Skip to content
May 20, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • शिक्षा

Rajasthan Teacher Promotion : राजस्थान के 25 हजार शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, अब मिलेगा प्रमोशन!

Parmeshwar Singh Chundwat May 18, 2026 1 minute read

Rajasthan Teacher Promotion : राजस्थान में कार्यरत तृतीय श्रेणी शिक्षकों के लिए लंबे इंतजार के बाद बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। पिछले छह शैक्षणिक सत्रों से लंबित चल रही पदोन्नति प्रक्रिया अब जल्द गति पकड़ने वाली है। शिक्षा विभाग ने वरिष्ठता सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत 20 मई 2026 से औपचारिक प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

राज्य के हजारों शिक्षक लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे। अब शिक्षा विभाग के इस फैसले से प्रदेशभर के करीब 25 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षकों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर के निदेशक Sitaram Jat ने सभी संयुक्त निदेशकों को वरिष्ठता सूची तैयार करने के निर्देश जारी किए हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस बार प्रक्रिया को पहले की तुलना में अधिक व्यवस्थित और व्यापक बनाया गया है। राजसमंद जिले की बात करें तो यहां करीब 2,177 तृतीय श्रेणी शिक्षक (लेवल-1 और लेवल-2) कार्यरत हैं, जिन्हें अब पदोन्नति मिलने की उम्मीद जगी है। जिले के शिक्षक लंबे समय से प्रमोशन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे थे।

इस बार बदलेगा वरिष्ठता सूची बनाने का तरीका

25000 Teachers Promotion Rajasthan : अब तक शिक्षा विभाग पांच-पांच वर्षों के अंतराल में वरिष्ठता सूची तैयार करता था, लेकिन इस बार नई व्यवस्था लागू की गई है। विभाग ने फैसला किया है कि एकमुश्त वरिष्ठता सूची तैयार की जाएगी, जिसमें 1 अप्रैल 2022 तक नियुक्त सभी तृतीय श्रेणी शिक्षकों को शामिल किया जाएगा। इसी संयुक्त वरिष्ठता सूची के आधार पर आगे वरिष्ठ अध्यापक पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अधिकारियों का मानना है कि इससे प्रमोशन प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और लंबित मामलों का निस्तारण तेजी से हो सकेगा।

10 जून तक जारी होगी मंडल स्तरीय सूची

Rajasthan Teacher Transfer News : शिक्षा विभाग ने वरिष्ठता सूची तैयार करने के लिए स्पष्ट टाइमलाइन भी तय कर दी है। जिला स्तर पर सूची तैयार होने के बाद मंडल स्तर पर मिश्रित वरिष्ठता सूची जारी की जाएगी। निर्देशों के मुताबिक 10 जून तक मंडल स्तर की अस्थाई मिश्रित वरिष्ठता सूची जारी करनी होगी। इसके बाद आपत्तियां मांगी जाएंगी और उनका निस्तारण कर अंतिम सूची जारी की जाएगी।

9 दिन में होगा आपत्तियों का निपटारा

Rajasthan Education News Today : शिक्षा विभाग ने पूरी प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार—

  • 20 मई: 1 अप्रैल 2022 की स्थिति के अनुसार जिला स्तर पर अस्थाई वरिष्ठता सूची तैयार की जाएगी।
  • 25 मई: अस्थाई सूची पर शिक्षकों से आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।
  • 29 मई: प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण कर स्थाई वरिष्ठता सूची तैयार की जाएगी और संयुक्त निदेशक कार्यालय भेजी जाएगी।
  • 10 जून: मंडल स्तर पर मिश्रित अस्थाई वरिष्ठता सूची जारी होगी।
  • 15 जून: मिश्रित सूची पर आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी।
  • 25 जून: सभी आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम मिश्रित वरिष्ठता सूची जारी कर दी जाएगी।

छह सत्रों से लंबित हैं पदोन्नतियां

Rajasthan Teacher Promotion Process Start : राज्य में तृतीय श्रेणी शिक्षकों की वरिष्ठ अध्यापक पद पर पदोन्नतियां पिछले छह सत्रों से लंबित चल रही हैं। इनमें सत्र 2021-22, 2022-23, 2023-24, 2024-25, 2025-26 और 2026-27 शामिल हैं। हालांकि सत्र 2021-22 की पदोन्नति प्रक्रिया राज्य के सभी नौ मंडलों में पूरी कर ली गई थी, लेकिन अब तक शिक्षकों को पदस्थापन नहीं मिल पाया है। ऐसे में बड़ी संख्या में शिक्षक वर्षों से एक ही पद पर कार्य कर रहे हैं। अब विभागीय स्तर पर प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले महीनों में लंबित प्रमोशन भी पूरे किए जाएंगे।

तबादलों का इंतजार अब भी खत्म नहीं

राज्य के तृतीय श्रेणी शिक्षक केवल प्रमोशन ही नहीं बल्कि तबादलों का भी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अंतिम बार वर्ष 2018 में भाजपा सरकार के दौरान बड़े स्तर पर तबादले हुए थे। इसके बाद अगस्त 2021 में शाला दर्पण पोर्टल पर ऑनलाइन तबादला आवेदन मांगे गए थे। उस समय करीब 85 हजार शिक्षकों ने आवेदन किए थे, लेकिन आज तक तबादला प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। इस कारण कई शिक्षक वर्षों से दूरस्थ क्षेत्रों में कार्य करने को मजबूर हैं और परिवार से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं।

शिक्षक संगठनों ने फैसले का किया स्वागत

शिक्षक संघ रेसटा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष Mohar Singh Salawad ने शिक्षा विभाग के इस कदम का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि छह सत्रों से लंबित पदोन्नतियों को लेकर शिक्षकों में लंबे समय से नाराजगी थी। उनका कहना है कि वरिष्ठता सूची तैयार होने से पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी आएगी और सरकारी स्कूलों में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी भी दूर होगी। इससे विद्यार्थियों को समय पर योग्य शिक्षक मिल सकेंगे और शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

शिक्षकों में खुशी का माहौल

प्रमोशन प्रक्रिया शुरू होने की खबर सामने आने के बाद प्रदेशभर के तृतीय श्रेणी शिक्षकों में खुशी का माहौल है। कई शिक्षक इसे लंबे संघर्ष के बाद मिली राहत बता रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि वर्षों से पदोन्नति नहीं होने के कारण उनके कैरियर पर असर पड़ रहा था। अब उम्मीद है कि सरकार जल्द लंबित प्रमोशन प्रक्रिया पूरी कर शिक्षकों को राहत देगी।

Petrol Pump Closed News : सुबह 9 बजे अचानक बंद हुए पेट्रोल पंप, लोगों को हुई भारी परेशानी

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 164

Post navigation

Previous: Petrol Pump Closed News : सुबह 9 बजे अचानक बंद हुए पेट्रोल पंप, लोगों को हुई भारी परेशानी
Next: Rajasthan Birth Certificate Rules : जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलना हुआ मुश्किल, सरकार ने लागू किए नए नियम

Related Stories

Pre DEIEd Exam 2026 Rajasthan
  • शिक्षा

Pre DEIEd Exam 2026 Rajasthan : प्री डीएलएड परीक्षा 2026 में बड़ा बदलाव, AI सिस्टम से होगी लाइव मॉनिटरिंग

Nikita Mali May 19, 2026
Shree Jee Public School CBSE result 2026
  • शिक्षा

Shree Jee Public School CBSE result 2026 : CBSE रिजल्ट में श्री जी पब्लिक स्कूल का जलवा, दर्जनों छात्रों ने हासिल किए 90%+ अंक

Parmeshwar Singh Chundwat May 14, 2026
Alok School Rajsamand CBSE Result 2026
  • शिक्षा

Alok School Rajsamand CBSE Result 2026 : आलोक स्कूल का शानदार रिजल्ट, कई छात्रों ने 90% से ज्यादा अंक लाए

Parmeshwar Singh Chundwat May 13, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_bhEPbA7qdBU #jaivardhannews
#rajsamand🚀 कंप्यूटर और फाइनेंस में बनाएं शानदार करियर!अब सिर्फ एक कोर्स से सीखें Computer Skills + Finance Skills और पाएं multiple सरकारी मान्यता प्राप्त certificates।✅ RS-CFA & RSCIT Certification Program
⏳ 4 महीने का कोर्स
💻 100% Practical Training
💼 Job Support Available
🎁 ₹18,000 तक Free Benefits📍 नई जिंदगी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कांकरोली (राजसमंद)📍 पता: जलचक्की चौराहा के पास, IDBI बैंक के ऊपर फर्स्ट फ्लोर, कांकरोली, राजसमंद⚡ Limited Seats Available – Admission Open Now!
📞 Call Now: 7073056617 | 7220038294सीखें Smart • आगे बढ़ें Smart • कमाएं Smart ✨#RSCIT #RSCourse #ComputerCourse #FinanceCourse #RSCFA #RKCL #naijindagifoundationOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
#jaivardhannews
#rajsamand🚀 कंप्यूटर और फाइनेंस में बनाएं शानदार करियर!अब सिर्फ एक कोर्स से सीखें Computer Skills + Finance Skills और पाएं multiple सरकारी मान्यता प्राप्त certificates।✅ RS-CFA & RSCIT Certification Program
⏳ 4 महीने का कोर्स
💻 100% Practical Training
💼 Job Support Available
🎁 ₹18,000 तक Free Benefits📍 नई जिंदगी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कांकरोली (राजसमंद)📍 पता: जलचक्की चौराहा के पास, IDBI बैंक के ऊपर फर्स्ट फ्लोर, कांकरोली, राजसमंद⚡ Limited Seats Available – Admission Open Now!
📞 Call Now: 7073056617 | 7220038294सीखें Smart • आगे बढ़ें Smart • कमाएं Smart ✨#RSCIT #RSCourse #ComputerCourse #FinanceCourse #RSCFA #RKCL #naijindagifoundationOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
कंप्यूटर और फाइनेंस में बनाएं शानदार करियर!
भीलवाड़ा में चला ऑपरेशन मजनू,18 मनचले गिरफ्तार #jaivardhannews #bhilwaranews #latestnews'महिला सुरक्षा संकल्प अभियान' के तहत भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह ने शहर में 'ऑपरेशन मजनू' की शुरुआत की। दिन में भीड़ भरे चौराहों, पार्कों, बस स्टैंड के साथ ही आधी रात में सुनसान जगहों पर प्रशिक्षु आरपीएस के साथ 18 महिला पुलिसकर्मी रात 9 से तड़के 3 बजे तक शहर के अलग अलग एरिया में सड़कों पर घूमी।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
भीलवाड़ा में चला ऑपरेशन मजनू,18 मनचले गिरफ्तार #jaivardhannews #bhilwaranews #latestnews
16 घंटे तक मारपीट के आरोप, गर्भवती महिला और शिशु की मौत #bhilwada #breakingnews #latestnews
भीलवाड़ा में पति ने 5 महीने की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी थी। रोलीदेवी (41) का पोस्टमॉर्टम करने वाले मेडिकल बोर्ड में शामिल डॉ. चेतन कुमार ने इसे बेहद निर्मम हत्या का केस बताया है।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
16 घंटे तक मारपीट के आरोप, गर्भवती महिला और शिशु की मौत #bhilwada #breakingnews #latestnews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram