Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

Lawa Sardargarh Railway Station : नाथद्वारा-देवगढ़ ब्रॉडगेज परियोजना से जुड़ेगा लावासरदारगढ़, जल्द खत्म होगा दशकों का इंतजार

Nikita Mali June 12, 2026 1 minute read

Lawa Sardargarh Railway Station : लावासरदारगढ़ लंबे समय से रेल सुविधा की प्रतीक्षा कर रहे क्षेत्रवासियों का सपना अब साकार होने जा रहा है। नाथद्वारा-देवगढ़ ब्रॉडगेज रेल परियोजना के तहत लावासरदारगढ़ रेलवे स्टेशन का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच चुका है। यह स्टेशन क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के साथ-साथ पर्यटन और संगमरमर व्यापार को भी नई गति प्रदान करेगा।

Rajsamand Rail Connectivity : इस रेल परियोजना के शुरू होने से कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोगों को उदयपुर, नाथद्वारा, अजमेर और मारवाड़ जंक्शन जैसे प्रमुख शहरों से सीधा संपर्क मिलेगा। वर्तमान में सड़क मार्ग पर निर्भर रहने के कारण यात्रियों को समय और खर्च दोनों का सामना करना पड़ता है, लेकिन रेल सेवा शुरू होने के बाद सफर अधिक सुविधाजनक और किफायती हो जाएगा। लावासरदारगढ़ और आसपास का क्षेत्र संगमरमर उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। रेलवे सुविधा उपलब्ध होने से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और भविष्य में माल ढुलाई शुरू होने पर परिवहन लागत में भी कमी आएगी। वहीं, किसानों को अपने कृषि उत्पाद बड़े बाजारों तक पहुंचाने और खरीद-बिक्री की प्रक्रिया को आसान बनाने में मदद मिलेगी।

युवाओं के लिए बढ़ेंगी संभावनाएं

Rajsamand Railway News : बेहतर रेल कनेक्टिविटी से क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के लिए बड़े शहरों में आने-जाने में समय और धन की बचत होगी। इससे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी।

स्टेशन और ट्रैक निर्माण कार्य अंतिम चरण में

Kumbhalgarh Railway Project : नाथद्वारा-देवगढ़ ब्रॉडगेज परियोजना के तहत लावासरदारगढ़ रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। अब तक भूमि अधिग्रहण, रेलवे ट्रैक के लिए मिट्टी भराई, रेल लाइन निर्माण, छोटे-बड़े पुलों और जल निकासी के लिए कल्वर्ट निर्माण का कार्य पूरा किया जा चुका है। इसके साथ ही स्टेशन क्षेत्र का समतलीकरण और पहुंच मार्ग का विकास भी किया जा चुका है।

स्टेशन पर विकसित होंगी आधुनिक सुविधाएं

Nathdwara Railway Project Update : वर्तमान में स्टेशन भवन, सिग्नलिंग व्यवस्था और रेल पटरियां बिछाने का कार्य प्रगति पर है। स्टेशन पर यात्री प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय, फुटओवर ब्रिज, शौचालय और पार्किंग जैसी बुनियादी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। रेलवे स्टेशन के निर्माण से न केवल क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। दशकों से रेल सुविधा का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह परियोजना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होने जा रही है।

LIC New Jeevan Saathi : पति-पत्नी को मिलेगा लाइफ कवर, LIC ने लॉन्च किए 2 नए धमाकेदार प्लान, जानिए फायदे

About the Author

Nikita Mali

Editor

Jaivardhan News के साथ निकिता माली ने डिजिटल मीडिया में अपने कॅरियर की शुरुआत की। कंटेंट राइटिंग के साथ वीडियो एडिटिंग, पोस्टर डिज़ाइन में उनकी गहरी रुचि है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या जनहित से जुड़ी कोई खबर हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज व आर्टीकल लिखने में माहिर हैं। साथ ही फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब आदि सोशल मीडिया के अनुभव में भी पारंगत है।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 392

Post navigation

Previous: Charbhuja Theft Case : 44 लाख की चोरी, बिना हेडलाइट घूम रहे बाइक सवार संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस
Next: Aravalli Hills Cutting News : देलवाड़ा में हरियाली पर संकट, एक-एक कर गायब हो रहे अरावली के पहाड़

Related Stories

Rajsamand municipal election result
  • समाचार

Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना

Parmeshwar Singh Chundwat September 13, 2026
Desuri Ghat route update
  • समाचार

Desuri Ghat route update : रामदेवरा जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 25 सितंबर तक इस रास्ते पर भारी वाहन बंद

Parmeshwar Singh Chundwat September 12, 2026
Rajsamand Nagar Parishad election
  • समाचार

Rajsamand Nagar Parishad election : बाड़ेबंदी से गरमाई सियासत: चुनाव के बाद भाजपा-कांग्रेस ने पार्षदों को किया एकजुट

Parmeshwar Singh Chundwat September 12, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

नीलकंठ महादेव मंदिर में रात को पहुंचे संदिग्ध, CCTV में कैद हुई पूरी घटना #rajsamandnews Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
नीलकंठ महादेव मंदिर में रात को पहुंचे संदिग्ध, CCTV में कैद हुई पूरी घटना #rajsamandnews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
कुरज स्कूल में मातृ सम्मेलन, मां के योगदान पर दिया खास संदेश #rajsamandnews #schoolactivity
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
अज्ञात वाहन की टक्कर से लेपर्ड की मौत, पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार #rajsamandnews #panther
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • iPhone 18 Pro Max price : भारत में ₹44 हजार तक महंगा iPhone 18 Pro, जानें कीमत और फीचर्स
  • Rajsamand election 2026 : राजसमंद में टूटा 20 साल का मतदान रिकॉर्ड! 81.19% वोटिंग ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कनें
  • Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना
  • Desuri Ghat route update : रामदेवरा जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 25 सितंबर तक इस रास्ते पर भारी वाहन बंद
  • Gold price today : सोने-चांदी के दाम में फिर गिरावट, जानिए 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का रेट
| MoreNews by AF themes.