Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

SpiceJet staff attack : एक्स्ट्रा लगेज पर आर्मी अफसर बिफरा : रीढ़ टूटी, जबड़ा फटा, नाक से खून, बेहोश

Laxman Singh Rathor August 3, 2025 1 minute read

SpiceJet staff attack : जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर एयरपोर्ट से एक बेहद चौंकाने वाली और शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसमें भारतीय सेना के एक अधिकारी पर चार स्पाइसजेट कर्मचारियों के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगा है। यह मामला 26 जुलाई का है, लेकिन अब जाकर मीडिया और लोगों के सामने आया है। घटना इतनी गंभीर थी कि एक कर्मचारी की रीढ़ की हड्डी टूट गई, दूसरे का जबड़ा टूट गया, तीसरे की नाक से खून बहने लगा और चौथा कर्मचारी मारपीट के बाद बेहोश हो गया।

स्पाइसजेट ने इस हमले को ‘जानलेवा हमला’ करार देते हुए आरोपी सैन्य अधिकारी को नो-फ्लाई लिस्ट में डाल दिया है। वहीं भारतीय सेना ने भी इस मामले का संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई की बात कही है।

army officer beats up spicejet employees : 26 जुलाई को श्रीनगर एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-386 में एक पैसेंजर, जो कि सेना का अधिकारी बताया जा रहा है, बोर्डिंग गेट पर पहुंचा। जानकारी के अनुसार, यह पैसेंजर लेफ्टिनेंट कर्नल रितेश कुमार सिंह था, जो गुलमर्ग स्थित हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल (HAWS) में तैनात है।

Srinagar airport incident : इस अधिकारी के पास दो केबिन बैग थे, जिनका कुल वजन 16 किलो था, जबकि एयरलाइन की नीति के मुताबिक सिर्फ 7 किलो तक ही केबिन बैग की इजाजत होती है। जब स्पाइसजेट स्टाफ ने अधिकारी को बताया कि उसके सामान का वजन सीमा से अधिक है और इसके लिए अतिरिक्त शुल्क देना होगा, तो वह भड़क गया।

सुरक्षा नियमों को तोड़ एयरब्रिज में घुसा

जानकारी के अनुसार, अधिकारी ने न सिर्फ एक्स्ट्रा चार्ज देने से इनकार किया, बल्कि बोर्डिंग प्रोसेस को पूरा किए बिना ही जबरदस्ती एयरोब्रिज में घुसने की कोशिश की। यह सीधा एयरपोर्ट के सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन था। जैसे ही कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश की, अधिकारी ने उन पर हमला कर दिया।

वह बगल में रखे स्टैंड से एक कर्मचारी पर टूट पड़ा और फिर लात-घूंसे बरसाने लगा। हमले की शुरुआत एक स्टाफ पर हुई और फिर देखते ही देखते चारों को निशाना बनाया गया।

एक-एक कर घायल हुए सभी कर्मचारी

सेना अफसर हमला खबर : हमले में एक कर्मचारी की रीढ़ की हड्डी टूट गई, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरे कर्मचारी का जबड़ा टूट गया, जिससे वह बोलने तक की स्थिति में नहीं है। तीसरे कर्मचारी की नाक से खून बहने लगा और वह गंभीर रूप से घायल हुआ।

सबसे भयानक दृश्य तब सामने आया जब चौथा कर्मचारी हमले के दौरान बेहोश होकर गिर पड़ा, लेकिन आरोपी अधिकारी ने उस पर भी रहम नहीं किया और उसे बेहोशी की हालत में लात मारता रहा।

जब एक अन्य कर्मचारी घायल साथी की मदद करने के लिए झुका, तभी आरोपी ने उसके चेहरे पर जोरदार लात मारी, जिससे उसका मुंह और नाक दोनों से खून बहने लगा।

FIR दर्ज, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं

इस बर्बर हमले के बाद स्पाइसजेट ने श्रीनगर पुलिस में FIR दर्ज कराई है। आरोपी सैन्य अधिकारी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, रिपोर्ट लिखे जाने तक किसी तरह की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

एयरलाइन ने इस पूरी घटना की जानकारी नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) को भी दी है और यह अनुरोध किया है कि आरोपी अधिकारी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

I hope all retired Army officers will agitate & demand for strong action against this Army officer just the way they do if any of their officer is beaten up by anyone

This is horrendous behaviour @adgpipic.twitter.com/KAjKXUXNf5

— Deepika Narayan Bhardwaj (@DeepikaBhardwaj) August 3, 2025

एयरलाइन का बयान और कार्रवाई

स्पाइसजेट ने अपने आधिकारिक बयान में कहा,

“हम अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं। यह पूरी तरह से अस्वीकार्य व्यवहार है और हमने तत्काल प्रभाव से इस यात्री को नो-फ्लाई लिस्ट में डाल दिया है।”
एयरलाइन ने एयरपोर्ट प्रशासन से घटना का CCTV फुटेज भी लेकर पुलिस को सौंप दिया है ताकि कानूनी कार्यवाही तेज हो सके।

सेना का जवाब

Army officer SpiceJet fight : सेना ने भी इस घटना का संज्ञान लिया है और मीडिया को दिए बयान में कहा है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और दोषी पाए जाने पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Rajsamand Police : शहर में सरेआम जुआ खेलते 25 लोगों को पुलिस किया गिरफ्तार | Caught Gambling
Indian Bank Personal Loan : जानिए कैसे कम ब्याज दर पर लें लोन, मिलेंगे आसान EMI विकल्प

About the Author

Laxman Singh Rathor

Administrator

Laxman Singh Rathor को पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक का लंबा अनुभव है। 2005 में Dainik Bhakar से कॅरियर की शुरुआत कर बतौर Sub Editor कार्य किया। वर्ष 2012 से 2019 तक Rajasthan Patrika में Sub Editor, Crime Reporter और Patrika TV में Reporter के रूप में कार्य किया। डिजिटल मीडिया www.patrika.com पर भी 2 वर्ष कार्य किया। वर्ष 2020 से 2 वर्ष Zee News में राजसमंद जिला संवाददाता रहा। आज ETV Bharat और Jaivardhan News वेब पोर्टल में अपने अनुभव और ज्ञान से आमजन के दिल में बसे हैं। लक्ष्मण सिंह राठौड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि खबरों की दुनिया में एक ब्रांड हैं। उनकी गहरी समझ, तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, पाठक व दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें पत्रकारिता का चमकदार सितारा बना दिया है। jaivardhanpatrika@gmail.com

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 107

Post navigation

Previous: Indian Bank Personal Loan : जानिए कैसे कम ब्याज दर पर लें लोन, मिलेंगे आसान EMI विकल्प
Next: Caste Certificate Online Apply : जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाएं, जानें आसान प्रक्रिया

Related Stories

Rajsamand Crime News
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand Crime News : 46 दिन बाद खुली कब्र, बाहर निकाला गया शव… पत्नी के आरोप से मचा हड़कंप

Parmeshwar Singh Chundwat August 20, 2026
Rajsamand ACB News
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand ACB News : पट्टा बनवाने के लिए मांगी ₹43,500 की रिश्वत! राजसमंद में VDO और प्रशासक पर ACB का बड़ा एक्शन

Parmeshwar Singh Chundwat August 5, 2026
Rajsamand Road Accident
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand Road Accident : देवरानी को RK अस्पताल में भर्ती कराकर लौट रही जेठानी और आशा सहयोगिनी की दर्दनाक मौत

Parmeshwar Singh Chundwat July 28, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

केलवाड़ा में जगह-जगह गंदगी से लोग परेशान, जताया आक्रोश #garbageissue #rajsamandnews Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
केलवाड़ा में जगह-जगह गंदगी से लोग परेशान, जताया आक्रोश #garbageissue #rajsamandnews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
गोगुंदा में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का स्नेह मिलन समारोह #karnisena #udaipur #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
दुर्गाकुंड मंदिर में गूंजे संत राजूराम महाराज के जयकारे, वार्षिक निशान कार्यक्रम संपन्न
Subscribe

वेब स्टोरी

Recent Posts

  • Sugar Price Today : चीनी की कीमतों पर बड़ी खबर! देश में नहीं है कमी, जल्द घट सकते हैं दाम
  • Rajasthan Crop Insurance : मौसम ने फसल बिगाड़ी तो मिलेगा बीमा क्लेम, अनार-किन्नू समेत ये फसलें कवर
  • husband wife died : 64 साल का साथ आखिरी सफर तक निभाया, डेढ़ घंटे के अंतर से पति-पत्नी की मौत
  • Rajsamand municipal elections: राजसमंद की 5 निकायों में भाजपा-कांग्रेस की अग्निपरीक्षा, दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
  • bike theft case : राजसमंद में बाइक चोरी का खुलासा, 9 मोटरसाइकिलें बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार
| MoreNews by AF themes.