अक्सर हम फिल्मों में देखते है शादी के एन वक्त पर दुल्हन भाग गई, या दुल्हा भाग गया। लेकिन आज हम जो बता रहे है वह कुछ और ही हुआ। जी हां सोशल मीडिया पर एक विडियो खुब वायरल हो रहा है जिसमेें शादी करने गए दुल्हे को बारातियों के बीच से घोड़ी भगा ले गई। इसके बाद सभी लोग दुल्हे और घोड़ी के तलाश में पीछे दौड़ पडे़।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक शादी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दूल्हा सज-सवरकर और घोड़ी पर बैठा दिखाई दे रहा है। साथ ही घोड़ी को बारात ले जाने के लिए खिला-पिलाकर तैयार किया जा रहा है। दूल्हे के आसपास कई बाराती भी दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान पटाखे का जोरदार धमाका सुनाई देता है। इस धमाके की आवाज से घोड़ी घबरा जाती है और दूल्हे को लेकर फरार हो जाती है। जिसके बाद कई बाराती घोड़ी के पीछे-पीछे दौड़ने लगते हैं। जब कि कई लोग इसे देखकर हैरान रह जाते हैं। दूल्हे के साथ हुए इस मजेदार किस्से का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं।