
राजसमंद। HPV vaccination campaign Rajsamand : जिला कलक्टर Arun Kumar Haseja ने जिले में चल रहे एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान को और तेज गति से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में कार्यरत आशा सहयोगिनी, एएनएम और सीएचओ के माध्यम से 14 वर्ष आयु वर्ग की उन बालिकाओं की सूची तैयार करवाएं, जिन्होंने अभी तक अपना 15वां जन्मदिन पूरा नहीं किया है।
मंगलवार को आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करें और उन्हें एचपीवी वैक्सीन के फायदे समझाएं, ताकि अधिक से अधिक बालिकाओं का समय पर वैक्सीनेशन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने चिकित्सा अधिकारी प्रभारियों और खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा करें तथा उसकी प्रगति रिपोर्ट जिला स्तर पर नियमित रूप से प्रस्तुत करें। बैठक में राष्ट्रीय गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने कहा कि गत वर्ष राजसमंद जिला इस अभियान में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा था और इस वर्ष भी बेहतर प्रदर्शन बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिए कि लक्षित समूह की स्क्रीनिंग, फॉलोअप और उपचार की प्रक्रिया नियमित रूप से जारी रखी जाए, ताकि जिले की रैंकिंग और उपलब्धियां बरकरार रह सकें।
लाडो प्रोत्साहन योजना के लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

Rajsamand health committee meeting : बैठक में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना ‘लाडो प्रोत्साहन योजना’ की भी समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने सेक्टरवार लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृति स्तर पर लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को समय पर भुगतान मिलना सुनिश्चित किया जाए और योजना की पहली तथा दूसरी किश्त जारी करने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण करवाकर भुगतान प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश भी दिए गए।
टीबी मुक्त भारत अभियान पर विशेष जोर

IAS Arun Kumar Hasija latest news जिला कलक्टर ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत संचालित गतिविधियों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टीबी मरीजों की पहचान, जांच और उपचार की प्रक्रिया में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए।

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा त्वरित कैशलेस उपचार

HPV vaccine for girls Rajasthan : बैठक के दौरान प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को तत्काल कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के तहत दुर्घटना के बाद शुरुआती सात दिनों तक डेढ़ लाख रुपए तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना का उद्देश्य दुर्घटना के बाद ‘गोल्डन ऑवर’ में पीड़ित को त्वरित उपचार उपलब्ध कराकर उसकी जान बचाना है।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान
Rajsamand district health news : बैठक के दौरान नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेशन प्राप्त करने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र सैलागुड़ा (ब्लॉक आमेट), मौगाना (ब्लॉक देलवाड़ा) और भावा (ब्लॉक राजसमंद) के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा और सीएमएचओ Dr. Hemant Kumar Bindal ने प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की।
झोलाछाप चिकित्सकों पर कार्रवाई के निर्देश

सीएमएचओ डॉ. हेमंत कुमार बिंदल ने जिले के प्रसव भार वाले चिकित्सा संस्थानों में संक्रमण नियंत्रण और निर्धारित प्रोटोकॉल की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और चिकित्सा अधिकारी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा
बैठक में जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी Dr. Suresh Meena ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी रामनिवास जाट, डिप्टी सीएमएचओ परिवार कल्याण डॉ. महेंद्र खंगारोत, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशीष दाधीच, जिला शहरी कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत वसीटा, जिला नोडल अधिकारी विनित दवे, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश रजक, डॉ. अनिल शाह सहित जिले के सभी खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी और चिकित्सा अधिकारी प्रभारी मौजूद रहे।



