Skip to content
June 12, 2026
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

Terapanth Mera Panth workshop : सापोल ग्राम में ‘तेरापंथ मेरा पंथ’ कार्यशाला का भव्य आयोजन, श्रावक समाज ने लिया ज्ञानवर्धक लाभ

Parmeshwar Singh Chundwat May 1, 2026 1 minute read

Terapanth Mera Panth workshop : राजसमंद। निकटवर्ती सापोल ग्राम में संस्था शिरोमणि तेरापंथी महासभा के निर्देशानुसार आचार्य भिक्षु जन्म त्रिशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में ‘तेरापंथ मेरा पंथ’ कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लेकर तेरापंथ दर्शन, जैन धर्म और आचार्य भिक्षु के सिद्धांतों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

आयोजन से जुड़े कार्यकर्ता देवेंद्र कुमार सिंघवी ने बताया कि आचार्य भिक्षु जन्म त्रिशताब्दी के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में सापोल ग्राम में भी यह विशेष कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत तेरापंथ महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण के साथ हुई। आध्यात्मिक वातावरण के बीच उपस्थित लोगों ने आयोजन का लाभ लिया। कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में उपासक प्रवक्ता हस्तीमल डांगी उपस्थित रहे। उन्होंने जैन धर्म, तेरापंथ दर्शन, आचार्य भिक्षु द्वारा प्रतिपादित सिद्धांतों, लौकिक एवं लोकोत्तर जीवन मूल्यों तथा तेरापंथ के मौलिक आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सरल और प्रभावशाली शैली में श्रावक समाज को तेरापंथ धर्म संघ की विचारधारा से अवगत कराया।

कार्यशाला के उद्देश्य पर डाला प्रकाश

Terapanth event Rajsamand : कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तेरापंथी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फूलचंद चतरावत ने कार्यशाला के उद्देश्य की जानकारी देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में वैचारिक जागरूकता बढ़ाने और धर्म के मूल सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। वहीं महासभा के क्षेत्रीय प्रभारी एवं कार्यसमिति सदस्य कांतिलाल धाकड़ ने कार्यशाला के महत्व और आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से जानकारी दी।

जिज्ञासाओं का किया समाधान

Acharya Bhikshu birth tercentenary program : कार्यशाला के दौरान उपस्थित श्रावक समाज ने धर्म, दर्शन और तेरापंथ पर आधारित अनेक जिज्ञासाएं रखीं, जिनका समाधान प्रशिक्षक हस्तीमल डांगी ने संतोषजनक ढंग से किया। वक्ताओं ने तेरापंथ धर्म संघ के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आषाढ़ी पूर्णिमा के दिन परम पूज्य आचार्य भिक्षु ने नव्य-भव्य दीक्षा स्वीकार की थी। इसी के साथ तेरापंथ धर्म संघ के रूप में जैन धर्म का एक नवीन स्वरूप अस्तित्व में आया।

आचार्य भिक्षु को बताया जैन धर्म का पुनरुद्धारक

Terapanthi Mahasabha workshop : वक्ताओं ने कहा कि आचार्य भिक्षु को जैन धर्म के पुनरुद्धारक आचार्य के रूप में देखा जाता है। उनके द्वारा स्थापित तेरापंथ धर्म संघ ने 265 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूरी की है। इस लंबे कालखंड में धर्म संघ को कई गरिमाशाली, पुण्यशाली और महिमाशाली आचार्यों का कुशल नेतृत्व प्राप्त हुआ है। सभी ने मंगलकामना व्यक्त की कि भविष्य में भी तेरापंथ धर्म संघ को इसी प्रकार महान आचार्यों का मार्गदर्शन मिलता रहे।

‘तेरापंथ मेरा पंथ’ की अवधारणा पर जोर

Jain Terapanth event Rajsamand news : कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि आचार्य महाप्रज्ञ जब वर्ष 2002 में अहमदाबाद चातुर्मास के लिए पधारे थे, तब तत्कालीन गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि “तेरापंथ मेरा पंथ बन जाए।” बाद में प्रधानमंत्री बनने के पश्चात भी उन्होंने आचार्य महाप्रज्ञ जन्म शताब्दी के अवसर पर अपने वर्चुअल संबोधन में इसी भावना को दोहराया था। वक्ताओं ने कहा कि तेरापंथ की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी को प्रयासरत रहना चाहिए।

विभिन्न इकाइयों की रही सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम को सफल बनाने में तेरापंथी सभा, तेरापंथ महिला मंडल और युवक परिषद की विशेष भूमिका रही। आयोजन के दौरान समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर शांतिलाल नानालाल सिंघवी, सुंदरलाल सिंघवी, विमल सिंघवी, रमेश गणेशलाल सिंघवी, मांगीलाल सिंघवी, हसमुख सिंघवी, रमेश राजमल सिंघवी, महेंद्र सिंघवी, प्रकाश पगारिया, अंजना सिंघवी, संगीता सिंघवी, प्रेमलता सिंघवी, पिस्ता सिंघवी, सुशीला सिंघवी, बसंती देवी सिंघवी सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में तेरापंथ सभा सापोल के अध्यक्ष प्रकाश वर्दीचंद सिंघवी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र कुमार सिंघवी ने किया, जबकि अंत में शांतिलाल प्रेमचंद सिंघवी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान जैन विश्व भारती, लाडनूं द्वारा प्रकाशित साहित्य की भी विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे उपस्थित समाजजन लाभान्वित हुए।

Gram Rath Yojana : ग्राम रथ पहुंचा बोरज, विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने बताई सरकार की बड़ी योजनाएं

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 125

Post navigation

Previous: Gram Rath Yojana : ग्राम रथ पहुंचा बोरज, विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने बताई सरकार की बड़ी योजनाएं
Next: NDMA emergency alert test : मोबाइल पर अचानक बजा सायरन, लोग घबराए; कईयों को लगा शुरू हो गया युद्ध

Related Stories

Aravalli Hills Cutting News
  • समाचार

Aravalli Hills Cutting News : देलवाड़ा में हरियाली पर संकट, एक-एक कर गायब हो रहे अरावली के पहाड़

Parmeshwar Singh Chundwat June 12, 2026
Lawa Sardargarh Railway Station
  • समाचार

Lawa Sardargarh Railway Station : नाथद्वारा-देवगढ़ ब्रॉडगेज परियोजना से जुड़ेगा लावासरदारगढ़, जल्द खत्म होगा दशकों का इंतजार

Nikita Mali June 12, 2026
Mahenduria News
  • समाचार

Mahenduria News : महेन्दूरिया में चला प्रशासन का पीला पंजा, स्कूल की जमीन, खेल मैदान और नाले से हटाया अतिक्रमण

Nikita Mali June 11, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_dRc_TdHiOsM #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
#jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
नई जिंदगी फाउंडेशन का अनोखा सेशन, स्टूडेंट्स को सिखाया धन प्रबंधन.#Naijindagifoundation
RK अस्पताल जांचों में देरी पर भड़के लोग, निजी लैब प्रबंधक की सफाई #Rajsamandnews #localnewsराजसमंद के आरके जिला चिकित्सालय में जांच करने की व्यवस्था प्राइवेट लैब को सौंप दी। पहले ही दिन निजी लेब संचालक के कार्मिकों के हाथ पैर फूल गए और व्यवस्था चरमरा गई।
Rajsamand News
RK Hospital RajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
RK अस्पताल जांचों में देरी पर भड़के लोग, निजी लैब प्रबंधक की सफाई #rajsamandnews #localnews
#jaivardhannews
#rajsamandHaldighati mela : महाराणा प्रताप जयंती पर सजेगा हल्दीघाटी व मचींद का ऐतिहासिक मेला.
राजसमंद जिले की खमनोर पंचायत समिति क्षेत्र में महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में पारंपरिक मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत 15 जून से मेला शुरू होगा, जिसकी शुरुआत मचींद में आयोजित होने वाले दो दिवसीय मेले से होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के पहुंचने की संभावना है। मचींद में दो दिवसीय आयोजन के बाद ऐतिहासिक हल्दीघाटी में मेले का आयोजन किया जाएगा, जहां विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं 18 जून को अश्व मेले का भी आयोजन होगा, जो क्षेत्र की विशेष पहचान माना जाता है।महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले इन आयोजनों को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, पर्यटकों और महाराणा प्रताप के अनुयायियों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
.
#Haldighatimela2026 #Machindmela #JaivardhannewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
Haldighati mela : महाराणा प्रताप जयंती पर सजेगा हल्दीघाटी व मचींद का ऐतिहासिक मेला
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy