Skip to content
May 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • इतिहास / साहित्य

Holi Shreenathji Ki : नाथद्वारा में होली पर लाल दहीबड़े रंग, स्वाद और परंपरा का मिश्रण

Jaivardhan News March 24, 2024 1 minute read

Holi Shreenathji Ki : दिवाली पर अमीर खुश होता है और होली पर गरीब। अमीर की दिवाली जगमगाती है और गरीब की होली हंसाती है। अमीर दिवाली मनाता है, दिखाने के लिए और गरीब होली खेलता है जिन्दगी के अभाव में खुश रहने के लिए। दिवाली पर गरीब के पास दिखाने के लिए कुछ नहीं होता और अमीर को होली पर दिखाने का मौका नहीं मिलता। दमकते दोनों ही हैं। दिवाली पर अमीर और होली पर गरीब। दिवाली की आहट नवदुर्गा से और होली की आहट होली के डांडे से। होली की आहट योजना आयोग की तरह सभी को सक्रिय कर देती है। होली कैसे खेलनी है, किसे रंगना, किसे छोड़ना/ छेड़ना और किसे रगड़ना है। किसे रंगहीन बनाना है। होली पर मुर्दानगी का कोई काम नहीं। सब खुश नज़र आते हैं।

यह भी देखें : Holi Festival : होली के पर्व पर ढूंढ रो जलसो, क्या होती है ढूंढ परम्परा, Dhoodha festival की रोचक कहानी

चौपाल पर मीटिंगों का दौर शुरू हुआ। खेलनीति बनने लगी। खेलों की दुर्दशा का कारण भी यही नीति रही है, लेकिन ‘तो कू और नई मौकू ठौर नई।’, पिछले दिनों वर्मा, कर्मा, और अन्य लोग नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर गए, वहां के दहीबड़े खाकर आए थे। तय हुआ होली पर दही बड़े हो जाएं। मिठाई की बात पर गुलाब जामुन पर सहमति नहीं बन पाई। फौज के लिए गुलाब जामुन? बाजार की गुजिया ठीक रहेगी। रोज गालियों की प्रक्टिस होने लगी। गालियों का पैटर्न तैयार हुआ, जिसमें मां-बहन को छोड़ बाकी गालियों का समावेश खुशी-खुशी किया गया। साइकिल वाले से लेकर गधे वाले तक की। गुजिया और गाली के बिना होली कैसी? होली में नाली का अनूठा रंग होता है। इसमें स्वैच्छा से कुछ नहीं होता, जो कुछ होता है जबरदस्ती। जो होली में गधे पर बैठता पार्टी उसके यहां होती। इस बार बारी-बारी से सभी को बिठाया गया। किसी ने गुजिया तो किसी ने दहीबड़े का हंडा चढ़ा दिया। बहरहाल, होली पर पीने वाले खुश, पिलाने वाले खुश, नंगा खुश, नंगा करने वाले खुश, कपड़े फाड़ने वाले खुश, कपड़े फटवाने वाले खुश, गिरने वाले खुश, गिराने वाले खुश, लौटने वाले खुश, लुढ़काने वाले खुश, चखना-चखने वाले खुश, चखना बेचने वाले खुश, गालियां देने वाले खुश, गालियां खाने वाले खुश, गधे पर बैठने वाला खुश, बिठाने वाले खुश। होली का डांडा ना हुआ, खुशी का पैगाम हो गया। बाबू का डीए, वेटर की बख्शीश, बणिये का ब्याज, नेता का मंत्री पद और गरीब के लिए गुड़ का डिल्ला हो गई होली। युद्ध नहीं फिर भी युद्ध जैसी तैयारी। हर आदमी हुरिआने की तैयारी में। मन से, तन से, गाली से, मिठाई से, प्रेम से, और तो और गुस्से में भी, होली का रंग चढ़ा था।

घेरदार घाघरों घुमाय के चली, गली की लली।
सौ कली को घाघरो नाय, पेटीकोट पर चुन्नी डाल के चली लली।
मुहल्ला दर मुहल्ला गाली पे गाली चली।
गधे पे शेख चिल्ली और पीछे बेवड़ों की बारात चली।

Holi Shreenathji Ki : माटी महल के निवासी भी होली खेल कर छक लिए। जिस गंदे पानी में नहाते थे, उसी पानी में नहाकर खुश हो लिए। खुशी इसलिए ज्यादा थी जो नाक बंद करके निकलते थे, वे भी उसी पानी में नहा लिए। आज किसी में हीनता का भाव नहीं था, सबके ग्रहों में गंदा पानी उच्च भाव में बैठा था। दोपहर होते-होते सब थक चुके थे। छक चुके थे। मन-मन भरके जी चुके थे। गालियां सब चुक गईं। गुजिया और दहीबड़े का इंतजार था। गुजिया तो निपट गई, बच गए दही बड़े। अच्छा बनाने के चक्कर में मिठास कम, खटास ज्यादा बढ़ गई। अब क्या किया जाए? नशे में आदमी उदार हो जाता है। उसे सब गरीब और खुद अमीर दिखाई देने लगता है। एक सुझाव टपक पड़ा। माटी महल के निवासियों को दही बड़े खिला दिए जाएं।
कौन कहता है, होली गरीबों की होती है? होली अगर गरीबों की होती तो, होली के बाद जरूर पेट भर जाता? खाली पेट होली खेली तो जा सकती है, लेकिन खाली पेट सोया नहीं जा सकता?

यह भी देखें : Holi in Dwarkadhish Temple : प्रकृति से संवाद का संदेश वाहक है पुष्टिमार्गीय होली, देश की अनोखी Holi

भूख में कंडे पापड़ हो जाते हैं। फिर दही बड़े तो दही बड़े थे। नखरे उनके होते हैं, जिनका पेट भरा होता है। दही बड़े की खटास, भूख में मिठास सी लगती है। यह खटास पेट भरने और खराब होने के लिए माकूल थी। इस खटास से दही बड़े का रंग पेट में पहुंचते ही लाल हो गया। जो भूख से बे हाल थे? अब पेचिस से परेशान हैं। माटी महल निवासियों के मुंह से निकलने लगी- होली आई रे बना, तेरी…।

सुनील जैन ‘राही’
वरिष्ठ साहित्यकार, नई दिल्ली
मो. 9810960285

About the Author

Jaivardhan News

Administrator

जयवर्द्धन न्यूज डेस्क टीम। पांच से 15 वर्ष तक पत्रकारिता के अनुभवी एक्सपर्ट शामिल है, जो प्रत्येक कंटेंट का गहन अवलोकन के बाद मौजूदा स्थिति के अनुसार बेहतर, निष्पक्ष, सारगर्भित व पठनीय कंटेंट तैयार करते हैं। Jaivardhan News Desk Team

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 500

Post navigation

Previous: Holi Festival of Vibrancy : होली उत्सव की जीवंतता
Next: Mahima Kumari Biography : राजसमंद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी, पति विश्वराज है नाथद्वारा विधायक

Related Stories

Mehrangarh Fort History In Hindi
  • इतिहास / साहित्य

Mehrangarh Fort History In Hindi : 500 साल पुराने इस किले की रक्षा करती हैं चीलें! जानिए मेहरानगढ़ का रहस्य

Parmeshwar Singh Chundwat May 20, 2026
History of Shrinathji Temple Nathdwara
  • धार्मिक
  • इतिहास / साहित्य

History of Shrinathji Temple Nathdwara : आखिर क्यों औरंगजेब भी नहीं तोड़ पाया श्रीनाथजी की मूर्ति? जानिए रहस्य

Parmeshwar Singh Chundwat May 16, 2026
prithviraj chauhan history
  • इतिहास / साहित्य
  • दिन विशेष

prithviraj chauhan history : आखिरी हिंदू सम्राट की वीर गाथा, जिसने विदेशी आक्रमणकारियों को हिला दिया

Parmeshwar Singh Chundwat May 16, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_bhEPbA7qdBU #jaivardhannews
#rajsamand🚀 कंप्यूटर और फाइनेंस में बनाएं शानदार करियर!अब सिर्फ एक कोर्स से सीखें Computer Skills + Finance Skills और पाएं multiple सरकारी मान्यता प्राप्त certificates।✅ RS-CFA & RSCIT Certification Program
⏳ 4 महीने का कोर्स
💻 100% Practical Training
💼 Job Support Available
🎁 ₹18,000 तक Free Benefits📍 नई जिंदगी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कांकरोली (राजसमंद)📍 पता: जलचक्की चौराहा के पास, IDBI बैंक के ऊपर फर्स्ट फ्लोर, कांकरोली, राजसमंद⚡ Limited Seats Available – Admission Open Now!
📞 Call Now: 7073056617 | 7220038294सीखें Smart • आगे बढ़ें Smart • कमाएं Smart ✨#RSCIT #RSCourse #ComputerCourse #FinanceCourse #RSCFA #RKCL #naijindagifoundationOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
#jaivardhannews

कंप्यूटर और फाइनेंस में बनाएं शानदार करियर!
भीलवाड़ा में चला ऑपरेशन मजनू,18 मनचले गिरफ्तार #jaivardhannews #bhilwaranews #latestnews'महिला सुरक्षा संकल्प अभियान' के तहत भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह ने शहर में 'ऑपरेशन मजनू' की शुरुआत की। दिन में भीड़ भरे चौराहों, पार्कों, बस स्टैंड के साथ ही आधी रात में सुनसान जगहों पर प्रशिक्षु आरपीएस के साथ 18 महिला पुलिसकर्मी रात 9 से तड़के 3 बजे तक शहर के अलग अलग एरिया में सड़कों पर घूमी।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
भीलवाड़ा में चला ऑपरेशन मजनू,18 मनचले गिरफ्तार #jaivardhannews #bhilwaranews #latestnews
16 घंटे तक मारपीट के आरोप, गर्भवती महिला और शिशु की मौत #bhilwada #breakingnews #latestnews
भीलवाड़ा में पति ने 5 महीने की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी थी। रोलीदेवी (41) का पोस्टमॉर्टम करने वाले मेडिकल बोर्ड में शामिल डॉ. चेतन कुमार ने इसे बेहद निर्मम हत्या का केस बताया है।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
16 घंटे तक मारपीट के आरोप, गर्भवती महिला और शिशु की मौत #bhilwada #breakingnews #latestnews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram