Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

Rajasthan Panchayati Raj Election 2026 : राजसमंद में पहली बार 9 प्रधान! 23 सितंबर को 161 पंचायत समिति वार्डों की निकलेगी लॉटरी

Parmeshwar Singh Chundwat September 20, 2026 1 minute read

राजसमंद : Rajasthan Panchayati Raj Election 2026 : पंचायतीराज चुनाव की तैयारियां अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच गई हैं। राज्य सरकार ने पंचायतीराज संस्थाओं में आरक्षण की स्थगित लॉटरी की नई तारीखें घोषित कर दी हैं।

जारी नए शेड्यूल के मुताबिक 23 सितंबर को जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और प्रधान पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। वहीं 24 सितंबर को ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण का निर्धारण किया जाएगा। पंचायतीराज आयुक्त ने सभी कलेक्टरों को पत्र भेजकर तय समय पर प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए हैं। निकाय चुनाव की प्रक्रिया 22 सितंबर को पूरी होने के तुरंत बाद यह काम शुरू होगा। जिले में इस बार गढ़बोर चारभुजा की नई पंचायत समिति बनने के बाद कुल 9 पंचायत समितियों में चुनाव होंगे, जिससे जिले में पहली बार 9 प्रधान चुने जाएंगे। Rajasthan Gram Panchayat Election 2026

161 पंस और 29 जिला परिषद वार्डों का तय होगा आरक्षण

Rajasthan Panchayat Election 2026 : आरक्षण प्रक्रिया के पहले दिन जिला परिषद के 29 वार्डों के साथ – साथ जिले की सभी 9 पंचायत समितियों के कुल 161 सदस्य वाडों की स्थिति साफ होगी। इस दौरान आमेट में 17, भीम में 19, देवगढ़ में 15, कुंभलगढ़ में 15, चारभुजा में 15, खमनोर में 19, देलवाड़ा में 15, रेलमगरा में 21 और राजसमंद में 25 वार्डों के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। इसके बाद महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सीटों का स्पष्ट पता चलेगा। जिला प्रमुख पद के लिए आरक्षण की लॉटरी पहले ही निकाली जा चुकी है, जिसमें राजसमंद जिला प्रमुख का पद सामान्य वर्ग के लिए रखा गया है।

Jaivardhan News

24 सितंबर को उपखंड स्तर पर निकलेगी 280 पंचायतों के सरपंचों की लॉटरी

दूसरे दिन 24 सितंबर को सुबह 11 बजे जिले की 280 ग्राम पंचायतों के सरपंच और उनके वार्ड पंचों के लिए उपखंड स्तर पर आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। जिले की खमनोर पंचायत समिति में 30, देलवाड़ा में 21, चारभुजा गढ़बोर में 25, कुंभलगढ़ में 26, आमेट में 31, भीम में 39, देवगढ़ में 26, रेलमगरा में 38 और राजसमंद में 44 ग्राम पंचायतों में सरपंच का चुनाव होगा। इस प्रक्रिया के पूरा होते ही गांव की सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे दावेदारों के लिए अपने-अपने क्षेत्रों की आरक्षण स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी।

पहले दो बार टल चुकी है लॉटरी प्रक्रिया

Rajsamand Panchayat Election 2026 : पंचायतीराज चुनाव के लिए आरक्षण लॉटरी की तारीखों में पहले दो बार बदलाव किया जा चुका है। सबसे पहले 16 अगस्त को लॉटरी स्थगित की गई थी। इसके बाद नई व्यवस्था के तहत जिला परिषद, पंचायत समिति और प्रधान के लिए 17 सितंबर तथा सरपंच और पंचों के लिए 18 सितंबर की तारीख तय की गई थी। हालांकि 15 सितंबर को राज्य सरकार ने इसे फिर से स्थगित कर दिया था। अब निकाय चुनाव संपन्न होने के तुरंत बाद 23 और 24 सितंबर को इस काम को पूरा किया जाएगा। Rajasthan Sarpanch Election 2026

Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 20 Sep. 2026

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 111

Post navigation

Previous: Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 20 Sep. 2026
Next: Rajsamand Municipal Election 2026 : राजसमंद नगर परिषद चुनाव में 22 प्रत्याशियों की जमानत जब्त, BJP-कांग्रेस के उम्मीदवार भी शामिल

Related Stories

Rajsamand Municipal Election 2026
  • समाचार

Rajsamand Municipal Election 2026 : राजसमंद नगर परिषद चुनाव में 22 प्रत्याशियों की जमानत जब्त, BJP-कांग्रेस के उम्मीदवार भी शामिल

Parmeshwar Singh Chundwat September 20, 2026
Daily Jaivardhan
  • समाचार

Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 20 Sep. 2026

Parmeshwar Singh Chundwat September 20, 2026
dainik jaivardhan news
  • समाचार

Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 19 Sep. 2026

Parmeshwar Singh Chundwat September 19, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

रेगर समाज मेवाड़ अध्यक्ष नाथूलाल बोले- खमनोर गांव को बहिष्कृत नहीं किया, अफवाहें गलत.#Rajsamandnews रेगर समाज मेवाड़ अध्यक्ष नाथूलाल बोले- खमनोर गांव को बहिष्कृत नहीं किया, अफवाहें गलत
.
Rajsamand news
Regar samaj
Khamnor newsJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
रेगर समाज मेवाड़ अध्यक्ष नाथूलाल बोले- खमनोर गांव को बहिष्कृत नहीं किया, अफवाहें गलत
.
Rajsamand news
Regar samaj
Khamnor newsJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
रेगर समाज मेवाड़ अध्यक्ष नाथूलाल बोले- खमनोर गांव को बहिष्कृत नहीं किया, अफवाहें गलत.#Rajsamandnews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
थोरिया में घर में घुसकर मारपीट, 5 लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत #rajsamandnews #jaivardhannews
राजसमंद में सभापति पद को लेकर घमासान, कुमावत समाज ने उठाई पार्षदों की रिहाई की मांग
.
#Rajsamandnews #Kumawatsamaj #ChunavJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में सभापति पद को लेकर घमासान, कुमावत समाज ने उठाई पार्षदों की रिहाई की मांग #Rajsamandnews
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Rajsamand Municipal Election 2026 : राजसमंद नगर परिषद चुनाव में 22 प्रत्याशियों की जमानत जब्त, BJP-कांग्रेस के उम्मीदवार भी शामिल
  • Rajasthan Panchayati Raj Election 2026 : राजसमंद में पहली बार 9 प्रधान! 23 सितंबर को 161 पंचायत समिति वार्डों की निकलेगी लॉटरी
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 20 Sep. 2026
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 19 Sep. 2026
  • Rajsamand Police Action : राजसमंद में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 241 ठिकानों पर दबिश; 31 आरोपी गिरफ्तार
| MoreNews by AF themes.