दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। इसमें फोरेंसिक जांच व नोट और हाथ पर लगे केमिकल की पुष्टि हुई। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के नीरज दत्ता बनाम राज्य सरकार दिल्ली के प्रकरण के तथ्यों को रखा गया। इसमें परिवादी युद्धवीरसिंह व गवाह अपने बयानों से पलट गए, मगर विशिष्ट लोक अभियोजक ने क्रॉस प्रश्न किए, तो परिवादी अपने ही बयानों में झूठा साबित हो गया और अदालत ने आरोपी डॉक्टर कृष्णकुमार सिंघल को दोषी करार दे दिया।
कारावास के साथ अर्थदंड की भी सजा
Bribery Case Forensic Evidence : रिश्वत लेने के मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत आरोपी सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार सिंघल को 3 साल के कारावास व 10 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। साथ ही अदम अदायगी पर 3 माह अतिरिक्त कारावास है। साथ ही धारा 13 डी के तहत 4 साल के कारावास एवं 10 हजार रुपए अर्थदंड तथा अदम अदायगी पर 3 माह के अतिरिक्त कारावास की सजा से दंडित किया है। Rajsamand latest news




1 thought on “Doctor Bribery Case : रिश्वत लेते पकड़े सर्जन डॉक्टर को चार साल कारावास का दंड”
Comments are closed.