Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • सरकारी योजना
  • समाचार

Rajsamand Rural Service Camp 2026 : ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से गांवों तक पहुंच रही सरकारी सेवाएं

Nikita Mali June 13, 2026 1 minute read

Rajsamand Rural Service Camp 2026 : राजसमंद में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेशभर में शुरू किए गए ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के माध्यम से अब सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक सेवाओं को गांवों तक पहुंचाया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। राजसमंद जिले में भी अभियान की शुरुआत के साथ ग्रामीणों को राजस्व, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, कृषि, ऊर्जा, शिक्षा और अन्य विभागों से जुड़ी सेवाओं का लाभ मौके पर ही मिलना शुरू हो गया है।

Rural Development Camp : जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा ने ग्राम पंचायत राज्यावास में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया। उनके साथ जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बृजमोहन बैरवा, तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह कितावत, विकास अधिकारी भवानी शंकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कलक्टर ने विभागीय स्टॉलों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा पात्र ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ हाथों-हाथ प्रदान किया। जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाए तथा पात्र लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों का उद्देश्य आमजन को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना और प्रशासनिक सेवाओं को उनके द्वार तक पहुंचाना है।

ग्रामीण सेवा शिविरों में 22 विभागों की सक्रिय भागीदारी

Rural Service Camp : तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह कितावत ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक प्रदेशभर में ग्रामीण सेवा शिविर-2026 आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का नोडल विभाग राजस्व विभाग तथा सहायक नोडल विभाग पंचायती राज विभाग है। शिविरों में 22 विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। राजस्व विभाग की ओर से नामांतरण, खातों का विभाजन, राजस्व अभिलेखों का शुद्धिकरण, सीमाज्ञान एवं रास्ता संबंधी प्रकरणों का निस्तारण, भूमि आवंटन तथा विभिन्न प्रमाण-पत्र जारी करने जैसे कार्य किए जा रहे हैं। वहीं ग्रामीण विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पशुपालन, कृषि, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, ऊर्जा, शिक्षा, जल संसाधन, परिवहन, सहकारिता और अन्य विभागों द्वारा भी विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से जुड़े मामलों का निस्तारण किया जा रहा है। Rajsamand Rural Service Camp

एक ही स्थान पर मिल रहीं कई सुविधाएं

Public Service Camp : शिविरों में स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, पेंशन सत्यापन, पट्टा वितरण, आवास योजनाओं का लाभ, बैंक खाते खोलना, बीमा योजनाओं में पंजीकरण, पेयजल एवं विद्युत संबंधी शिकायतों का समाधान सहित अनेक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन शिविरों के माध्यम से न केवल ग्रामीणों को त्वरित राहत मिल रही है, बल्कि प्रशासन और आमजन के बीच संवाद एवं विश्वास भी मजबूत हो रहा है। जिला कलक्टर ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जनसमस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करना है।

PM Kisan 23rd Installment Date 2026 : किसानों को कब मिलेंगे 2000 रुपये? जानिए 23वीं किस्त की संभावित तारीख

About the Author

Nikita Mali

Editor

Jaivardhan News के साथ निकिता माली ने डिजिटल मीडिया में अपने कॅरियर की शुरुआत की। कंटेंट राइटिंग के साथ वीडियो एडिटिंग, पोस्टर डिज़ाइन में उनकी गहरी रुचि है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या जनहित से जुड़ी कोई खबर हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज व आर्टीकल लिखने में माहिर हैं। साथ ही फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब आदि सोशल मीडिया के अनुभव में भी पारंगत है।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 158

Post navigation

Previous: Online Scam : फर्जी सीमेंट बिल से 2 लाख की ठगी, नाथद्वारा पुलिस ने वापस दिलाई पूरी रकम
Next: Rajsamand Protest Latest News : राजसमंद में लोगों ने किया पथराव, थानेदार- डीएसपी अस्पताल में दौड़े, फिर पुलिस का लाठीचार्ज

Related Stories

Daily Jaivardhan news
  • समाचार

Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 12 Sep. 2026

Parmeshwar Singh Chundwat September 12, 2026
Bank Strike today
  • समाचार

Bank Strike today : देशभर में आज बैंकों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग पर अड़े बैंककर्मी

Parmeshwar Singh Chundwat September 11, 2026
Dainik Jaivardhan news
  • समाचार

Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 11 Sep. 2026

Parmeshwar Singh Chundwat September 11, 2026 1
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद में कांग्रेस प्रत्याशी से कथित मारपीट बाद SP ऑफिस में कांग्रेस का धरना #rajsamandnews राजसमंद में कांग्रेस प्रत्याशी से कथित मारपीट बाद SP ऑफिस में कांग्रेस का धरना
#rajsamandnews
#rajsamandpolice
Rajsamand Police
Rajasthan Police
राजसमंद में कांग्रेस प्रत्याशी से कथित मारपीट बाद SP ऑफिस में कांग्रेस का धरना
#rajsamandnews
#rajsamandpolice
Rajsamand Police
Rajasthan Police
राजसमंद में कांग्रेस प्रत्याशी से कथित मारपीट बाद SP ऑफिस में कांग्रेस का धरना #rajsamandnews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
उदयपुर में युवक का दिनदहाड़े अपहरण, 4 महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार #udaipurnews #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
सोते समय बहन के ऊपर बैठा सांप, हाथ से फेंका तो भाई पर गिरा, डसने से किशोर की मौत #palinews
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 12 Sep. 2026
  • Bank Strike today : देशभर में आज बैंकों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग पर अड़े बैंककर्मी
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 11 Sep. 2026
  • Crude Oil Price : कच्चा तेल 100 डॉलर के पार! क्या अब पेट्रोल-डीजल और LPG होंगे महंगे?
  • Kelwa Bridge Crack : केलवा ब्रिज में फिर दिखीं दरारें, नीचे गिर रहा मलबा; मंडरा रहा हादसे का खतरा
| MoreNews by AF themes.