
राजसमंद : Rajsamand Ward Reservation Lottery : वन स्टेट-वन इलेक्शन के तहत जिले में निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में वार्ड आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। इसमें नगर परिषद राजसमंद के साथ नाथद्वारा, आमेट, देवगढ़ और भीम नगर पालिकाओं के 155 वार्डों का आरक्षण तय हुआ। आरक्षण सामने आते ही शहरों में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई। खासकर नगर परिषद राजसमंद में सभापति की सीट सामान्य होने से दावेदारों की दौड़ तेज हो गई है।
जिला निर्वाचन की लॉटरी प्रक्रिया दोपहर 3 बजे शुरू हुई और शाम करीब साढ़े 5 बजे तक सभी 155 वार्डों का आरक्षण तय कर दिया गया। सभापति और पालिकाध्यक्ष का चुनाव इस बार भी पार्षदों में से ही होगा। दोनों पदों की सीट पहले ही सामान्य तय हो चुकी है। वर्तमान में नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड है। लॉटरी के बाद 155 वार्डों में 66 सामान्य, 31 सामान्य महिला, 20 ओबीसी, 11 ओबीसी महिला, 13 एससी, 8 एससी महिला, 4 एसटी और 2 एसटी महिला के लिए आरक्षित हुए हैं। Rajasthan Local Body Election 2026 नगर परिषद के 45 वार्डों में 19 सामान्य ओपन, 9 सामान्य महिला, 6 ओबीसी ओपन, 3 ओबीसी महिला, 3 एससी ओपन, 3 एससी महिला, 1 एसटी ओपन और 1 एसटी महिला वार्ड तय हुए हैं।
28 वार्डो पर सभापति के दावेदारों की नजर
Rajsamand Nagar Parishad Election : सामान्य ओपन और सामान्य महिला के 28 वार्ड सभापति पद के संभावित दावेदारों के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। खास बात यह रही कि दोनों प्रमुख दलों में सभापति पद के संभावित दावेदारों के गृह क्षेत्र वाले वार्ड भी ओपन श्रेणी में आ गए। ऐसे में उन्हें दूसरे वार्ड से चुनाव लड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
सभापति सामान्य ओपन होने पर इन वार्डों के टिकट वितरण पर रहेगी नजर
Rajsamand Municipal Election 2026 : नगर परिषद सभापति सीट सामान्य अड़ापन होने के कारण परिषद क्षेत्र में सामान्य अनारक्षित हुए वार्डों पर टिकिट वितरण की विशेष नजर रहेगी। परिषद के सामान्य ओपन वार्ड 5, 12, 16, 20, 22, 24, 28, 29, 30, 32, 35, 36 सामान्य वर्ग के मतदाताओं का बाहुल्य है।

छह बार भाजपा और 8 बार कांग्रेस का रहा बोर्ड
Rajsamand Ward Reservation List : राजसमंद नगर पालिका का गठन 1952 में हुआ और नगर परिषद में 2012 में क्रमोन्नत हुई। आज तक परिषद का सभापति दो बार को छोड़ दे तो सामान्य वर्ग से ही बना है। इनमें 6 बार भाजपा और 8 बार कांग्रेस का बोर्ड रहा है। 1995 के बाद आरक्षण व्यवस्था लागू होने के बाद 1995 से लेकर 2021 तक सामान्य का ही सभापति रहा है। पहली बार वर्तमान में 2021 से 2026 तक ओबीसी का सभापति अशोक टांक कांग्रेस से बने। वहीं 2011 से 2016 तक सामान्य महिला सभापति आशा पालीवाल कांग्रेस से रही। 2016 से 2021 तक भाजपा से सुरेश पालीवाल सामान्य सभापति रहे। 1995 से 1999 तक कांग्रेस, 1999 से 2011 तक भाजपा और 2011 से 2016 तक कांग्रेस और 2016 से 2021 तक भाजपा और 2021 से 2026 तक वर्तमान में कांग्रेस के अशोक टांक सभापति हैं।
राजसमंद नगर परिषद के वार्डों की आरक्षण सूची

नाथद्वारा नगर पालिका के वार्डों की आरक्षण सूची

भीम नगर पालिका के वार्डों की आरक्षण सूची

देवगढ़ नगर पालिका के वार्डों की आरक्षण सूची

आमेट नगर पालिका के वार्डों की आरक्षण सूची




