Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

Sher Singh Murder Open : शेरसिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, 9 दिन गुजरात में घूमता रहा

Laxman Singh Rathor June 30, 2025 1 minute read

Sher Singh Murder Open : राजसमंद शहर में शेरसिंह हत्याकांड के मामले में कांकरोली थाना पुलिस ने दसवें मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वारदात के बाद से फरार आरोपी चित्तौड़गढ़, उदयपुर होकर गुजरात में घूमता रहा और बाद में माउंट आबू पहुंच गया। पीछा कर रही पुलिस टीम ने सिरोही जिले के आबू पर्वत थाना पुलिस की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। अब उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाकर गहन पूछताछ की जाएगी। फिलहाल गिरफ्तार दो आरोपियों से घटना स्थल की तस्दीक के साथ हथियार व अन्य बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश के राजा रघुवंशी हत्याकांड की तर्ज पर अनुसंधान शुरू करते ही तीसरे दिन मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ गया।

राजसमंद पुलिस उप अधीक्षक विवेकसिंह राव ने बताया कि खाखरमाला (आमेट) निवासी 35 वर्षीय खेमसिंह पुत्र चतरसिंह राजपूत की 24 जून को राजसमंद से भीलवाड़ा फोरलेन पर प्रतापपुरा ब्रिज पर कार से टक्कर के बाद गला काटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने प्रतापगढ़ जिले में बड़ी सादड़ी थाना क्षेत्र के कारुंडा निवासी शौकीन कुमार भील और दुर्गाप्रसाद मेघवाल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि फरार चल रहे मुख्य आरोपी उदयपुर जिले में घासा थाना क्षेत्र के गोदेला निवासी रामसिंह राजपूत को अब सिरोही जिले में माउंट आबू से पकड़ा है। कांकरोली थाना प्रभारी हंसाराम सिरवी के नेतृत्व में गठित टीम आरोपी को लेकर राजसमंद पहुंची है। इधर, पहले से गिरफ्तार शौकीन कुमार भील व दुर्गाप्रसाद मेघवाल से हत्या में प्रयुक्त वाहन, हथियार व अन्य साक्ष्यों की बरामदगी को लेकर प्रतापगढ़ जिले में उनके पैतृक गांव पहुंची है। पुलिस ने इससे पहले घटना स्थल की तस्दीक पहले कर ली। अब मुख्य आरोपी रामसिंह को मंगलवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि में ही हत्या को लेकर गहन पूछताछ करते हुए वारदात का पूरा खुलासा किया जाएगा।

पाप मुक्ति स्नान के बाद गुजरात में घूमता रहा

Sher Singh murder case Rajsamand : राजसमंद में शेरसिंह की हत्या के बाद रामसिंह सहयोगी शौकीन कुमार भील व दुर्गाप्रसाद मेघवाल के साथ पीपरड़ा, बडारड़ा, नाथद्वारा, मावली, फतहनगर होकर मातृकुंडिया पहुंचे, जहां पाप मुक्ति स्नान किया। फिर राशमी के पास रामसिंह को छोड़ दिया और शौकीन व दुर्गाप्रसाद नीमच होकर प्रतापगढ़ जिले में बड़ी सादड़ी थाना क्षेत्र में कारुंडा गांव पहुंच गए। 24 जून को वारदात के दूसरे दिन रामसिंह गुजरात भाग गया। मोबाइल स्वीच ऑफ कर दिया। साथ ही अलग अलग जगह पर घूमता रहा। फिर माउंट आबू आकर ठहर गया। इस बीच कांकरोली थाना पुलिस की एक टीम लगातार उसका पीछा कर रही थी, जिसने आबू पर्वत थाना पुलिस की मदद से आरोपी रामसिंह को पकड़ लिया।

Pan Card Loan : सिर्फ PAN कार्ड पर मिल रहा ₹2 लाख तक का पर्सनल लोन How to get instant loan on PAN card only

हत्या के लिए किराए पर लाए थे कार

Rajsamand murder accused arrested : पुलिस अनुसंधान में सामने आया कि शेरसिंह की हत्या में प्रयुक्त कार किराए पर लाए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, इको स्पोर्ट्स कार नंबर के आधार पर कार मालिक का पता लगाया। साथ ही अन्य तकनीकी आधार पर जांच करते हुए पुलिस दो आरोपियों के गांव कारुंडा पहुंची और उन्हें पकड़ा। पुलिस जांच में कार किराए पर लेकर आने का खुलासा हुआ।

इस पुलिस टीम ने की कार्रवाई

Sher Singh killing latest update : कांकरोली थाना प्रभारी हंसाराम सिरवी, एएसआई ओमसिंह, निर्भयसिंह, हैड कांस्टेबल महेंद्रसिंह, विरेंद्रसिंह, नरेश कुमार, कांस्टेबल यशवंत नाथ, हिम्मतसिंह, रोशनलाल, थानाराम, नरेंद्र कुमार, राजेंद्रसिंह, मूलचंद द्वारा अलग अलग पहलूओं पर जांच की। साथ ही साइबर सेल से हैड कांस्टेबल शंभूप्रताप सिंह, कांस्टेबल इंद्र कुमार, कांस्टेबल ओमप्रकाश, बुद्धराम द्वारा तकनीकी अनुसंधान किया। माउंट आबू से मुख्य आरोपी को गिरफ्तारी में आबू पर्वत थाने के उप निरीक्षक प्रदीप डांगा, कांस्टेबल चंदनसिंह, ओमाराम व रमेश कुमार ने सहयोग किया। Rajsamand News Today

मुख्य आरोपी पकड़ा, पूछताछ में होगा खुलासा

Ramsingh Rajput arrested in murder case : शेरसिंह हत्या में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब रिमांड पर लेने के बाद पूछताछ की जाएगी, तभी हत्या की वारदात का पूरा खुलासा हो सकेगा। वारदात में अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ के दौरान ही स्पष्ट हो पाएगा।

हंसाराम सिरवी, थाना प्रभारी पुलिस थाना कांकरोली
BOB PAN Card Loan : सिर्फ PAN कार्ड से मिल रहा ₹50,000 तक का इंस्टेंट पर्सनल लोन

About the Author

Laxman Singh Rathor

Administrator

Laxman Singh Rathor को पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक का लंबा अनुभव है। 2005 में Dainik Bhakar से कॅरियर की शुरुआत कर बतौर Sub Editor कार्य किया। वर्ष 2012 से 2019 तक Rajasthan Patrika में Sub Editor, Crime Reporter और Patrika TV में Reporter के रूप में कार्य किया। डिजिटल मीडिया www.patrika.com पर भी 2 वर्ष कार्य किया। वर्ष 2020 से 2 वर्ष Zee News में राजसमंद जिला संवाददाता रहा। आज ETV Bharat और Jaivardhan News वेब पोर्टल में अपने अनुभव और ज्ञान से आमजन के दिल में बसे हैं। लक्ष्मण सिंह राठौड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि खबरों की दुनिया में एक ब्रांड हैं। उनकी गहरी समझ, तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, पाठक व दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें पत्रकारिता का चमकदार सितारा बना दिया है। jaivardhanpatrika@gmail.com

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 158

Post navigation

Previous: PM Mudra Yojana apply online : अपना बिजनेस शुरू करने का सपना? सरकार की इस योजना में मिल रहा 20 लाख तक का लोन
Next: ration card eKYC status check online : राशन कार्ड का e-KYC पूरा हुआ या नहीं? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया से करें जांच, यहां जानें पूरा तरीका

Related Stories

Rajsamand Crime News
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand Crime News : 46 दिन बाद खुली कब्र, बाहर निकाला गया शव… पत्नी के आरोप से मचा हड़कंप

Parmeshwar Singh Chundwat August 20, 2026
Rajsamand ACB News
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand ACB News : पट्टा बनवाने के लिए मांगी ₹43,500 की रिश्वत! राजसमंद में VDO और प्रशासक पर ACB का बड़ा एक्शन

Parmeshwar Singh Chundwat August 5, 2026
Rajsamand Road Accident
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand Road Accident : देवरानी को RK अस्पताल में भर्ती कराकर लौट रही जेठानी और आशा सहयोगिनी की दर्दनाक मौत

Parmeshwar Singh Chundwat July 28, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

केलवाड़ा में जगह-जगह गंदगी से लोग परेशान, जताया आक्रोश #garbageissue #rajsamandnews Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
केलवाड़ा में जगह-जगह गंदगी से लोग परेशान, जताया आक्रोश #garbageissue #rajsamandnews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
गोगुंदा में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का स्नेह मिलन समारोह #karnisena #udaipur #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
दुर्गाकुंड मंदिर में गूंजे संत राजूराम महाराज के जयकारे, वार्षिक निशान कार्यक्रम संपन्न
Subscribe

वेब स्टोरी

Recent Posts

  • Sugar Price Today : चीनी की कीमतों पर बड़ी खबर! देश में नहीं है कमी, जल्द घट सकते हैं दाम
  • Rajasthan Crop Insurance : मौसम ने फसल बिगाड़ी तो मिलेगा बीमा क्लेम, अनार-किन्नू समेत ये फसलें कवर
  • husband wife died : 64 साल का साथ आखिरी सफर तक निभाया, डेढ़ घंटे के अंतर से पति-पत्नी की मौत
  • Rajsamand municipal elections: राजसमंद की 5 निकायों में भाजपा-कांग्रेस की अग्निपरीक्षा, दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
  • bike theft case : राजसमंद में बाइक चोरी का खुलासा, 9 मोटरसाइकिलें बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार
| MoreNews by AF themes.