Skip to content
August 23, 2026
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

Rajasthan Crime News : इन्फ्लूएंसर ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर की पति की हत्या, शराब पिलाकर टांके में फेंका शव

Nikita Mali June 19, 2026 1 minute read

Rajasthan Crime News : राजस्थान के बाड़मेर जिले से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। सोशल मीडिया पर सक्रिय और हजारों फॉलोअर्स रखने वाली एक महिला इन्फ्लूएंसर पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला और उसके प्रेमी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे और दोनों ने मिलकर पति से छुटकारा पाने के लिए हत्या की साजिश रची थी।

Barmer Crime Case : इसके तहत पहले पति को पत्नी के घर छोड़कर चले जाने का झांसा दिया गया, फिर उसकी तलाश में निकले पति को प्रेमी ने अपने साथ ले जाकर शराब पिलाई और नशे की हालत में करीब 30 किलोमीटर दूर एक खेत में बने टांके में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले का खुलासा मृतक के मोबाइल, तकनीकी साक्ष्यों और पुलिस की गहन जांच के बाद हुआ। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय थी और उसके करीब 42 हजार फॉलोअर्स हैं।

तकनीकी साक्ष्यों से हुआ खुलासा

Rajasthan Murder News : डीएसपी रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि गरल गांव निवासी तेजाराम (42) का शव 4 जून को मालपुरा फांटा स्थित एक खेत के टांके में मिला था। मृतक के भाई महेशाराम ने हत्या का मामला दर्ज कराते हुए तेजाराम की पत्नी नेतल (36) और उसके प्रेमी गुमान सिंह (30) पर शक जताया था। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सबूतों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी पहचान

Barmer Murder Case : पुलिस जांच में सामने आया कि चार बच्चों की मां नेतल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थी और इंस्टाग्राम पर उसके करीब 42 हजार फॉलोअर्स हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से ही उसकी पहचान थ्री-व्हीलर टैक्सी चालक गुमान सिंह से हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहे थे। इस बात की जानकारी पति तेजाराम को हो गई थी, जिसके कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

पति से छुटकारा पाने के लिए बनाई हत्या की योजना

Husband Murdered by Wife : पुलिस के अनुसार, नेतल और गुमान सिंह ने मिलकर तेजाराम की हत्या की साजिश रची। 3 जून को नेतल ने पति को फोन कर कहा कि वह उससे परेशान हो चुकी है और अपने पीहर जा रही है। इसके बाद उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। पत्नी से संपर्क नहीं होने पर तेजाराम ने गुमान सिंह को फोन किया। गुमान सिंह ने उसे धोरीमन्ना बुलाया और पत्नी को खोजने का बहाना बनाकर अपने साथ ले गया।

शराब पिलाकर किया बेहोश, फिर टांके में फेंका

जांच में सामने आया कि धोरीमन्ना पहुंचने के बाद गुमान सिंह ने तेजाराम को शराब पिलाई। जब वह नशे की हालत में हो गया तो आरोपी उसे अपनी टैक्सी में बैठाकर करीब 30 किलोमीटर दूर मालपुरा फांटा के पास एक खेत में ले गया। वहां बने टांके में तेजाराम को फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी ने मृतक का मोबाइल और बैग भी टांके के बाहर फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। बाद में खेत मालिक ने टांके में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस को घटनास्थल से मृतक का मोबाइल मिला, जो बंद था। मोबाइल को चार्ज करने पर कई कॉल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्य मिले। इन्हीं के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची और पूरे हत्याकांड का खुलासा किया।

SBI special FD interest rates : SBI की इस FD में मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज! निवेश से पहले जरूर जान लें

About the Author

Nikita Mali

Editor

Jaivardhan News के साथ निकिता माली ने डिजिटल मीडिया में अपने कॅरियर की शुरुआत की। कंटेंट राइटिंग के साथ वीडियो एडिटिंग, पोस्टर डिज़ाइन में उनकी गहरी रुचि है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या जनहित से जुड़ी कोई खबर हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज व आर्टीकल लिखने में माहिर हैं। साथ ही फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब आदि सोशल मीडिया के अनुभव में भी पारंगत है।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 402

Post navigation

Previous: Rajsamand Urban Service Camp : प्रभारी सचिव आरती डोगरा ने ग्रामीण-शहरी सेवा शिविरों का किया मैराथन निरीक्षण
Next: Rajsamand Ganja Plants Seized : रेलमगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खेत से 112 गांजा के पौधे बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Related Stories

Rajsamand Crime News
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand Crime News : 46 दिन बाद खुली कब्र, बाहर निकाला गया शव… पत्नी के आरोप से मचा हड़कंप

Parmeshwar Singh Chundwat August 20, 2026
Rajsamand ACB News
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand ACB News : पट्टा बनवाने के लिए मांगी ₹43,500 की रिश्वत! राजसमंद में VDO और प्रशासक पर ACB का बड़ा एक्शन

Parmeshwar Singh Chundwat August 5, 2026
Rajsamand Road Accident
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand Road Accident : देवरानी को RK अस्पताल में भर्ती कराकर लौट रही जेठानी और आशा सहयोगिनी की दर्दनाक मौत

Parmeshwar Singh Chundwat July 28, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

श्रीनाथजी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की 9 मोटरसाइकिलें बरामद #bikechori #nathdwaranews Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
श्रीनाथजी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की 9 मोटरसाइकिलें बरामद #bikechori #nathdwaranews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
मानसून में बारिश को तरसा राजसमंद, गौमती-बनास में पानी की आवक नहीं#monsoon #rajsamand #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
दूध से भरा टैंकर पकड़ा, 1600 लीटर दूध पर मिलावट का शक #milk #udaipurnews #jaivardhannews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy