Skip to content
March 12, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • अजब गजब

Pregnancy Tourism : गर्भवती बनने के लिए विदेशी महिलाएं इस गांव के हैंडसम युवाओं से संबंध बनाने आती है, गांव की रोचक कहानी

Jaivardhan News December 26, 2023 1 minute read

Pregnancy Tourism चौंकिए मत, यह कोई काल्पनिक बात नहीं है, बल्कि हमारे ही भारत देश का एक इलाका है, जहां आधा दर्जन ऐसे ही गांव है, जहां पर विदेशी से महिलाएं अच्छे तंदुरुस्त, स्वस्थ व सुन्दर बेबी के लिए हमारे हैंडसम युवाओं के साथ रहने और उनके साथ संबंध बनाने आती है, ताकि उन्हें एक सुन्दर बेबी मिल सकें। यह सुनकर आपको अजीबोगरीब लग रहा होगा, मगर यह सही है। कई मीडिया रिपोर्ट है। इसके चलते प्रेग्नेंसी टूरिज्म (Pregnancy Tourism) का एक अजब कान्सेप्ट सामने आया है। यहां विदेश से महिलाएं आती है और स्थानीय युवाओं को संबंध बनाने के लिए ये महिलाएं मोटा पैसा भी देती है और जब वे प्रेग्नेंट हो जाती है तो वे वापस अपने वन को लौट जाती है। अब इसे व्यवसायिक दृष्टि से भी देखा जाने लगा है। हालांकि कुछ लोगों ने इसे गलत व अफवाह भी बताया और समाज को बदनाम करने की साजिश भी कहा है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट इसका खुलासा कर चुकी है। साथ ही वर्ष 2007 में एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी रिलीज हुई थी, जिसे संजीव सिवन ने बनाया था, जिसमें एक जर्मन महिला ने यह बताया कि वह ‘शुद्ध आर्य बीज’ के सुन्दर बच्चे के लिए इस गांव में आकर यहां के मर्दो से संबंध बनाए हैं। (Ladakh Pregnancy Tourism)

unique story in hindi : आधा दर्जन से ज्यादा गांव फेमस

Interesting story in hindi अल जजीरा, ब्राउन हिस्ट्री व कर्ली टेल्स की रिपोर्ट में यह बताया कि लद्दाख (Ladakh Pregnancy Tourism) की राजधानी लेह से करीब 160 किलोमीटर दूर बियामा, डाह, हानू, गारकोन, दारचिक नाम के गांव है, जहां पर करीब 5 हजार से ज्यादा लोग रहते हैं। यहां पर एक खास समुदाय के लोग रहते हैं, जिसे ब्रोकपा (Brokpa community) कहा जाता है। इन लोगों का दावा है कि वो दुनिया में आखिरी बचे हुए सबसे शुद्ध आर्य (Pure Aryans) हैं। यानि वे असल आर्य के वंशज है। पहले आर्य, लिए इंडो-इरानी मूल के लोगों को कहा जाता था, पर बाद में इंडो-यूरोपियन मूल के लोगों को कहा जाने लगा।

Unique Villages of India : भारत के अजब- गज़ब गांव, कई अनसुलझे रहस्य, जानकर रह जाएंगे हैरान

Mysterious village in india : दुनिया में सबसे हैंडसम होने की अलग कहानी

बताते है कि ये लोग सिकंदर की सेना में सैनिक हुआ करते थे। जब सिकंदर भारत आया, तब उसकी सेना के कुछ सैनिक सिंधु घाटी में रह गए और इन्हें मास्टर रेस के नाम से भी जाना जाता है। लद्दाख के अन्य लोगों की तरह उनकी बनावट काफी अलग है। ये मंगोल व तिब्बती जैसे नहीं दिखते। ये लंबे होते हैं, रंग गोरा होता है, बाल लंबे होते हैं, जबड़े उठे हुए होते हैं व आंख का रंग हल्का होता है। इस कारण ये लोग दिखने में काफी खूबसूरत होते हैं। इसी खूबसुरती के लिए विदेशी महिलाएं भी इन लोगों से प्रेग्नेंट होने के लिए आती है। क्योंकि जैसा पिता होगा, वैसा ही उस महिला का बेटा या बेटी होगी। इसलिए खूबसुरत बच्चे को जन्म देने के लिए यूरोप की महिलाएं यहां लद्दाख के कुछ गांवों में आती है।

Mysterious Story : शोध, जांच नहीं, मगर सबका दावा शुद्ध आर्य

चौंकाने वाली बात यह भी है कि अभी तक कोई शोध नहीं हुआ कि इस समुदाय के लोग शुद्ध रूप से आर्य है। न ही इनका किसी तरह से कोई डीएनए टेस्ट हुआ तथा न ही वैज्ञानिक जांच ही हुई है। फिर भी यहां के लोग भी यही कहते हैं कि वे शुद्ध आर्य है तो अन्य लोग भी उन्हें यही मानते हैं। इसीलिए लद्दाक के ये गांव काफी फेमस है और इसीलिए सुन्दर बच्चे के लिए विदेश से महिलाएं आर्य समाज के इन हैंडसम युवकों से गर्भवती बनने के लिए आती है। खास तौर से जर्मनी सहित यूरोप के कई देशों से महिलाएं आती हैं। इसी कारण इसे अब प्रेग्नेंसी टूरिज्म के नाम से जाना जाता है। दूसरी बात यह कि आर्यों को लेकर इतिहास भी अलग अलग है। इंडियाना के डेपॉव विश्वविद्यालय में मानव विज्ञान की एसोसिएट प्रोफेसर मोना भान मानती हैं कि प्रेगनेंसी टूरिज्म जैसी कहानियां गढ़ी गई हैं।

pregnancy tourism in ladakh : इंटरनेट के बाद फेमस हुए खूबसुरत बेबी के किस्से

Pregnancy Tourism के लिए प्रसिद्ध ये गांव इंटरनेट के प्रचलन के बाद काफी प्रसिद्ध हुए हैं। विदेश से महिलाओं के खूबसुरत बेबी के लिए यहां आने की कहानियां भी सोशल मीडिया पर चलने ली और विदेशी महिलाओं के माउथ पब्लिसिटी भी खूब हुई। इस कारण ये गांव दिनोंदिन फेमस होते जा रहे हैं। बताया जाने लगा कि जर्मन महिलाएं ‘शुद्ध आर्य बीज’ व सुन्दर बेबी के लिए ब्रोकपा समाज के हैंडसम लोगों से गर्भवती बनने के लिए आती है।

Brokpa pregnancy tourism : अल जजीरा की रिपोर्ट में शुद्ध आर्य होने का दावा

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक लद्दाख की राजधानी लेह से 160 किमी दक्षिण पश्चिम में बियामा, गारकोन, दारचिक, दाह व हानू गांव में शुद्ध आर्य समाज के लोगों के रहने का दावा है। इनमें मुख्य रूप से इन्हें ब्रोकपा समुदाय कहा जाता है। बताते हैं कि वे दुनिया के आखिरी बचे हुए ‘शुद्ध आर्य’ हैं। नस्लीय श्रेष्ठता की वजह से विवादित दावे को ब्रोकपा समाज के लोग अपने सिर ताज मानते हैं। वे इस बात को न सिर्फ सहर्ष स्वीकार करते हैं, बल्कि गर्व भी महसूस करते हैं।

Aryan valley pregnancy tourism : शुद्ध आर्य समाज को लेकर उठ रहे सवाल

नाज़ी-युग के नस्लीय सिद्धांतकारों ने शुद्ध नस्ल को “मास्टर रेस” कहा था। इसी आधार पर जर्मनी में यहूदियों का नरसंहार किया था। मास्टर रेस वालों की कथित खासियत यह मानी जाती है कि वे लंबे, गोरे, आंखें नीली व जबड़े मजबूत होते हैं, तो पूरे चेहरे व शरीर की कदकाठी भी काफी खूबसुरत होती है। साथ ही कथित तौर पर आम लोगों की बजाय उन्हें ज्यादा इंटेलिजेंट भी माना जाता है।

Brokpa tribe pregnancy tourism : आईटीबीपी ने गांव की तस्वीरे की थी शेयर

pregnancy tourism in india वर्ष 2017 में भारत सरकार की ITBP (Indo-Tibetan Border Police) ने ब्रोकपा समुदाय के गांव व कुछ लोगों की तस्वीरें शेयर कर लिखा था कि “लद्दाख स्थित दुर्लभ रेड आर्यन का घर। दारचिक गांव में ऐतिहासिक ब्रोकपा आदिवासी समुदाय।” ब्रोकपा लद्दाख की बहुसंख्यक मंगोलीयन फीचर वाली आबादी से अलग दिखते भी हैं। स्थानीय भाषा में ब्रोकपा का मतलब घुमंतू होता है। ब्रोकपा बौद्ध होने के बावजूद देवी-देवताओं में यकीन करते हैं। वे आग की पूजा करते हैं। बलि देने की भी प्रथा है। वे गाय से ज्यादा बकरी को पवित्र मानते हैं।

Pregnancy tourism : डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी बन चुकी

वर्ष 2007 में संजीव सिवन द्वारा 30 मिनट की डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी बनाई थी। “Achtung Baby: In Search of Purity” रिलीज हुई। डॉक्यूमेंट्री में एक जर्मन महिला कैमरे पर स्वीकार करती है कि वह ‘शुद्ध आर्य शुक्राणु’ की तलाश में लद्दाख आई है। aryan valley pregnancy tourism in hindi डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग सिवन के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं थी। एक भारतीय कर्नल की मदद से उन्होंने लेह के एक रिसॉर्ट में ब्रोकपा आदमी के साथ छुट्टियां मना रही एक जर्मन महिला का पता लगाया। जिस व्यक्ति के साथ जर्मन महिला छुट्टी मान रही थी, वह दारचिक (कथित रेड आर्यन विलेज) का रहने वाला था। तब गांव में विदेशियों को आसानी से जाने की अनुमति नहीं थी। यही वजह थी कि दोनों ने लेह में ठहरे हुए थे। सिवन को दोनों के एक साथ घूमने की गुप्त फुटेज शूट करनी पड़ी और फिर महिला को बात करने के लिए राजी करना पड़ा। ब्रोकपा समुदाय के व्यक्ति को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ रहा था कि उसकी वीडियो बनाई जा रही है। डॉक्यूमेंट्री में महिला बताती है कि एक आर्यन बच्चे को जन्म देने के लिए इतनी दूर यात्रा करने आने वाली पहली जर्मन महिला नहीं है और ना ही आखिरी। वह बताती है कि कैसे इस प्रेगनेंसी टूरिज्म के पीछे एक पूरा ऑर्गनाइज सिस्टम काम कर रहा है। लेकिन वह इस बारे में विस्तार से बताने से इनकार करती हैं। वह कहती है कि “मैं जो कर रही हूं यह गलत नहीं है। मैं जो चाहती हूं उसके लिए पेमेंट भी कर रही हूं।” इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म में जर्मन महिला ने न केवल उस व्यक्ति को उसकी सेवाओं के लिए भुगतान किया था, बल्कि वह उसके परिवार और बच्चों के लिए उपहार भी लाई थी। ब्रोकपा समुदाय का व्यक्ति इस चीज से खुश था। वह कहते हैं, “मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं है। मैं यह काम करता रहना चाहूंगा। एक दिन मेरे बच्चे मुझसे मिलने आएंगे और मुझे जर्मनी ले जाएंगे।” डॉक्यूमेंट्री में जर्मन महिला का चेहरा नहीं दिखाया गया है। हालांकि, ब्रोकपा आदमी को आसानी से पहचाना जा सकता है। वह कारगिल जिले के दारचिक गांव का रहने वाला है। उसका नाम त्सेवांग लुंडुप है। इसके अलावा बीबीसी ने एक रिपोर्ट में एक ब्रोकपा दुकानदार के दावे को दर्ज किया है। दुकानदार का दावा था कि कुछ वर्ष पहले उससे एक जर्मन महिला मिली थी। दोनों साथ में लेह के होटल में रहे थे। गर्भवती होने के बाद वह जर्मनी वापस चली गई। कुछ वर्ष बाद अपने बच्चे के साथ मिलने आई।”

About the Author

Jaivardhan News

Administrator

जयवर्द्धन न्यूज डेस्क टीम। पांच से 15 वर्ष तक पत्रकारिता के अनुभवी एक्सपर्ट शामिल है, जो प्रत्येक कंटेंट का गहन अवलोकन के बाद मौजूदा स्थिति के अनुसार बेहतर, निष्पक्ष, सारगर्भित व पठनीय कंटेंट तैयार करते हैं। Jaivardhan News Desk Team

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 264

Post navigation

Previous: चमत्कारिक श्री टॉडगढ़ भैरव धाम पर बनेगी अत्याधुनिक भोजनशाला, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा Video
Next: ज्वाइनिंग से पहले कलक्टर डॉ. भरंवरलाल बोले- राजसमंद में स्वास्थ्य पर फोकस, पर्यटन को लगाएंगे पंख

Related Stories

Unique Holi tradition
  • अजब गजब
  • दिन विशेष

Unique Holi tradition : इन गांवों में 150 साल से नहीं खेली होली, रंग डालना मानते हैं श्राप | Holi Festival 2026

Laxman Singh Rathor March 5, 2026
Holi Tradition Viral
  • अजब गजब
  • दिन विशेष

Holi Tradition Viral : यहां दामाद को पहनाई जाती है जूतों की माला और कराई जाती है गधे की सवारी

Laxman Singh Rathor March 4, 2026
Earthquake clock mystery
  • अजब गजब

Earthquake clock mystery : 10 साल से बंद घड़ी अचानक चल पड़ी, वैज्ञानिक भी चौंक गए | mystery clock

Laxman Singh Rathor March 1, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_wJw-JtY4VtU पुणे में गणपति मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा, मेवाड़ से कई लोग पहुंचे  #rajsamandnews #mewarrajsamand  #jaivardhannews
#rajsamandमहाराष्ट्र के पुणे में मेवाड़ क्षत्रिय कुमावत समाज पुणे द्वारा नवीन गणपति मंदिर में मूर्ति व कलश प्राण प्रतिष्ठा पवन पंडित पीपली आचार्यान के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई। मंदिर कमेटी द्वारा मेवाड़ एवं मारवाड़ से आए श्रद्धालुओं का इकलाई एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। इससे पूर्व रात को भजन संध्या में मारवाड़ के कलाकारों द्वारा मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। मेवाड़ क्षत्रिय कुमावत समाज द्वारा श्री चारभुजानाथ की छठी वर्षगांठ पर नवीन गणपति मंदिर की प्रतिष्ठा की गई। यह जानकारी मंदिर के मीडिया प्रभारी शंकरलाल कुमावत बड़लिया ने दी।
कुमावत समाज पुणे कार्यक्रम
गणपति मंदिर प्राण प्रतिष्ठा
मेवाड़ क्षत्रिय कुमावत समाज
पुणे धार्मिक समारोह
गणपति मंदिर प्रतिष्ठा
भजन संध्या कार्यक्रम पुणे
कुमावत समाज आयोजन
पुणे ताजा खबर
सामाजिक धार्मिक कार्यक्रम
महाराष्ट्र धार्मिक समाचार
Kumawat Samaj Pune Event
Ganpati Temple Pran Pratishtha
Mewar Kshatriya Kumawat Samaj
Pune Religious Program
Ganpati Temple Ceremony Pune
Bhajan Sandhya Pune Event
Kumawat Samaj Celebration
Pune Latest News
Community Religious Event
Maharashtra Religious NewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
पुणे में गणपति मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा, मेवाड़ से कई लोग पहुंचे  #rajsamandnews #mewarrajsamand  #jaivardhannews
#rajsamandमहाराष्ट्र के पुणे में मेवाड़ क्षत्रिय कुमावत समाज पुणे द्वारा नवीन गणपति मंदिर में मूर्ति व कलश प्राण प्रतिष्ठा पवन पंडित पीपली आचार्यान के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई। मंदिर कमेटी द्वारा मेवाड़ एवं मारवाड़ से आए श्रद्धालुओं का इकलाई एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। इससे पूर्व रात को भजन संध्या में मारवाड़ के कलाकारों द्वारा मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। मेवाड़ क्षत्रिय कुमावत समाज द्वारा श्री चारभुजानाथ की छठी वर्षगांठ पर नवीन गणपति मंदिर की प्रतिष्ठा की गई। यह जानकारी मंदिर के मीडिया प्रभारी शंकरलाल कुमावत बड़लिया ने दी।
कुमावत समाज पुणे कार्यक्रम
गणपति मंदिर प्राण प्रतिष्ठा
मेवाड़ क्षत्रिय कुमावत समाज
पुणे धार्मिक समारोह
गणपति मंदिर प्रतिष्ठा
भजन संध्या कार्यक्रम पुणे
कुमावत समाज आयोजन
पुणे ताजा खबर
सामाजिक धार्मिक कार्यक्रम
महाराष्ट्र धार्मिक समाचार
Kumawat Samaj Pune Event
Ganpati Temple Pran Pratishtha
Mewar Kshatriya Kumawat Samaj
Pune Religious Program
Ganpati Temple Ceremony Pune
Bhajan Sandhya Pune Event
Kumawat Samaj Celebration
Pune Latest News
Community Religious Event
Maharashtra Religious NewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
पुणे में गणपति मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा, मेवाड़ से कई लोग पहुंचे #rajsamandnews #mewarrajsamand
आर्ट ऑफ लिविंग उत्कृष्ट खिलाड़ी, व्यवसायी व युवाओं का करेगा सम्मान, 15 तक आवेदन  #artofliving  #jaivardhannews
#rajsamandखेल, व्यवसाय व लीडरशिप के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान व कार्य करने पर आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा सम्मान किया जाएगा। इसके लिए कोई भी व्यक्ति या संस्था 15 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। जिला समन्वयक गणेश पालीवाल से 8003346351 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
आर्ट ऑफ लिविंग सम्मान कार्यक्रम
राजसमंद युवा सम्मान
उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान
व्यवसायी सम्मान कार्यक्रम
आर्ट ऑफ लिविंग राजसमंद
राजसमंद ताजा खबर
युवाओं को सम्मान
लीडरशिप क्षेत्र सम्मान
आर्ट ऑफ लिविंग आवेदन
राजसमंद सामाजिक कार्यक्रम
Art Of Living Award Program
Rajsamand Youth Award
Outstanding Player Award Rajasthan
Business Leader Award
Art Of Living Rajsamand Event
Rajsamand Latest News
Youth Leadership Award
Art Of Living Application
Rajsamand Social Event
Youth Achievement AwardOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
आर्ट ऑफ लिविंग उत्कृष्ट खिलाड़ी, व्यवसायी व युवाओं का करेगा सम्मान, 15 तक आवेदन #artofliving
उदयपुर में  घर की पार्किंग में खड़ी कार का फास्टैग कटा #udaipurnews #fastagscam #rajsamandpolice  #jaivardhannews
#rajsamand
उदयपुर में घर की पार्किंग में खड़ी कार का फास्टैग से रुपए कट गए। ये फास्टैग राजसमंद से ब्यावर के बीच का कटा है। कार मालिक ने नेशनल हाइवे के नंबर पर शिकायत भी दर्ज कराई है लेकिन अब तक काटे गए रुपए वापस नहीं आए है। कार मालिक ने सीसीटीवी भी दिखाए, जिसमें उस तारीख को गाड़ी घर की पार्किंग में ही खड़ी दिख रही है।
फास्टैग से गलत कटे पैसे
उदयपुर फास्टैग मामला
कार पार्किंग में खड़ी थी
फिर भी टोल कटा
राजसमंद ब्यावर टोल प्लाजा
फास्टैग शिकायत
उदयपुर ताजा खबर
टोल प्लाजा विवाद
फास्टैग फ्रॉड मामला
उपभोक्ता समस्या न्यूज
FASTag Wrong Deduction
Udaipur FASTag Issue
Car Parked Toll Deducted
FASTag Complaint India
Rajsamand Beawar Toll Plaza
FASTag Fraud Case
Udaipur Latest News
Toll Plaza Dispute
FASTag Problem India
Consumer Complaint FASTagOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
उदयपुर में घर की पार्किंग में खड़ी कार का फास्टैग कटा #udaipurnews #fastagscam #rajsamandpolice
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Go to mobile version