Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

Jaipur shopkeeper assault : नींबू के पैसे मांगते ही दुकानदार पर टूट पड़े युवक, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा VIDEO वायरल

Parmeshwar Singh Chundwat April 29, 2026 1 minute read

Jaipur shopkeeper assault : जयपुर के जयसिंहपुरा खोर थाना क्षेत्र में एक फल-सब्जी दुकानदार के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। घटना का VIDEO और CCTV फुटेज भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक दुकानदार पर लाठी-डंडों से हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मामला 27 अप्रैल की रात करीब 10 बजे का बताया जा रहा है। 2 नंबर बस स्टैंड के पास स्थित फल और सब्जी की दुकान चलाने वाले पप्पू लाल सैनी की दुकान पर कुंड रोड निवासी मोहित शर्मा नाम का युवक नींबू खरीदने आया था। दुकानदार के अनुसार, जब युवक से नींबू के पैसे मांगे गए तो वह अचानक भड़क गया और भुगतान करने से साफ इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मामला हिंसा में बदल गया। आरोप है कि युवक ने पहले गाली-गलौच शुरू की और फिर अपने कुछ साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर दुकानदार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान युवक ने दुकानदार को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से भी पीटा और कथित तौर पर गला दबाने की कोशिश की। इस हमले में दुकानदार पप्पू लाल सैनी के दोनों हाथों और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

CCTV में कैद पूरी घटना

lemon payment dispute Jaipur : पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें आरोपी युवक दुकान के अंदर घुसकर मारपीट करते हुए साफ नजर आ रहे हैं। VIDEO फुटेज सामने आने के बाद मामला और ज्यादा सुर्खियों में आ गया है।

स्थानीय लोगों ने किया बीच-बचाव

Jaipur CCTV fight video : मारपीट के दौरान जब आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंचे तो उन्होंने बीच-बचाव कर दुकानदार को बचाया। लोगों की भीड़ को बढ़ता देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। दुकानदार का कहना है कि आरोपी युवक पहले भी उसकी दुकान से उधार में सब्जी और अन्य सामान ले चुका है, लेकिन कई बार पैसे वापस नहीं किए।

पुलिस में शिकायत दर्ज, जांच शुरू

Jaipur market violence : घटना के बाद पीड़ित दुकानदार ने जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश तेज कर दी गई है। Jaipur viral fight video

IBJA Gold Silver Price : सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, जानिए आज की रेट

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 262

Post navigation

Previous: Nathdwara theft case : मार्बल बिजनेसमैन के सूने मकान से नकदी और जेवरात चोरी, CCTV में कैद हुए दो बदमाश
Next: Rajasthan BJP rally controversy : BJP महिला मोर्चा के मशाल जुलूस के दौरान बड़ा सियासी ड्रामा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ हुए नाराज

Related Stories

Sugar Price Today
  • फाइनेंस
  • समाचार

Sugar Price Today : चीनी की कीमतों पर बड़ी खबर! देश में नहीं है कमी, जल्द घट सकते हैं दाम

Parmeshwar Singh Chundwat August 24, 2026
Rajasthan Crop Insurance
  • समाचार

Rajasthan Crop Insurance : मौसम ने फसल बिगाड़ी तो मिलेगा बीमा क्लेम, अनार-किन्नू समेत ये फसलें कवर

Parmeshwar Singh Chundwat August 24, 2026
husband wife died
  • समाचार

husband wife died : 64 साल का साथ आखिरी सफर तक निभाया, डेढ़ घंटे के अंतर से पति-पत्नी की मौत

Parmeshwar Singh Chundwat August 23, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

केलवाड़ा में जगह-जगह गंदगी से लोग परेशान, जताया आक्रोश #garbageissue #rajsamandnews Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
केलवाड़ा में जगह-जगह गंदगी से लोग परेशान, जताया आक्रोश #garbageissue #rajsamandnews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
गोगुंदा में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का स्नेह मिलन समारोह #karnisena #udaipur #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
दुर्गाकुंड मंदिर में गूंजे संत राजूराम महाराज के जयकारे, वार्षिक निशान कार्यक्रम संपन्न
Subscribe

वेब स्टोरी

Recent Posts

  • Sugar Price Today : चीनी की कीमतों पर बड़ी खबर! देश में नहीं है कमी, जल्द घट सकते हैं दाम
  • Rajasthan Crop Insurance : मौसम ने फसल बिगाड़ी तो मिलेगा बीमा क्लेम, अनार-किन्नू समेत ये फसलें कवर
  • husband wife died : 64 साल का साथ आखिरी सफर तक निभाया, डेढ़ घंटे के अंतर से पति-पत्नी की मौत
  • Rajsamand municipal elections: राजसमंद की 5 निकायों में भाजपा-कांग्रेस की अग्निपरीक्षा, दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
  • bike theft case : राजसमंद में बाइक चोरी का खुलासा, 9 मोटरसाइकिलें बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार
| MoreNews by AF themes.