
मुंबई। Kileshwar Mahadev Temple : श्रावण मास के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर मलाड वेस्ट स्थित श्री किलेश्वर महादेव मंदिर में “एक शाम किलेश्वर महादेव के नाम” विशाल भजन संध्या एवं महाप्रसादी कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान किलेश्वर महादेव के दर्शन किए और भजन संध्या में शामिल होकर शिव भक्ति का आनंद लिया।
प्रकाश प्रजापति ने बताया कि महाराणा प्रताप युवा परिषद, मुंबई के तत्वावधान में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव की आराधना एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद भजन संध्या का सिलसिला शुरू हुआ। मंदिर परिसर में जैसे-जैसे भजनों की स्वर लहरियां गूंजती गईं, पूरा वातावरण शिवमय होता गया। श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए और भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन रहे। इस दौरान मंदिर परिसर लगातार “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजता रहा। भजन संध्या में महालक्ष्मी म्युजिकल ग्रुप के बैनर तले राजस्थान से आए भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मधुवाला राव उदयपुर, पूरण गुर्जर चित्तौड़गढ़, रमेश माली पाली और महेश पालीवाल साकरौदा राजसमंद ने भगवान शिव सहित विभिन्न धार्मिक एवं राजस्थानी भजनों की प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने देर रात तक एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में भक्ति और संगीत का रंग भर दिया। भजन गायकों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालुओं ने तालियों और जयकारों के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। शिव भजनों के दौरान श्रद्धालु भक्तिरस में डूबे नजर आए। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं के उत्साह से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन मुकेश पालीवाल व भरत राजपुरोहित ने किया।

महाप्रसादी में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Kileshwar Mahadev Bhajan Sandhya Mumbai : भजन संध्या के समापन के बाद महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और समाजबंधुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं, ताकि सभी श्रद्धालुओं को सुचारू रूप से प्रसाद मिल सके। देर रात तक चले इस आयोजन में धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं और समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। Madhuwala Rao Udaipur Bhajan
आयोजकों ने जताया आभार

Ek Shaam Kileshwar Mahadev Ke Naam : कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद महाराणा प्रताप युवा परिषद, मुंबई की ओर से भजन कलाकारों, सहयोगकर्ताओं, समाजबंधुओं, कार्यकर्ताओं एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से यह धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। Maharana Pratap Yuva Parishad Mumbai




