Skip to content
May 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • स्वास्थ्य

International yoga day : सुखी जीवन का रहस्य : योग का मार्गदर्शन

Jaivardhan News June 19, 2024 1 minute read

International yoga day : संसार में सब प्रकार का वैभव, सुख-सुविधा, ऐश्वर्य सब कुछ है लेकिन यदि अपना मन सुखी नहीं है तो आप सुखी नहीं हो सकते! पर क्या आपने सोचा है कि मन का सबसे बड़ा दुख क्या है, यही कि हम अपने भीतर एक अपूर्णता, अधूरापन अनुभव करते हैं और उस अधूरेपन को भरने के लिए बाहर के व्यक्ति, वस्तु, संबंध, सत्ता, संपत्ति, ऐश्वर्य को खोजते हैं जिसके प्रति एक अविवेकपूर्ण तृष्णा जागृत हो जाती है और इसमें व्यक्ति पागल हो करके न जाने कितने अनर्थ करता है। इसलिए योग में कहते है मैं स्वयं में पुर्ण हूं, सृष्टि भी अपनी पूर्णता, दिव्यता में प्रतिष्ठित है, यही है योग का सिद्धांत।

Yoga Divas 2024 : योग को अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है। इसे प्राणायान, योगा, योग भी कहते हैं। योग एक संस्कृत शब्द है जो युज से आया है, जिसका अर्थ है इकट्ठा होना, बांधना। सामान्य भाव में योग का अर्थ है जुड़ना। यानी दो तत्वों का मिलन योग कहलाता है। योग की पूर्णता इसी में है कि जीव भाव में पड़ा मनुष्य परमात्मा से जुड़कर अपने निजी आत्म स्वरूप में स्थापित हो जाए। योग में आसन, प्राणायाम और ध्यान के माध्यम से हम मन, श्वास और शरीर के विभिन्न अंगों में सामंजस्य बनाना सीखते है। जिससे तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में सहायता मिलती है। इससे शरीर मे लचीलापन, रोगप्रतिरोधक क्षमता, मन और आत्मा में नियंत्रण व आत्मविश्वास विकसित होता है।

International yoga day 2024 : योग का जनक पतंजलि

International yoga day : योग का सबसे पहले उल्लेख ऋग्वेद में किया गया है, जो पांचवीं या छठी शताब्दी ईसा पूर्व के आसपास शुरू हुआ था । भारतीय प्राचीन ग्रंथों – भागवत गीता, उपनिषद, योग वशिष्ठ, हठ योग प्रदीपिका, गेरांडा संहिता, शिव संहिता, पुराण आदि में भी इसका जिक्र किया है। योग का जनक ‘पतंजलि’ को माना जाता है, क्योंकि उन्होने योग सूत्रों के माध्यम से इसे और अधिक सुलभ बनाया। इसके अलावा उन्होंने योग के जरिए लोगोंं को ठीक प्रकार से जीवन जीने की प्रेरणा दी थी। आजकल के व्यवहारिक क्रियाकलापों में योग सिर्फ आसनों तक ही सीमित रह गया है। लेकिन वास्तव में यह योग सिर्फ़ आसनो तक सीमित नहीं है बल्कि इससे कई अधिक है। इससे केवल शारिरिक नहीं अपितु मानसिक और आध्यात्मिक शांति भी प्राप्त होती है। करीब 5,000 साल पहले तक योग का विकास सभी चरणों पर किया गया – जिसमे शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप शामिल थे।

World yoga day : योग के चार प्रकार माने गए है-

World yoga day : राज योग : राज का अर्थ शाही होता है और योग की इस शाखा का सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण अंग है ‘ध्यान’। इस योग के आठ अंग है, जिससे पतंजलि ने इसका नाम अष्टांग योग रखा। यह 8 योग इस प्रकार है, यम (शपथ लेना), नियम (आत्मानुशासन), आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारण (एकाग्रता), ध्यान (मेडिटेशन), समाधि (अंतिम मुक्ति)।

कर्म योग : अगली शाखा कर्म योग या सेवा का मार्ग है और हम में से कोई भी इस मार्ग से नहीं बच सकता है। इस बारे में जागरूक होने से हम भविष्य को अच्छा वर्तमान बनाने का एक रास्ता बना सकते है, जो हमें नकारात्मकता और स्वार्थ से बाध्य होने से मुक्त करना है।

भक्ति योग : भक्ति योग भक्ति के मार्ग का वर्णन करता है। सभी के लिए सृष्टि में परमात्मा को देखकर, भक्ति योग भावनाओं को नियंत्रित करने का एक सकारात्मक तरीक़ा है।

ज्ञान योग : अगर हम भक्ति को मन का योग मानते है, तो ज्ञान योग बुद्धि का योग है, ऋषि या विद्वान का मार्ग है। इस पथ पर चलने के लिए योग के ग्रंथो के अध्ययन के माध्यम से बुद्धि के विकास की आवश्यकता होती है।

Yoga divas kab hai : योग को भूलते जा रहें हैं लोग

Yoga divas kab hai : आधुनिक युग में लोग अपनी भाग-दौड़ भरी जिंदगी में योग के महत्व को भूलते जा रहे। कुछ एक लोग जो स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता रखते है वे भी जिम जाना पसंद करते है। लेकिन योग करने के अपने ही कई फायदे हैं। जहां सिर्फ जिम करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं योग हमारे शरीर के साथ-साथ दिमाग को भी स्वस्थ बनाता है। योग करने से इससे भी अधिक फायदे होते है जैसे- तनाव से मुक्त जीवन, मानसिक शक्ति का विकास, प्रकृति के विपरीत जीवन शैली में सुधार आना, निरोग काया, रचनात्मकता का विकास, मानसिक शांति प्राप्त होना, सहनशीलता में वृद्धि, नशा मुक्त जीवन, वृहद सोच, उत्तम शारीरिक क्षमता का विकास आदि।

Antrashtriy yoga divas : 21 जून योग दिवस की तिथि हुई घोषित

Antrashtriy yoga divas : योग के इन्ही लाभों को ही जन-जन तक पहुँचाने के लिए व लोगों को जागरुक करने के लिए बाबा रामदेव के किए गए प्रयासों द्वारा भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में 21 जून की तिथि को योग दिवस के रूप में मनाया जाना घोषित कर दिया। 21 जून का दिन ही इसलिए चुना गया क्योंकि यह उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है। 2015 के बाद से सिर्फ भारत मे ही नही बल्कि दुनिया के अन्य हिस्सों में भी इसका विशेष महत्व है। इससे होने वाले फायदों को सभी ने स्वीकारा है। नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा था, “योग भारत की प्राचीन परम्परा का एक अमूल्य उपहार है यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है; मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है; विचार, संयम और पूर्ति प्रदान करने वाला है तथा स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला है। यह व्यायाम के बारे में नहीं है, लेकिन अपने भीतर एकता की भावना, दुनिया और प्रकृति की खोज के विषय में है। हमारी बदलती जीवन- शैली में यह चेतना बनकर, हमें जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद कर सकता है। तो आयें एक अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को गोद लेने की दिशा में काम करते हैं।”

Yoga divas in hindi : योग महोत्सव का उद्धेश्य लोगों को निरोग बनाना है

Yoga divas in hindi : इस वर्ष भी योग महोत्सव-2024 का आयोजन योग के विभिन्न आयामों एवं उसकी उपयोगिता के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए किया गया है। योग महोत्सव का उद्देश्य संपूर्ण विश्व में स्वास्थ्य तथा कल्याण एवं शांति को बढ़ावा देने के लिए एक जन आंदोलन को प्रोत्साहित करना है और इसके लिए आयुष मंत्रालय द्वारा संपूर्ण देश में 100 दिनों, 100 शहरों तथा 100 संगठनों के क्रियाकलापों का प्रारंभ किया गया। इसमें प्रख्यात योग गुरुओं, आयुष के विशेषज्ञों, प्रतिनिधियों एवं योग के प्रति उत्साही व्यक्तियों सहित प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों की शुभ उपस्थिति तथा प्रवचनों के साक्षी बन रहे हैं। तो आइए हम सब भी इसके साक्षी बने और जीवन मे योग को अपनाए।

सोनल मंजू श्री ओमर
श्रीजी अपार्टमेंट, शांति नगर,
रैयाधार के पास, रामापीर
चौकड़ी, राजकोट,
गुजरात – 360007
मो. 8780039826

About the Author

Jaivardhan News

Administrator

जयवर्द्धन न्यूज डेस्क टीम। पांच से 15 वर्ष तक पत्रकारिता के अनुभवी एक्सपर्ट शामिल है, जो प्रत्येक कंटेंट का गहन अवलोकन के बाद मौजूदा स्थिति के अनुसार बेहतर, निष्पक्ष, सारगर्भित व पठनीय कंटेंट तैयार करते हैं। Jaivardhan News Desk Team

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 147

Post navigation

Previous: Unique Murder : उधार के 25 रूपए नहीं दिए तो सिर पर लाठी मारकर कर दी हत्या, पुलिस कर रही जांच
Next: Mysterious village : पत्थरों में बदल गए बाराती! तपस्वी के श्राप की कहानी, आखिर क्या है इसका रहस्य

Related Stories

HPV vaccination campaign Rajsamand
  • स्वास्थ्य

HPV vaccination campaign Rajsamand : राजसमंद में एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर कलक्टर सख्त, रोज मांगी रिपोर्ट

Parmeshwar Singh Chundwat May 13, 2026
summer fungal infection symptoms
  • स्वास्थ्य

summer fungal infection symptoms : गर्मियों में तेजी से बढ़ रहे फंगल इंफेक्शन, ये छोटी गलतियां बना सकती हैं बड़ी परेशानी

Parmeshwar Singh Chundwat May 13, 2026
High Blood Pressure Evening Habits
  • स्वास्थ्य

High Blood Pressure Evening Habits : शाम की ये 5 गलतियां बढ़ा सकती हैं Blood Pressure, ज्यादातर लोग रोज करते हैं नजरअंदाज

Parmeshwar Singh Chundwat May 10, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_wp23akiBTq8 राजसमंद में 3 दिन में 2 हार्डकोर, 6 ईनामी समेत 46 आरोपी गिरफ्तार #rajsamandpolice
#jaivardhannewsराजसमंद शहर से लेकर नाथद्वारा, आमेट, देवगढ़ सहित जिलेभर में 9 से 12 मई तक विशेष अभियान के तहत 46 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल ने बताया कि पुलिस ने विशेष धरपकड़ अभियान के तहत 2 हार्डकोर व 6 ईनामी आरोपी भी पकड़े हैं, जिसमें नाथद्वारा व देवगढ़ थाना पुलिस की अहम भूमिका रही।
राजसमंद न्यूज
Rajsamand police
Rajsamand News
nathdwara news
Devgarh news
Rajasthan policeOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में 3 दिन में 2 हार्डकोर, 6 ईनामी समेत 46 आरोपी गिरफ्तार #rajsamandpolice
#jaivardhannewsराजसमंद शहर से लेकर नाथद्वारा, आमेट, देवगढ़ सहित जिलेभर में 9 से 12 मई तक विशेष अभियान के तहत 46 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल ने बताया कि पुलिस ने विशेष धरपकड़ अभियान के तहत 2 हार्डकोर व 6 ईनामी आरोपी भी पकड़े हैं, जिसमें नाथद्वारा व देवगढ़ थाना पुलिस की अहम भूमिका रही।
राजसमंद न्यूज
Rajsamand police
Rajsamand News
nathdwara news
Devgarh news
Rajasthan policeOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में 3 दिन में 2 हार्डकोर, 6 ईनामी समेत 46 आरोपी गिरफ्तार #rajsamandpolice
राजसमंद की महिलाओं और युवाओं के लिए शानदार अवसर | Nai Jindagi foundation #naijindagifoundation  #jaivardhannews
#rajsamand
राजसमंद की महिलाओं और युवाओं के लिए शानदार अवसर 🎉📍 नई जिंदगी एजुकेशन एंड वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा
निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण के साथ अब GDA Nursing, Computer और Finance Skills Training भी शुरू।अगर आप रोजगार, स्किल डेवलपमेंट और बेहतर करियर की तलाश में हैं, तो यह मौका आपके लिए है। 💼✨✅ Free सिलाई प्रशिक्षण
✅ GDA Nursing Training
✅ RS-CFA & RSCIT Certification Program
✅ Computer + Finance Skills
✅ 4 महीने का प्रोफेशनल कोर्स
✅ 100% Practical Training
✅ Multiple Government Recognized Certificates
✅ Job Support Available
✅ ₹18,000 तक Free Benefits👩 महिलाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण
💻 Computer Skills
🏥 GDA Nursing Training
📈 सीखें हुनर और बनाएं शानदार करियर📍 पता:
नई जिंदगी एजुकेशन एंड वेलफेयर फाउंडेशन
जलचक्की चौराहा, IDBI बैंक के ऊपर, राजसमंद📞 Contact Numbers:
70231-36617
77421-86617
70735-36617#Naijindagifoundation #FreeTailoringTraining #GDANursing #NursingCourse #RSCIT #ComputerCourse #FinanceCourse #Rajsamand #WomenEmpowerment #SkillDevelopment #JobSupport #JaivardhanNews #todaynews
Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद की महिलाओं और युवाओं के लिए शानदार अवसर | Nai Jindagi foundation #naijindagifoundation
नाथद्वारा शहर में आधी रात किसने तोड़ी, 24 दिन हो गए, सिस्टम पर उठे सवाल ? #nathdwaranews  #jaivardhannews
#rajsamandराजसमंद जिले के नाथद्वारा शहर में आइकॉनिक गेट के पास आधी रात में दुकानों में जेसीबी से तोड़फोड़ की गई। चन्द्रभान सिंह चौधरी पुत्र बाबूलाल चौधरी ने श्रीनाथजी थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया और अनुसंधान शुरू किया, मगर अभी तक आरोपियों का पता नहीं चल सका। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि जेसीबी के साथ जो भी लोग आए, वे सभी घटना स्थल के आस पास में लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों में कैद हैं। फिर पुलिस त्वरित जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार क्यों नहीं कर कर रही है। बीस से ज्यादा दिन बीतने पर भी कार्रवाई नहीं होने पर राजसमंद में बाबूलाल चौधरी ने जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा को ज्ञापन सौंपा और निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग उठाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह चौहान द्वारा भी पीड़ित के समर्थन में कलक्टर से कार्रवाई की मांग की। पीड़ित की मांग पर कलक्टर ने जांच अधिकारी बदलने के निर्देश दिए हैं। देखिए दुकान में तोड़फोड़ को लेकर पीड़ित बाबूलाल चौधरी क्या कहते हैं, सुनिए
Nathdwara News
Rajsamand News
JaivardhanNewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
नाथद्वारा शहर में आधी रात किसने तोड़ी, 24 दिन हो गए, सिस्टम पर उठे सवाल ? #nathdwaranews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Go to mobile version