Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • विविध
  • समाचार

Rajsamand Urban Service Camp : प्रभारी सचिव आरती डोगरा ने ग्रामीण-शहरी सेवा शिविरों का किया मैराथन निरीक्षण

Nikita Mali June 18, 2026 1 minute read

Rajsamand Urban Service Camp : राजसमंद में शासन सचिव (ऊर्जा विभाग), अध्यक्ष (डिस्कॉम्स, राजस्थान), प्रबंध निदेशक (जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड), अध्यक्ष (राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड) एवं जिला प्रभारी सचिव आरती डोगरा ने गुरुवार को राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण सेवा शिविर एवं शहरी सेवा शिविरों का मैराथन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की और आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Nathdwara Urban Service Camp : राजसमंद नगर परिषद में आयोजित शिविर के दौरान राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी भी मौजूद रहीं। प्रभारी सचिव ने ग्राम पंचायत घोड़च एवं कोठारिया में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों के साथ-साथ नगर परिषद राजसमंद एवं नगर पालिका नाथद्वारा में आयोजित शहरी सेवा शिविरों का भी निरीक्षण किया। घोड़च में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बेटी जन्मोत्सव मनाया गया, जहां उन्होंने नवजात बेटियों को स्नेह और आशीर्वाद दिया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बृजमोहन बैरवा, अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश बुनकर, राजसमंद उपखंड अधिकारी बृजेश गुप्ता, नाथद्वारा उपखंड अधिकारी भागीरथ सिंह, देलवाड़ा विकास अधिकारी नवीन गौड़, खमनौर विकास अधिकारी हनुवीर सिंह, राजसमंद नगर परिषद आयुक्त ललित देथा, नाथद्वारा नगर पालिका आयुक्त सौरभ जिंदल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

आमजन से संवाद, अधिकारियों को दिए निर्देश

Aarti Dogra Inspects Service Camps : प्रभारी सचिव आरती डोगरा ने शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा अधिकारियों से योजनाओं और सेवाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शिविरों में उपस्थित आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। कई मामलों में उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य आमजन को अधिकतम राहत प्रदान करते हुए विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के नागरिकों से इन शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाने तथा राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर उनका फायदा लेने की अपील की।

ग्रामीण-शहरी शिविरों में 22 विभाग सक्रिय

Rajsamand Urban Service Camp 2026 : उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक प्रदेशभर में ग्रामीण सेवा शिविर-2026 एवं शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीण सेवा शिविर अभियान का नोडल विभाग राजस्व विभाग तथा सहायक नोडल विभाग पंचायती राज विभाग है। शिविरों में राजस्व विभाग सहित कुल 22 विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। राजस्व विभाग द्वारा राजस्व अभिलेखों एवं खातों का शुद्धिकरण, नामांतरण, खातों का विभाजन, रास्ता एवं सीमाज्ञान संबंधी प्रकरणों का निस्तारण, भूमि आवंटन तथा विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्र जारी करने जैसे कार्य किए जा रहे हैं।

एक ही स्थान पर मिल रहीं अनेक सेवाएं

Rajsamand Rural Service Camp 2026 : इसके अतिरिक्त ग्रामीण विकास, पंचायती राज, वन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पशुपालन, ऊर्जा, कृषि, आयोजना, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास, श्रम, आपदा प्रबंधन, जल संसाधन, परिवहन, सहकारिता, शिक्षा, आयुर्वेद, सैनिक कल्याण, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा भी विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से जुड़े मामलों का निस्तारण किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों को स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, पेंशन सत्यापन, पट्टा वितरण, आवास योजनाओं का लाभ, बैंक खाते खोलने, बीमा योजनाओं में पंजीयन, पेयजल एवं विद्युत संबंधी शिकायतों के समाधान सहित अनेक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन शिविरों से आमजन को त्वरित राहत मिलने के साथ-साथ प्रशासन और नागरिकों के बीच संवाद एवं विश्वास भी मजबूत हो रहा है।

Maharana Pratap Haldighati : इस मिट्टी से तिलक करो, ये धरती है बलिदान की… हल्दीघाटी और यहां की मिट्‌टी को नमन करते हैं लोग

About the Author

Nikita Mali

Editor

Jaivardhan News के साथ निकिता माली ने डिजिटल मीडिया में अपने कॅरियर की शुरुआत की। कंटेंट राइटिंग के साथ वीडियो एडिटिंग, पोस्टर डिज़ाइन में उनकी गहरी रुचि है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या जनहित से जुड़ी कोई खबर हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज व आर्टीकल लिखने में माहिर हैं। साथ ही फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब आदि सोशल मीडिया के अनुभव में भी पारंगत है।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 177

Post navigation

Previous: Expired Medicine Case : जिला चिकित्सालय के दवा केंद्र की बड़ी लापरवाही, भर्ती मरीज को दे दी एक्सपायरी दवा
Next: Rajsamand Ganja Plants Seized : रेलमगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खेत से 112 गांजा के पौधे बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Related Stories

Rajsamand municipal election result
  • समाचार

Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना

Parmeshwar Singh Chundwat September 13, 2026
Desuri Ghat route update
  • समाचार

Desuri Ghat route update : रामदेवरा जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 25 सितंबर तक इस रास्ते पर भारी वाहन बंद

Parmeshwar Singh Chundwat September 12, 2026
Rajsamand Nagar Parishad election
  • समाचार

Rajsamand Nagar Parishad election : बाड़ेबंदी से गरमाई सियासत: चुनाव के बाद भाजपा-कांग्रेस ने पार्षदों को किया एकजुट

Parmeshwar Singh Chundwat September 12, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev #rajsamandnewsराजसमंद जिले के आमेट शहर में बाबा रामदेव जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रेगर मोहल्ला बस स्टैंड से शोभायात्रा रवाना हुई, जो मुख्य लक्ष्मी बाजार, गणेश चौक, होलीथान होते हुए रामदेव मंदिर पहुंची। रथ पर बाबा रामदेवजी की झांकी सजी थी। आगे घोड़े और ऊंट पर सवार युवा और केसरिया पगड़ी में ढोल-नगाड़े के धूम धड़ाके पर भक्त चल रहे थे। जय बाबा री और बाबा रामदेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। साथ ही जगह जगह पानी व फल का भी श्रद्धालुओं में वितरण किया गया। शोभायात्रा में कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़ सहित कई लोग शामिल हुए।
baba ramdev Jayanti
Baba Ramdev mandir
ramdevji sobhayatra
Rajsamand News
amet news
Kumbhalgarh MLA Surendra Singh RathoreJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews
#babaramdevराजसमंद शहर में भादवी बीज के उपलक्ष्य में कलालवाटी स्थित रामदेवजी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सबसे आगे ऊंटगाड़ी साथ में ध्वजा लहरा रही थी।
Rajsamand News
Bhadvi Bij
Ramdev ji
Baba RamdevJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews #babaramdev
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • iPhone 18 Pro Max price : भारत में ₹44 हजार तक महंगा iPhone 18 Pro, जानें कीमत और फीचर्स
  • Rajsamand election 2026 : राजसमंद में टूटा 20 साल का मतदान रिकॉर्ड! 81.19% वोटिंग ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कनें
  • Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना
  • Desuri Ghat route update : रामदेवरा जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 25 सितंबर तक इस रास्ते पर भारी वाहन बंद
  • Gold price today : सोने-चांदी के दाम में फिर गिरावट, जानिए 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का रेट
| MoreNews by AF themes.