Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • तकनीकी

Rajasthan LPG Cylinder New Rule : राजस्थान में गैस सिलेंडर पर बड़ा नियम लागू, अब इसके बिना नहीं मिलेगी डिलीवरी

Parmeshwar Singh Chundwat March 19, 2026 1 minute read

Rajasthan LPG Cylinder New Rule : राजस्थान सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश में बिना OTP सत्यापन और डिलीवरी डायरी में एंट्री के घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में गैस कंपनियों और एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। सरकार का कहना है कि इस व्यवस्था से फर्जी बुकिंग, सिलेंडर डाइवर्जन और कालाबाजारी पर रोक लगेगी तथा वास्तविक उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने गुरुवार को सचिवालय में घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर विभागीय अधिकारियों और गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में प्रदेश में रसोई गैस की उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था, डिलीवरी सिस्टम और निगरानी तंत्र की समीक्षा की गई। मंत्री ने कहा कि राज्य में घरेलू उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है और बुकिंग के बाद तीन से चार दिनों के भीतर सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश में अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों और धार्मिक स्थलों पर भी गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है।

OTP और डायरी एंट्री अब अनिवार्य

Rajasthan gas cylinder new rule : बैठक में सामने आया कि कुछ एजेंसियों पर बिना OTP और बिना डिलीवरी रिकॉर्ड दर्ज किए सिलेंडर देने के मामले सामने आए हैं। सरकार ने इसे गंभीर मानते हुए अब सख्ती बढ़ा दी है। सुमित गोदारा ने कहा कि प्रदेश में संचालित करीब 1300 गैस एजेंसियों के माध्यम से घरेलू गैस आपूर्ति की जा रही है, लेकिन कुछ स्थानों पर सिलेंडर डाइवर्जन की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे मामलों से वास्तविक उपभोक्ताओं की आपूर्ति प्रभावित होती है। इसे रोकने के लिए अब बिना OTP सत्यापन और डायरी में एंट्री के सिलेंडर की डिलीवरी नहीं की जाएगी।

एजेंसियों को जागरूकता फैलाने के निर्देश

LPG cylinder OTP rule Rajasthan : मंत्री ने गैस कंपनियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि OTP सत्यापन और डायरी एंट्री की अनिवार्यता को लेकर सभी गैस एजेंसियों में पोस्टर और बैनर के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। इसका उद्देश्य यह है कि उपभोक्ताओं को पहले से जानकारी रहे और डिलीवरी के समय किसी तरह की भ्रम की स्थिति न बने।

कालाबाजारी और डाइवर्जन पर सख्त नजर

Rajasthan domestic gas delivery rule : सरकार ने साफ किया है कि एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी, डाइवर्जन और अवैध भंडारण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। मंत्री ने कहा कि राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय निगरानी समितियां पहले से इस दिशा में सक्रिय हैं और आगे भी सख्ती से निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने गैस कंपनियों के फील्ड अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें।

रोज एक गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण

Rajasthan gas agency new order : बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि गैस कंपनियों के फील्ड ऑफिसर प्रतिदिन कम से कम एक गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण की रिपोर्ट जिओटैगिंग के साथ विभाग को भेजनी होगी। दूरदराज के क्षेत्रों में स्थित गैस एजेंसियों की निगरानी को प्राथमिकता देने के लिए भी कहा गया है, ताकि वहां भी डाइवर्जन और फर्जी डिलीवरी पर प्रभावी रोक लग सके।

सरकार का दावा: एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने बैठक में कहा कि प्रदेश में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में किसी तरह की कमी नहीं है और नियमित मॉनिटरिंग के जरिए स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

विभाग ने कहा- सप्लाई सामान्य, बुकिंग भी सुचारू

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के शासन सचिव अम्बरीष कुमार ने कहा कि प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडरों के डाइवर्जन को रोकने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रतिदिन डिलीवर किए जा रहे सिलेंडरों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। विभागीय अधिकारी लगातार व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं ताकि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर मिल सके।

बैठक में गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भी बताया कि प्रदेश में घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है। लगातार आपूर्ति होने और उपभोक्ताओं के आश्वस्त होने के कारण अब बुकिंग ओवरलोड भी कम हुआ है। इससे गैस कंपनियों के सर्वर सामान्य रूप से काम कर रहे हैं और बुकिंग प्रक्रिया पहले की तुलना में आसान हुई है।

उपभोक्ताओं के लिए क्या बदलेगा

नए नियम के बाद अब उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेते समय OTP सत्यापन सुनिश्चित करना होगा। साथ ही डिलीवरी का रिकॉर्ड एजेंसी की डायरी में दर्ज किया जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे फर्जी डिलीवरी, गलत वितरण और घरेलू सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग जैसी गड़बड़ियों पर प्रभावी रोक लगेगी।

SBI Annuity Deposit Scheme : एक बार पैसा लगाइए, फिर हर महीने कमाइए! SBI की स्कीम ने खींचा ध्यान

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 1,178

Post navigation

Previous: Bee Attack Chittorgarh : श्मशान में मची चीख-पुकार, मधुमक्खियों के डंक से 1 की मौत, 50 लोग घायल
Next: CRUDE OIL PRICE INDIA : ईरान-इजराइल जंग का भारत पर असर, इंडियन क्रूड बास्केट 146 डॉलर पार, पेट्रोल-डीजल महंगा होने का खतरा

Related Stories

iPhone 18 Pro Max price
  • तकनीकी

iPhone 18 Pro Max price : भारत में ₹44 हजार तक महंगा iPhone 18 Pro, जानें कीमत और फीचर्स

Parmeshwar Singh Chundwat September 13, 2026
Fertilizer Sales Application System
  • तकनीकी

Fertilizer Sales Application System : राजसमंद से हुई नई शुरुआत! अब किसानों को खाद के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लाइन

Parmeshwar Singh Chundwat June 26, 2026
Fertilizer Booking app
  • तकनीकी

Fertilizer Booking app : अब लाइन में लगने की जरूरत नहीं! घर बैठे बुक करें खाद, 24 घंटे बाद मिलेगा उर्वरक

Parmeshwar Singh Chundwat June 20, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

नीलकंठ महादेव मंदिर में रात को पहुंचे संदिग्ध, CCTV में कैद हुई पूरी घटना #rajsamandnews Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
नीलकंठ महादेव मंदिर में रात को पहुंचे संदिग्ध, CCTV में कैद हुई पूरी घटना #rajsamandnews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
कुरज स्कूल में मातृ सम्मेलन, मां के योगदान पर दिया खास संदेश #rajsamandnews #schoolactivity
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
अज्ञात वाहन की टक्कर से लेपर्ड की मौत, पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार #rajsamandnews #panther
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • iPhone 18 Pro Max price : भारत में ₹44 हजार तक महंगा iPhone 18 Pro, जानें कीमत और फीचर्स
  • Rajsamand election 2026 : राजसमंद में टूटा 20 साल का मतदान रिकॉर्ड! 81.19% वोटिंग ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कनें
  • Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना
  • Desuri Ghat route update : रामदेवरा जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 25 सितंबर तक इस रास्ते पर भारी वाहन बंद
  • Gold price today : सोने-चांदी के दाम में फिर गिरावट, जानिए 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का रेट
| MoreNews by AF themes.