Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

Rajsamand Cyber Crime : प्लेबॉय जॉब के नाम पर साइबर ठगी, 11 शातिर गिरफ्तार

Parmeshwar Singh Chundwat September 8, 2026 1 minute read

राजसमंद। Rajsamand Cyber Crime राजसमंद पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘प्ले बॉय जॉब’, एस्कॉर्ट सर्विस और पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर ठगी करने वाले एक संगठित साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। भीम थाना पुलिस ने गिरोह से जुड़े 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आईफोन, वनप्लस समेत अलग-अलग कंपनियों के 20 स्मार्टफोन, कई ATM/डेबिट कार्ड, तीन POS/स्वैप मशीनें और ठगी में इस्तेमाल एक फ्रोंक्स कार बरामद की है। कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देशन में की गई। अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक, वृत्ताधिकारी भीम राकेश वर्मा और थानाधिकारी दिलीप खदाव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भीम कस्बे के धर्मेशपुरी क्षेत्र में कुछ युवक फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल और ऑनलाइन आईडी के जरिए साइबर ठगी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही विशेष पुलिस टीम सक्रिय हुई और मौके पर घेराबंदी कर एक फ्रोंक्स कार के साथ 11 युवकों को पकड़ लिया। आरोपियों के मोबाइल फोन और उनकी डिजिटल गतिविधियों की जांच की गई। इस दौरान पुलिस को एक संगठित साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी टेलीग्राम, स्नैपचैट और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लड़कियों के नाम से फर्जी प्रोफाइल तैयार करते थे। इन प्रोफाइल में इंटरनेट से मॉडल युवतियों की तस्वीरों का इस्तेमाल किया जाता था। इसके बाद इन फर्जी प्रोफाइल के जरिए युवाओं को ‘प्ले बॉय जॉब’, एस्कॉर्ट सर्विस और ‘वीवीआईपी महिला क्लाइंट’ उपलब्ध कराने का झांसा दिया जाता था।

रजिस्ट्रेशन और सिक्योरिटी फीस के नाम पर ठगी

Playboy Job Scam आरोपी युवाओं को घर बैठे हजारों रुपये कमाने का लालच देकर अपने जाल में फंसाते थे। बातचीत के बाद उनसे रजिस्ट्रेशन फीस, सिक्योरिटी फीस और कमीशन के नाम पर अलग-अलग किश्तों में रकम जमा करवाई जाती थी। पुलिस के मुताबिक, ठगी की रकम के लेनदेन के लिए फर्जी बैंक खातों, ATM/डेबिट कार्ड, डिजिटल वॉलेट और POS/स्वैप मशीनों का इस्तेमाल किया जाता था।

20 स्मार्टफोन समेत कई सामान बरामद

Escort Service Scam पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के 20 स्मार्टफोन, कई ATM/डेबिट कार्ड, तीन POS/स्वैप मशीनें और साइबर ठगी में इस्तेमाल की गई फ्रोंक्स कार बरामद की है। फिलहाल पुलिस बरामद मोबाइल, डिजिटल उपकरणों और अन्य सामान की जांच कर रही है। इनकी जांच से साइबर गिरोह के नेटवर्क और ठगी से जुड़े अन्य मामलों का खुलासा होने की संभावना है।

गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी

Part Time Job Scam पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66D के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों, इस्तेमाल किए गए बैंक खातों और ठगी की रकम के लेनदेन की जानकारी जुटा रही है। जांच के दौरान यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपियों ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया और ठगी के इस नेटवर्क से कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

Jaivardhan News

पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर कम समय में मोटी कमाई, पार्ट-टाइम जॉब या किसी अन्य आकर्षक ऑनलाइन ऑफर के नाम पर पैसे मांगने वालों से सावधान रहें। किसी भी अनजान व्यक्ति या ऑनलाइन प्रोफाइल पर भरोसा करने से पहले उसकी पूरी जानकारी जांच लें। यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें या cybercrime.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं। Bhim Police Rajsamand

Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 8 Sep. 2026

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 325

Post navigation

Previous: Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 8 Sep. 2026
Next: Devendra Kumar Karnawat : देवेन्द्र काका की याद में भावुक हुए अफजल, मिला देवेन्द्र पुरस्कार 2026

Related Stories

Bagheri Naka Water Level
  • समाचार

Bagheri Naka Water Level : बाघेरी नाका में सिर्फ 40 दिन का पानी, 264 गांवों पर मंडरा रहा पेयजल संकट

Parmeshwar Singh Chundwat September 28, 2026
Daily Jaivardhan
  • समाचार

Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 28 Sep. 2026

Parmeshwar Singh Chundwat September 28, 2026
Rajsamand Electricity Bill Dues
  • समाचार

Rajsamand Electricity Bill Dues : 206 ग्राम पंचायतों पर 1.81 करोड़ रुपए का बिजली बिल बकाया

Parmeshwar Singh Chundwat September 27, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद के कुंवारिया में अंडरपास के लिए बेमियादी धरने पर किसान #rajsamandnews राजसमंद के कुंवारिया में अंडरपास के लिए बेमियादी धरने पर किसान #rajsamandnewsराजसमंद से भीलवाड़ा फोरलेन पर स्थित कुंवारिया कस्बे के माल का रास्ता बंद होने से आक्रोशित किसान 7 दिन से फोरलेन किनारे धरने पर बैठे हैं। किसानों ने तहसीलदार से लेकर जिला कलक्टर तक को ज्ञापन दिए, लेकिन सुनवाई नहीं होने से आक्रोशित किसानों ने उनकी मांग पूरी नहीं होने पर धरना जारी रखने की चेतावनी दी है।
Rajsamand News
Kisan Aandolan
Kunwariya village
Rajsamand to bhilwara road
road issue in rajsamand
Rajsamand MP
MP Mahima Kumari mewar
राजसमंद न्यूज
राजसमंद सांसद
ग्राम पंचायत कुंवारिया
कुंवारिया गांवJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद के कुंवारिया में अंडरपास के लिए बेमियादी धरने पर किसान #rajsamandnewsराजसमंद से भीलवाड़ा फोरलेन पर स्थित कुंवारिया कस्बे के माल का रास्ता बंद होने से आक्रोशित किसान 7 दिन से फोरलेन किनारे धरने पर बैठे हैं। किसानों ने तहसीलदार से लेकर जिला कलक्टर तक को ज्ञापन दिए, लेकिन सुनवाई नहीं होने से आक्रोशित किसानों ने उनकी मांग पूरी नहीं होने पर धरना जारी रखने की चेतावनी दी है।
Rajsamand News
Kisan Aandolan
Kunwariya village
Rajsamand to bhilwara road
road issue in rajsamand
Rajsamand MP
MP Mahima Kumari mewar
राजसमंद न्यूज
राजसमंद सांसद
ग्राम पंचायत कुंवारिया
कुंवारिया गांवJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद के कुंवारिया में अंडरपास के लिए बेमियादी धरने पर किसान #rajsamandnews
गांव की चौपाल : राजसमंद के पीपली डोडियान नेताजी से नाराज ग्रामीण, प्रदेश में कांग्रेस, देश में BJP की बात #rajsamandnewsराजसमंद जिले में रेलमगरा तहसील के पीपली डोडियान गांव में सरपंच के कार्यकाल को लेकर ग्रामीण नाराज है। गांव में विकास की बात पर सरपंच के प्रति नाराजगी व्यक्त की। फिर बोले कि अब सरपंच उनके गांव के ही व्यक्ति को बनाएंगे।
Panchayat chunav
Rajsamand News
Election 2026
पंचायत चुनाव
ग्राम पंचायत पीपली डोडियान
राजसमंद न्यूज
Jaivardhan News
Gav Ki Chopal
.
Sarpanch chunav
PAnchyat chunavJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
गांव की चौपाल : राजसमंद के पीपली डोडियान में नाराज ग्रामीण, प्रदेश में कांग्रेस, देश में BJP की बात
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
तुर्किया खेड़ा हादसे का दर्द: ग्रामीण बोले—अभी तक सदमे से नहीं उबर पाए #rajsamandnews #accidentnews
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Bank Strike 2026 : 3 दिन की बैंक हड़ताल टली: कर्मचारियों की मांगों पर बनेगी हाई लेवल कमेटी
  • Bagheri Naka Water Level : बाघेरी नाका में सिर्फ 40 दिन का पानी, 264 गांवों पर मंडरा रहा पेयजल संकट
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 28 Sep. 2026
  • Bank Strike 2026 : आज रविवार को खुले बैंक, सोमवार से 3 दिन बंद रहेंगे सरकारी बैंक; 12 बैंकों के 7.5 लाख कर्मचारी हड़ताल पर
  • Rajsamand Electricity Bill Dues : 206 ग्राम पंचायतों पर 1.81 करोड़ रुपए का बिजली बिल बकाया
| MoreNews by AF themes.