Skip to content
June 6, 2026
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • फाइनेंस

Rajsamand jewellery market slowdown : राजसमंद सर्राफा बाजार में सन्नाटा: 2 करोड़ का कारोबार गिरकर 20 लाख पर

Parmeshwar Singh Chundwat May 15, 2026 1 minute read

Rajsamand jewellery market slowdown : राजसमंद : सोने की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची कीमतों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोना आयात कम करने की अपील का असर अब सीधे राजसमंद के सर्राफा बाजार पर दिखाई देने लगा है। जिले के प्रमुख सर्राफा बाजारों में कारोबार अचानक सुस्त पड़ गया है। हालात यह हैं कि सालाना करीब 600 करोड़ रुपए का कारोबार करने वाले बाजार में बीते दो दिनों से बुकिंग घटकर महज 10 प्रतिशत तक रह गई है। राजसमंद मुख्यालय सहित नाथद्वारा, आमेट, रेलमगरा, देवगढ़ और भीम के बड़े शोरूमों में सन्नाटा पसरा हुआ है।

ज्वैलर्स एसोसिएशन राजसमंद के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सियोल के अनुसार जिले में प्रतिदिन औसतन करीब 2 करोड़ रुपए का सोना-चांदी कारोबार होता था, लेकिन अब यह घटकर करीब 20 लाख रुपए तक पहुंच गया है। जीएसटी सहित सोने के दाम 1 लाख 66 हजार 500 रुपए प्रति 10 ग्राम और जेवराती सोना 1 लाख 53 हजार 180 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने से आम ग्राहक खरीदारी से दूरी बना रहे हैं। इसका असर सबसे ज्यादा विवाह सीजन की तैयारियों पर पड़ा है।

कारीगरों पर संकट और शेयर बाजार में गिरावट

Gold price hike impact India : राजसमंद का सर्राफा बाजार केवल स्थानीय खरीद-बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि यह धार्मिक ज्वैलरी और चांदी के कलात्मक उत्पादों के लिए देशभर में पहचान रखता है। यहां करीब 2 हजार कारीगर सोने-चांदी के आभूषण, धार्मिक कलाकृतियां और बर्तन बनाने के काम से जुड़े हैं। बाजार में आई अचानक मंदी के कारण इन कारीगरों के पास काम लगभग ठप हो गया है। कई कारीगर पूरे दिन खाली बैठने को मजबूर हैं, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। व्यापारियों का कहना है कि मांग में कमी का असर बड़े ज्वैलरी ब्रांड्स पर भी पड़ा है। शेयर बाजार में कई प्रमुख ज्वैलरी कंपनियों के शेयर 6 से 10 प्रतिशत तक टूट गए हैं।

विदेशी मुद्रा बचाने की कवायद और सोना आयात घटाने पर जोर

Rajsamand sarafa market news : प्रधानमंत्री की अपील का उद्देश्य देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ने वाले दबाव को कम करना है, क्योंकि भारत दुनिया के बड़े सोना आयातकों में शामिल है। मध्य पूर्व के तनाव के चलते सप्लाई चेन प्रभावित होने की आशंका के बीच सरकार आयात कम करने की रणनीति पर काम कर रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मांग में इसी तरह की कमी बनी रहती है, तो आने वाले समय में कीमतों में स्थिरता या गिरावट आ सकती है। वर्तमान में राजसमंद में सालाना 300 किलो सोने की खपत होती है और हर महीने करीब 50 करोड़ रुपये के आभूषण बिकते हैं, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों ने इस पूरे गणित को बिगाड़ दिया है।

धार्मिक ज्वेलरी का हब है राजसमंद

Gold rate record high Rajasthan : विशेषकर नाथद्वारा क्षेत्र पारंपरिक गढ़ाई और चांदी की धार्मिक कलाकृतियों के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। यहां निर्मित ज्वैलरी और धार्मिक बर्तन बड़े मंदिरों और राजघरानों तक सप्लाई किए जाते हैं। बाजार की मौजूदा सुस्ती से धार्मिक हस्तशिल्प कारोबार भी प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि बीते दो दिनों में चांदी के भाव करीब 32 हजार रुपए प्रति किलो और सोना करीब 9 हजार रुपए प्रति तोला तक बढ़ चुका है, जिससे ग्राहक खरीदारी से बच रहे हैं।

भीम सर्राफा बाजार में 60 से ज्यादा दुकानें, करोबार ठप

Gold business crisis Rajsamand : भीम के सर्राफा बाजार में भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं। यहां 60 से अधिक दुकानें और उनसे जुड़े कारीगर प्रभावित हो रहे हैं। व्यापारी कन्हैयालाल सोनी, बाबूलाल देरासरिया, खेमराज सोनी और गौतम मुणोत ने बताया कि पिछले छह महीनों से बाजार कमजोर चल रहा था, लेकिन अब हालात और खराब हो गए हैं। दुकानों का किराया, बिजली बिल और कर्मचारियों का वेतन निकालना भी मुश्किल होता जा रहा है।

क्यों घटाई जा रही है मांग

भारत अपनी सोने की जरूरत का अधिकांश हिस्सा विदेशों से आयात करता है। इसके लिए भुगतान डॉलर में करना पड़ता है, जिससे देश का विदेशी मुद्रा भंडार कम होता है और व्यापार घाटा बढ़ता है मध्य पूर्व (मिडल ईस्ट) में जारी युद्ध और तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की सप्लाई चैन बाधित हो रही है, जिससे कीमतों में अस्थिरता बनी हुई है।

Petrol diesel price hike today : पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, 2 साल बाद बढ़े दाम, राजस्थान में भी नई दरें लागू

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 253

Post navigation

Previous: RK Hospital Rajsamand News : राजसमंद RK अस्पताल में बड़ा बदलाव: मरीजों को अब घंटों नहीं करना होगा इंतजार
Next: Rajasthan farmer interest scheme : राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला! किसानों का पूरा ब्याज होगा माफ

Related Stories

Petrol Diesel Price Hike
  • फाइनेंस

Petrol Diesel Price Hike : पेट्रोल-डीजल फिर करेंगे जेब खाली! रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Parmeshwar Singh Chundwat June 3, 2026
LIC New Jeevan Saathi
  • फाइनेंस

LIC New Jeevan Saathi : पति-पत्नी को मिलेगा लाइफ कवर, LIC ने लॉन्च किए 2 नए धमाकेदार प्लान, जानिए फायदे

Nikita Mali June 2, 2026
Rajasthan Petrol Diesel Price Today
  • फाइनेंस

Rajasthan Petrol Diesel Price Today : राजस्थान में आज क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव? जरूर जान लें ताजा रेट

Parmeshwar Singh Chundwat June 2, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_0hG3uzvgx3c #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
#jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
कुंभलगढ़ में गैस की टंकिया नहीं मिलने से महिलाएं आक्रोशित #kumbhalgarhnews #gascylinder #localnews
चित्तौड़गढ़ में युवती की संदिग्ध हत्या, झाड़ियों में मिली लाश #chittorgarhnews #crimenewsचित्तौड़गढ़ में युवती की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया गया। युवती की पहचान छुपाने के लिए चेहरे को पत्थर से कुचला गया है। बॉडी पर कपड़े नहीं थे और टी-शर्ट से उसका मुंह ढका हुआ था। शव के पास पानी की बोतल, चिप्स और नमकीन के पैकेट पड़े थे। सूचना पर एसपी धर्मेंद्र सिंह और ASP मुकुल शर्मा ने भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में रखवाया। मामले में हत्या के साथ ही रेप के एंगल से जांच की जा रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
चित्तौड़गढ़ में युवती की संदिग्ध हत्या, झाड़ियों में मिली लाश #chittorgarhnews #crimenews
रामकुई में सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े लोग, व्यवस्था पर उठे सवाल #kumbhalgarhnewsकुंभलगढ़ के ग्राम पंचायत केलवाड़ा के रामकुई में शुक्रवार को गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी गई। सुबह 8 बजे से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण गैस सिलेंडर लेने के लिए निर्धारित स्थान पर पहुंच गए, लेकिन दोपहर डेढ़ बजे तक भी सिलेंडर लेकर आने वाली गाड़ी नहीं पहुंची। इससे लोगों को भीषण गर्मी में घंटों इंतजार करना पड़ा।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
रामकुई में सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े लोग, व्यवस्था पर उठे सवाल #kumbhalgarhnews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy