Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • फाइनेंस

Rajasthan pension news : राजस्थान के 53 हजार से अधिक पेंशनर्स पर संकट: इन लोगों की अटक सकती है पैंशन

Parmeshwar Singh Chundwat February 5, 2026 1 minute read

Rajasthan pension news : राजस्थान में हजारों पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनधारकों के सामने एक गंभीर स्थिति बनती दिखाई दे रही है। जिन पेंशनर्स ने निर्धारित समय सीमा तक अपना जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) जमा नहीं कराया है, उनकी पेंशन पर रोक लगने की नौबत आ गई है। वित्त विभाग के निर्देशों के अनुसार 31 जनवरी 2026 तक जीवन प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य था, लेकिन बड़ी संख्या में पेंशनर्स यह प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं कर सके।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश भर में 53 हजार से अधिक पेंशनर्स ऐसे चिह्नित किए गए हैं, जिन्होंने अंतिम तिथि तक अपना Life Certificate प्रस्तुत नहीं किया। इसी क्रम में राजसमंद जिले के लगभग 510 पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनधारकों की पेंशन भी प्रभावित होने की स्थिति में है।

फरवरी की पेंशन मिलेगी, मार्च की अटक सकती है

Rajasthan pension life certificate last date 2026 : अधिकारियों के अनुसार जिन पेंशनर्स ने Life Certificate जमा नहीं कराया है, उन्हें फरवरी माह की पेंशन तो मिल जाएगी, लेकिन मार्च में मिलने वाली पेंशन रोक दी जाएगी। पेंशन का भुगतान तभी दोबारा शुरू होगा, जब संबंधित पेंशनर जीवन प्रमाण पत्र जमा कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर लेगा। इसका सीधा अर्थ यह है कि जितनी देर से प्रमाण पत्र जमा किया जाएगा, उतनी ही देर से पेंशन दोबारा शुरू होगी।

वित्त विभाग के निर्देश और अंतिम तिथि

Rajasthan pension stopped : राजस्थान राज्य सेवा निवृत्त अधिकारी कर्मचारी महासंघ के संभाग महामंत्री प्रभु गिरि गोस्वामी ने बताया कि वित्त विभाग (Finance Department) की ओर से स्पष्ट निर्देश जारी किए गए थे कि सभी पेंशनर्स 31 जनवरी 2026 तक अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर दें। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम उपलब्ध थे, फिर भी बड़ी संख्या में पेंशनर्स यह औपचारिकता समय पर पूरी नहीं कर सके।

राजसमंद जिले के 510 पेंशनर्स की सूची तैयार

Pension stopped without life certificate : महासंघ के जिला अध्यक्ष घनश्याम जोशी और जिला महामंत्री सत्यनारायण व्यास ने बताया कि विभागीय आंकड़ों के अनुसार केवल राजसमंद जिले में ही लगभग 510 पेंशनर्स और फैमिली पेंशन प्राप्तकर्ता ऐसे हैं, जिन्होंने समय सीमा तक Life Certificate जमा नहीं किया। इन सभी के नामों की सूची संगठन के पास उपलब्ध है। संगठन के पदाधिकारियों ने इन पेंशनर्स से अपील की है कि वे जल्द से जल्द संबंधित कार्यालय या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें।

प्रदेश स्तर पर 53,258 पेंशनर्स चिह्नित

विभागीय सूत्रों के अनुसार राजस्थान में कुल 5,89,745 पेंशनर्स पंजीकृत हैं। इनमें से 53,258 पेंशनर्स ने अंतिम तिथि तक Life Certificate जमा नहीं कराया है। यह संख्या काफी बड़ी मानी जा रही है और इससे प्रशासनिक स्तर पर भी चिंता बढ़ी है।

क्यों जरूरी है जीवन प्रमाण पत्र?

Rajasthan retired employees pension news : जीवन प्रमाण पत्र यह सुनिश्चित करने के लिए लिया जाता है कि पेंशन प्राप्त करने वाला व्यक्ति जीवित है और पात्र है। यह प्रक्रिया हर वर्ष अनिवार्य रूप से पूरी करनी होती है, ताकि फर्जी भुगतान (Fraudulent Payment) रोका जा सके और सरकारी धन का दुरुपयोग न हो।अब डिजिटल दौर में यह प्रक्रिया काफी सरल हो चुकी है। पेंशनर्स Jeevan Pramaan Portal, आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन (Biometric Verification) या संबंधित बैंक/कार्यालय के माध्यम से आसानी से Life Certificate जमा कर सकते हैं।

देरी का सीधा असर भुगतान पर

संभाग संगठन मंत्री राधेश्याम शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परमेश्वर आचार्य, उपाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, मंत्री शिवलाल खींची, बंसीलाल रांका, अनिल परियानी सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि जिन पेंशनर्स के Life Certificate लंबित हैं, उनकी पेंशन रोकने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रमाण पत्र जमा करने में जितनी देरी होगी, पेंशन दोबारा शुरू होने में भी उतना ही समय लगेगा।

पेंशनर्स के लिए जरूरी सलाह

पेंशनर्स को सलाह दी गई है कि वे तत्काल नजदीकी ई-मित्र, बैंक शाखा, पेंशन कार्यालय या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से Life Certificate जमा कर प्रक्रिया पूरी करें। खासकर वृद्ध पेंशनर्स को परिजनों की मदद लेकर यह कार्य शीघ्र करना चाहिए, ताकि पेंशन में किसी प्रकार की बाधा न आए।

Gold Silver price crash today : चांदी में बड़ी गिरावट, सोना भी फिसला : 10 ग्राम गोल्ड 3 हजार सस्ता

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 175

Post navigation

Previous: Panchayat Election New Rules : राजस्थान में चुनावी नियमों में बड़ा बदलाव! हजारों लोगों के लिए खुला रास्ता
Next: UPI New Rules 2026 : UPI यूज़र्स ध्यान दें! फरवरी से बदल गए नियम, पेमेंट करने का तरीका बदलेगा

Related Stories

PM Modi appeal
  • फाइनेंस
  • देश-दुनिया

PM Modi appeal : PM मोदी की फिर अपील- जरूरत न हो तो सोना मत खरीदो, जानिए क्या है वजह?

Parmeshwar Singh Chundwat September 1, 2026
rule changes September
  • फाइनेंस

rule changes September : 1 सितंबर से जेब पर बड़ा असर: गैस सिलेंडर से दूध और कार तक महंगा, जानें 7 बड़े बदलाव

Parmeshwar Singh Chundwat September 1, 2026 1
Sugar Price Today
  • फाइनेंस
  • समाचार

Sugar Price Today : चीनी की कीमतों पर बड़ी खबर! देश में नहीं है कमी, जल्द घट सकते हैं दाम

Parmeshwar Singh Chundwat August 24, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

श्मशान तक जाने का रास्ता बदहाल, अंतिम यात्रा में भी ग्रामीणों की आफत! #rajsamandnews #jaivardhannews Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
श्मशान तक जाने का रास्ता बदहाल, अंतिम यात्रा में भी ग्रामीणों की आफत! #rajsamandnews #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
चुनाव से पहले आमेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 184 पव्वे शराब बरामद! #ametnews #rajsamandnews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
विशाल मेगा मार्ट में खाद्य विभाग की रेड, 140 किलो खराब सामान मिला! #rajsamandnews #vishalmegamart
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • railway project farmers protest : रेलवे काम को लेकर किसानों में बढ़ी बेचैनी, निजी जमीन में जेसीबी चलने का आरोप!
  • Devendra Kumar Karnawat : देवेन्द्र काका की याद में भावुक हुए अफजल, मिला देवेन्द्र पुरस्कार 2026
  • Rajsamand Cyber Crime : प्लेबॉय जॉब के नाम पर साइबर ठगी, 11 शातिर गिरफ्तार
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 8 Sep. 2026
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 7 Sep. 2026
| MoreNews by AF themes.