Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • इतिहास / साहित्य

Holi Alert : प्रकृति व संस्कृति के रंग को धूमिल ना करें ‘रंगोत्सव’, देखिए यह गतिविधियां घातक

Jaivardhan News March 25, 2024 1 minute read

Holi Alert : होली फाल्गुन महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाने वाला, बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक, बसंती रंगों से सजाने का एक रंगीन पर्व है, जिसकी गरीमा इसमें बरसाते रंगो, खुशनुमा माहौल और परस्पर समरसता से दृष्टिगोचर होती है। होली अपने आप में अनूठा त्यौहार है, जो विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं को एक सूत्र में पिरोकर चलता है। भारत में होली के अपने धार्मिक, ऐतिहासिक और पौराणिक परिपेक्ष्य है, जहां यह रंगोत्सव सनातन धर्म के पन्नों में भक्त प्रहलाद और राधा कृष्ण से जुड़ी पौराणिक प्रेम के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। वहीं मुगलियाकाल में सजा के समय ईद ए गुलाबी या आब ए पासी अर्थात रंगों की बौछार के त्यौहार के रूप में होली का नाम इतिहास में दर्ज है। होली दिव्य, अलौकिक और आत्म जागृति का पर्व माना जाता है, जिसमें विविधता भरे रंग इसे बेहद खास व रंगीन बनाते हैं। होली के विविध रंगों का सार यही है कि सभी पुराने गिले शिकवे भुलाकर, मित्रता की स्थापना हो और सभी एक दूसरे के रंग में रंग जाए और राग, रंग, मिठास व उल्लास के पर्व में घुल मिल जाए। Happy Holi Festival All Followers

Holi Festvial : रंग हमारे जीवन पर प्रत्यक्ष प्रभाव डालते हैं, लेकिन विगत कुछ वर्षों से रंगों की पवित्रता को भी हानिकारक केमिकल और शीशा जैसे रसायनों का ग्रहण लग चुका है। कृत्रिम रंगों में मिलने वाले लेड क्रोमियम, सिलिका आदि की मिलावट के चलते घातक स्वास्थ्य प्रभाव देखने में आ रहे हैं। आज होली के दौरान कृत्रिम जहरीले रंगों के प्रचलन से आंखों में इंफेक्शन, त्वचा रोग, अस्थमा और एलर्जी जैसे रोगों की अधिकता सर्वाधिक देखने में आती है। वर्तमान में बदलते परिवेश के साथ होली का स्वरूप भी बहुत हद तक परिवर्तित हो चुका है। आज की महानगरी संस्कृति की आपाधापी और भागदौड़ में रंगोत्सव/होली का त्यौहार भी औपचारिकता और दिखावे की भेंट चढ़ता जा रहा है। वहीं “बुरा ना मानो होली है’ कहकर सामाजिक मर्यादा का उल्लंघन करने वाली मदहोश युवा मंडली ने होली जैसे पावन पर्व को अमर्यादित बना दिया है, जिसके चलते आज होली के अवसर पर विभिन्न पक्षों में मनमुटाव व अश्लीलता से झगड़े उत्पन्न हो रहे हैं। पवित्र पावन पर्व रंगोत्सव में आई इन विकृतियों को दूर करने के लिए हमें आत्ममंथन करना होगा और होली के वास्तविक अर्थ को आत्मसात करना होगा। क्योंकि होली मात्र रंगों का त्यौहार नहीं है, बल्कि बहुत से विविध और अनूठे रंगों का पारस्परिक संगम भी है। holi dahan

Holi Astrology : श्रीकृष्ण को रंग लगा खेले होली, राशि अनुसार रंग से कम होगा ग्रह दोष का प्रभाव | Happy Holi

Holi 2025 परंपरा के अनुसार होलिका दहन के उत्सव में अलाव जलाया जाता है, जो वनों की कटाई में योगदान देता है। होली के त्यौहार के दौरान कार्बन डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड, पार्टिकुलेट मैटर का स्तर प्रकृति में बढ़ जाता है, जिससे वायु की गुणवत्ता खराब हो जाती है। वहीं होली दहन के अगले दिन जैविक रंगों का प्रयोग न कर अत्यधिक व्यवसायीकरण में लगी हुई कंपनियों द्वारा तैयार रासायनिक रंगों का प्रयोग किया जाता है। यह अत्यधिक जहरीले प्राप्त रंग प्राकृतिक परिस्थितियों में आसानी से नष्ट नहीं होते और पारंपरिक अपशिष्ट जल उपचार विधियों द्वारा इन्हें हटाया भी नहीं जा सकता। इस कारण न केवल हमारा वायुवीय पारिस्थितिक तंत्र बल्कि स्थलीय एवं जलीय पारिस्थितिक तंत्र असंतुलित हो जाता है। इसलिए हमें “इको फ्रेंडली’ होली मनाने के लिए प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए तथा पानी की भारी किल्लत को ध्यान में रखते हुए, पानी की बजाय सुखे व प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करना चाहिए। इस प्रकार हमें भारतीय सभ्यता और संस्कृति के इस पुरातन त्यौहार होली को जीवन में सब रंग भरने के रूप में मनाया जाना चाहिए तथा हमें प्रकृति एवं संस्कृति के अनुकूल आचरण कर जीवन की ऊर्जा का सकारात्मक प्रदर्शन करते हुए उमंग और उत्साह से जीवन की हर पल को रंगीन बनाने के यत्न करने चाहिए।

कैलाश सामोता “रानीपुरा’

लेखक एवं स्वतंत्र विचारक
शिक्षक, आमेट, राजसमंद

About the Author

Jaivardhan News

Administrator

जयवर्द्धन न्यूज डेस्क टीम। पांच से 15 वर्ष तक पत्रकारिता के अनुभवी एक्सपर्ट शामिल है, जो प्रत्येक कंटेंट का गहन अवलोकन के बाद मौजूदा स्थिति के अनुसार बेहतर, निष्पक्ष, सारगर्भित व पठनीय कंटेंट तैयार करते हैं। Jaivardhan News Desk Team

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 206

Post navigation

Previous: Mahima Kumari Biography : राजसमंद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी, पति विश्वराज है नाथद्वारा विधायक
Next: Father hid the truth from son : करोड़पति पिता 20 साल तक बेटे को बताया कर्जदार, चौंकाने वाली कहानी

Related Stories

Shivnal Mahadev Temple
  • इतिहास / साहित्य

Shivnal Mahadev Temple : 5 हजार साल पुराना त्रिशूल! महाभारत काल का यह शिव मंदिर आज भी समेटे है अनगिनत रहस्य

Parmeshwar Singh Chundwat August 3, 2026
Maharana Pratap Haldighati
  • समाचार
  • इतिहास / साहित्य

Maharana Pratap Haldighati : इस मिट्टी से तिलक करो, ये धरती है बलिदान की… हल्दीघाटी और यहां की मिट्‌टी को नमन करते हैं लोग

Laxman Singh Rathor June 18, 2026
Fathers Day Special Article
  • इतिहास / साहित्य

Fathers Day Special Article : फादर्स डे पर हर बेटे-बेटी को पढ़नी चाहिए ये भावुक बात, दिल छू जाएगी कहानी

Parmeshwar Singh Chundwat June 11, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev #rajsamandnewsराजसमंद जिले के आमेट शहर में बाबा रामदेव जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रेगर मोहल्ला बस स्टैंड से शोभायात्रा रवाना हुई, जो मुख्य लक्ष्मी बाजार, गणेश चौक, होलीथान होते हुए रामदेव मंदिर पहुंची। रथ पर बाबा रामदेवजी की झांकी सजी थी। आगे घोड़े और ऊंट पर सवार युवा और केसरिया पगड़ी में ढोल-नगाड़े के धूम धड़ाके पर भक्त चल रहे थे। जय बाबा री और बाबा रामदेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। साथ ही जगह जगह पानी व फल का भी श्रद्धालुओं में वितरण किया गया। शोभायात्रा में कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़ सहित कई लोग शामिल हुए।
baba ramdev Jayanti
Baba Ramdev mandir
ramdevji sobhayatra
Rajsamand News
amet news
Kumbhalgarh MLA Surendra Singh RathoreJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews
#babaramdevराजसमंद शहर में भादवी बीज के उपलक्ष्य में कलालवाटी स्थित रामदेवजी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सबसे आगे ऊंटगाड़ी साथ में ध्वजा लहरा रही थी।
Rajsamand News
Bhadvi Bij
Ramdev ji
Baba RamdevJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews #babaramdev
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • iPhone 18 Pro Max price : भारत में ₹44 हजार तक महंगा iPhone 18 Pro, जानें कीमत और फीचर्स
  • Rajsamand election 2026 : राजसमंद में टूटा 20 साल का मतदान रिकॉर्ड! 81.19% वोटिंग ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कनें
  • Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना
  • Desuri Ghat route update : रामदेवरा जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 25 सितंबर तक इस रास्ते पर भारी वाहन बंद
  • Gold price today : सोने-चांदी के दाम में फिर गिरावट, जानिए 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का रेट
| MoreNews by AF themes.