Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

Ujjwala Yojana fraud : उज्ज्वला योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! 6 साल तक नहीं मिला सिलेंडर, बैंक पहुंचने पर खुला राज

Parmeshwar Singh Chundwat May 9, 2026 1 minute read

राजसमंद। Ujjwala Yojana fraud : जिले के कुंभलगढ़ क्षेत्र से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। उदयपुर सीमा से सटे कुंचोली गांव में एक आशा सहयोगिनी पर गरीब परिवारों के नाम पर जारी गैस कनेक्शनों का गलत इस्तेमाल करने और सिलेंडरों की कालाबाजारी करने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले के सामने आने के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

PM Ujjwala Yojana latest news : पीड़िता गुलाबी बाई भील ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर नरेश बुनकर को शिकायत देकर बताया कि गांव की आशा सहयोगिनी लीला देवी प्रजापत पिछले करीब छह वर्षों से उन्हें लगातार यह कहकर टालती रही कि उनका उज्ज्वला गैस कनेक्शन अभी तक जारी नहीं हुआ है। गरीब परिवार होने के कारण दंपती को उसकी बात पर भरोसा था और वे लगातार इंतजार करते रहे। लेकिन बाद में जो सच्चाई सामने आई, उसने परिवार को हैरान कर दिया। जांच में पता चला कि गुलाबी बाई के नाम से जून 2020 में ही गैस कनेक्शन जारी हो चुका था और उस कनेक्शन पर नियमित रूप से गैस सिलेंडर भी उठाए जा रहे थे। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब गुलाबी बाई के पति चुन्नीलाल भील मनरेगा मजदूरी का भुगतान निकलवाने बैंक पहुंचे। बैंक कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि उनके खाते में गैस सब्सिडी की राशि भी आ रही है। यह सुनकर चुन्नीलाल चौंक गए, क्योंकि उनके घर में आज तक गैस सिलेंडर पहुंचा ही नहीं था। इसके बाद चुन्नीलाल सीधे गांव की आशा सहयोगिनी लीला देवी की दुकान पर पहुंचे और गैस कनेक्शन के बारे में जानकारी मांगी। वहां उन्हें गुलाबी बाई के नाम की गैस डायरी मिली, जिससे पूरे मामले पर शक और गहरा गया।

गरीब परिवारों के साथ धोखाधड़ी का आरोप

Rajsamand Ujjwala Yojana scam : पीड़ित परिवार का आरोप है कि गांव के 100 से अधिक गरीब परिवारों ने उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन के लिए आवेदन किए थे, लेकिन बहुत कम लोगों को वास्तविक लाभ मिला। आरोप है कि कई कनेक्शनों का उपयोग लाभार्थियों की जगह अन्य लोग कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि योजना गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने और स्वच्छ ईंधन उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी, लेकिन गांव में कुछ लोगों ने इसका गलत फायदा उठाकर जरूरतमंद परिवारों के हक पर डाका डाल दिया।

प्रशासन ने शुरू की जांच

LPG subsidy fraud news : मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है। कुंभलगढ़ उपखंड अधिकारी को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी गई है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी और यदि आरोप सही पाए गए तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। Rajasthan gas connection fraud

Rajsamand CDEO controversy : CDEO के बयान पर बढ़ा विवाद, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन; कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 391

Post navigation

Previous: Rajsamand CDEO controversy : CDEO के बयान पर बढ़ा विवाद, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन; कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Next: Mothers Day 2026 Special : एक बेटी ने मां की याद में शुरू किया था मदर्स डे, बाद में खुद ही करने लगी विरोध; जानिए पूरी दिलचस्प कहानी

Related Stories

Bank Strike today
  • समाचार

Bank Strike today : देशभर में आज बैंकों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग पर अड़े बैंककर्मी

Parmeshwar Singh Chundwat September 11, 2026
Dainik Jaivardhan news
  • समाचार

Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 11 Sep. 2026

Parmeshwar Singh Chundwat September 11, 2026
Crude Oil Price
  • समाचार

Crude Oil Price : कच्चा तेल 100 डॉलर के पार! क्या अब पेट्रोल-डीजल और LPG होंगे महंगे?

Parmeshwar Singh Chundwat September 10, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद MLAदीप्ति माहेश्वरी का विकास का विजन! #rajsamandnews #jaivardhannews Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद MLAदीप्ति माहेश्वरी का विकास का विजन! #rajsamandnews #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
काॅमेडी वीडियो... सब निर्दलीय प्रत्याशी की हालत ऐसी नहीं होती... आपका क्या मत है ? #rajsamandnews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
नाथद्वारा में आप प्रत्याशी की गिरफ्तारी में नया मोड़, दोषमुक्त कानसिंह पर झूठी कार्रवाई के आरोप
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Bank Strike today : देशभर में आज बैंकों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग पर अड़े बैंककर्मी
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 11 Sep. 2026
  • Crude Oil Price : कच्चा तेल 100 डॉलर के पार! क्या अब पेट्रोल-डीजल और LPG होंगे महंगे?
  • Kelwa Bridge Crack : केलवा ब्रिज में फिर दिखीं दरारें, नीचे गिर रहा मलबा; मंडरा रहा हादसे का खतरा
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 10 Sep. 2026
| MoreNews by AF themes.