Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • देश-दुनिया

Imran Khan Death News : अदियाला जेल में इमरान खान के साथ क्या हुआ? बहनों पर लाठीचार्ज के बाद बवाल!

Parmeshwar Singh Chundwat November 27, 2025 1 minute read

Imran Khan Death News : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर बुधवार देर रात सोशल मीडिया पर अचानक अफवाह फैल गई कि अदियाला जेल में उनकी हत्या कर दी गई है। अफगानिस्तान के कुछ मीडिया आउटलेट्स और अनजान सोशल मीडिया अकाउंट्स ने यह दावा किया, जिसके बाद पाकिस्तान में अफरा-तफरी मच गई। हजारों लोग सड़कों पर उतर आए, कई जगह प्रदर्शन शुरू हो गए और पुलिस अलर्ट पर आ गई। यह अफवाह इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते देश में राजनीतिक उथल-पुथल का माहौल बन गया।

अदियाला जेल प्रशासन ने अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि इमरान खान जेल में सुरक्षित हैं और उनकी सेहत को लेकर किसी तरह की चिंता नहीं है। जेल प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट नहीं किया गया है। मेडिकल टीम लगातार उनकी देखभाल कर रही है। यह बयान तब जारी किया गया जब सोशल मीडिया पर ‘Imran Khan Death Rumors’ ट्रेंड कर रहा था और लोग भारी तनाव में थे।

मुलाकात बंद होने के खिलाफ धरने पर बैठीं बहनों पर पुलिस लाठीचार्ज

Imran Khan Death Rumors : यह पूरा विवाद तब भड़क उठा जब इमरान खान की तीनों बहनें—नूरीन नियाज़ी, अलीमा खान और डॉ. उज़्मा खान—एक महीने से मुलाकात बंद होने के विरोध में जेल के बाहर शांतिपूर्ण धरना दे रही थीं। अचानक जेल की लाइटें बंद कर दी गईं और पंजाब पुलिस ने महिलाओं पर लाठीचार्ज कर दिया। 71 वर्षीय नूरीन नियाज़ी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें बाल पकड़कर घसीटा और कई महिलाओं पर हाथ उठाया।

पीटीआई समर्थकों का जेल की ओर मार्च

Imran Khan Adiala Jail News : लाठीचार्ज की खबर फैलते ही हजारों पीटीआई कार्यकर्ता अदियाला जेल की ओर बढ़ने लगे। कई समर्थकों ने बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की, जिससे पुलिस की अतिरिक्त टुकड़ियाँ मौके पर बुलानी पड़ीं। स्थिति बेकाबू होती देख जेल प्रशासन ने इमरान खान की बहनों से मुलाकात के लिए जल्द अनुमति देने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना खत्म किया गया, लेकिन माहौल अभी भी तनावपूर्ण है।

पीटीआई की मांग

Imran Khan Today News : पीटीआई नेताओं ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह जानबूझकर इमरान की सेहत को लेकर भ्रम फैलने दे रही है। पार्टी ने सरकार से इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति पर आधिकारिक मेडिकल रिपोर्ट जारी करने और जेल के बाहर हुए पुलिस बर्बरता की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पीटीआई ने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की है, लेकिन कहा है कि वह इस मुद्दे को संसद से लेकर अदालत तक उठाएगी।

इमरान के बेटे-बेटियों का आरोप

इमरान खान के परिवार ने गंभीर आरोप लगाया है कि उन्हें एकांत कारावास (Solitary Confinement) में रखा गया है, जहां न रोशनी है और न ही उचित वेंटिलेशन। परिवार का दावा है कि मेडिकल सुविधाओं को भी सीमित कर दिया गया है और जेल प्रशासन मिलने नहीं देता। परिवार और वकीलों ने कहा है कि इमरान खान मानसिक और शारीरिक रूप से दबाव में रखे जा रहे हैं।

सरकार का जवाब

रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इमरान खान को पहले की तुलना में बेहतर मेडिकल सुविधा और सुरक्षा मिली हुई है। सरकार ने कहा कि पीटीआई केवल सहानुभूति बटोरने के लिए झूठे आरोप लगा रही है। सरकार का दावा है कि इमरान की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है और उन्हें किसी भी प्रकार की खतरे की आशंका नहीं है।

अफवाहें क्यों फैलीं? विशेषज्ञों ने बताई बड़ी वजह

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इमरान खान की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, खासकर जेल में रहते हुए भी। इससे सेना, राजनीतिक दलों और सत्ता में बैठे लोगों पर दबाव बढ़ गया है। ऐसे माहौल में किसी भी छोटी घटना या अफवाह का इस्तेमाल देश में अस्थिरता फैलाने के लिए किया जा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार इमरान की मौत की झूठी खबरें राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा हो सकती हैं।

Acharya Mahashraman Biography : आचार्य महाश्रमण के कदमों ने बदली लाखों लोगों की जिंदगी, जानें उनकी जीवनी

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 25

Post navigation

Previous: Acharya Mahashraman Biography : आचार्य महाश्रमण के कदमों ने बदली लाखों लोगों की जिंदगी, जानें उनकी जीवनी
Next: Post Office FD Calculator : पोस्ट ऑफिस की FD में मिल रहा सबसे ज़्यादा रिटर्न! 5 लाख निवेश पर जानिए कितना मिलेगा बड़ा मुनाफा

Related Stories

PM Modi appeal
  • फाइनेंस
  • देश-दुनिया

PM Modi appeal : PM मोदी की फिर अपील- जरूरत न हो तो सोना मत खरीदो, जानिए क्या है वजह?

Parmeshwar Singh Chundwat September 1, 2026
Hamza Burhan Killed in PoK
  • देश-दुनिया

Hamza Burhan Killed in PoK : पुलवामा हमले से जुड़े आतंकी हमजा बुरहान की PoK में हत्या, गोलियों से भूना

Parmeshwar Singh Chundwat May 21, 2026
India Oil Gas Stock Update
  • समाचार
  • देश-दुनिया

India Oil Gas Stock Update : होर्मुज़ संकट के बीच सरकार का बड़ा दावा, जानिए कितना बचा तेल-गैस स्टॉक

Parmeshwar Singh Chundwat May 18, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद में निकली भव्य तेजा दशमी शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर #rajsamandnews #tejadashmi Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में निकली भव्य तेजा दशमी शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर #rajsamandnews #tejadashmi
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
कैसे शुरू हुआ निहारिका राव का सोशल मीडिया सफर ? #niharikarao #journey #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
सांवलिया सेठ को चढ़ाया 1.2 किलो चांदी का सीमेंट प्लांट #sanwariyasethmandir #silvermodel
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Rajsamand Nagar Parishad Election : राजसमंद की 5 निकायों में अध्यक्षों का फैसला, BJP ने 3 तो कांग्रेस ने 2 जगह बनाई सरकार
  • Rajsamand Rainfall 2026 : मानसून की विदाई से पहले राजसमंद में बड़ा संकट: इस बार 404 MM बारिश, पिछले साल से 38% कम
  • Rajsamand Chairman Election : राजसमंद में सभापति की कुर्सी पर आज फैसला, BJP की अनिता और कांग्रेस के मोहनलाल आमने-सामने
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 21 Sep. 2026
  • Rajsamand Municipal Election 2026 : राजसमंद नगर परिषद चुनाव में 22 प्रत्याशियों की जमानत जब्त, BJP-कांग्रेस के उम्मीदवार भी शामिल
| MoreNews by AF themes.