Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

Rajsamand Nagar Parishad Election : कांग्रेस बचाएगी अपना बोर्ड या भाजपा मारेगी बाजी? राजसमंद में चुनावी घमासान

Parmeshwar Singh Chundwat August 27, 2026 1 minute read

लक्ष्मणसिंह राठौड़ @ राजसमंद : Rajsamand Nagar Parishad Election : नगरपरिषद राजसमंद के चुनाव को लेकर भाजपा व कांग्रेस द्वारा वार्ड 1 से 45 तक पार्षद का चुनाव लड़ने वाले दावेदारों के आवेदन जमा करने के साथ पैनल को अंतिम रूप देने की कार्रवाई चल रही है। इस बीच भाजपा व कांग्रेस के नेता अभी से अपनी अपनी जीत के दावे करने लगे हैं।

अब सवाल यही है कि क्या कांग्रेस अपना बोर्ड राजसमंद में बरकरार रख पाएगी या भाजपा शहरी सत्ता की कमान छीन लेगी। हालांकि अभी प्रत्याशियों की तस्वीर भी स्पष्ट नहीं है, लेकिन दोनों ही राजनीतिक दलों में टिकट को लेकर कार्यकर्ता से लेकर पदाधिकारी तक जोड़ जुगाड़ में लगे हैं। सवाल यह भी है कि जनता की उम्मीदों पर आखिर कौन खरा उतर पाया है, भाजपा या कांग्रेस। इसका जवाब अभी भविष्य की गर्त में है, मगर दोनों ही राजनीतिक दलों के चुनावी घोषणा पत्र भी इन दिनों सोशल मीडिया की सुर्खियां बने हुए हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से ही हर गली- मोहल्ले से लेकर शहर के प्रमुख चौराहों तक चर्चा चुनाव की ही चल रही है और नेता व राजनेताओं से सवाल भी कर रहे हैं।नगरपरिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस पर्यवेक्षक दीपक व्यास ने सघन क्षेत्र विकास समिति परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आवेदन पत्र प्राप्त किए और प्रत्येक दावेदार के मन की बात को सुना। इसी तरह भाजपा के पर्यवेक्षक बोहरा ने भी प्रत्येक वार्ड से चुनाव लड़ने वाले दावेदारों के आवेदन ले लिए हैं। दोनों ही राजनीतिक दलों द्वारा आंतरिक रूप से सर्वे किया जा रहा है, जहां कौन जिताऊ प्रत्याशी हो सकता है, उसके बारे में जनता से फीडबैक भी लिया जा रहा है। साथ ही बहुत मिलने पर कौन बेस्ट सभापति का दावेदार हो सकता है। इसको लेकर भी भाजपा व कांग्रेस द्वारा जनता से फीडबैक लिया जा रहा है।

क्या दोनों भाई आमने सामने लड़ेंगे

Rajsamand Municipal Council Election : भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सुभाष पालीवाल के पार्षद चुनाव लड़ने व सभापति के दावेदार की चर्चा है, जबकि कांग्रेस से उन्हीं के भाई ब्रजेश पालीवाल ने भी टिकट मांगा है। सवाल है कि क्या सुभाष व ब्रजेश दोनों आमने सामने चुनाव लड़ेंगे।

दोनों अशोक भी मैदान में

Rajsamand election BJP Congress candidates : पूर्व चेयरमैन अशोक रांका व पूर्व सभापति अशोक टांक भी नगरपरिषद के चुनावी रण में उतर चुके हैं। दोनों पार्षद के साथ ही सभापति के प्रबल दावेदार भी माने जा रहे हैं। दोनों ही अशोक को एक एक बार जनता मौका दे चुकी है, मगर इस बार क्या फिर से जनता इनके ऊपर विश्वास जताएगी। दोनों अशोक जहां से टिकट मांग रहे हैं, वहां कुछ अन्य दावेदार भी है।

राजनीति के चर्चित चेहरों की बात

Rajsamand Nagar Parishad Chairman Election : भाजपा व कांग्रेस दोनों दलों में राजनीति के कुछ चर्चित चेहरे भी मैदान में है। पूर्व उप सभापति चुन्नीलाल पंचोली भी मैदान में है, जो पहले भी सभापति के दावेदार थे। इन्हें एक बार कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया, तो निर्दलीय चुनाव लड़े और जीते थे। इस बार पंचोली के सामने भाजपा से मुन्ना अग्रवाल के चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा है। साथ ही निवर्तमान सभापति व कांग्रेस नेता अशोक टांक के सामने भाजपा द्वारा गिरीराज सोनी व देवराज को मैदान में उतारने की चर्चा है, जबकि कांग्रेस से पूर्व चेयरमैन रह चुके नारायणलाल सुथार भी वार्ड 45 व 1 से टिकट मांग रहे हैं। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष चंचल नन्दवाना व उनकी पत्नी हिमानी नन्दवाना वार्ड 22 से टिकट मांग रहे हैं, जहां भाजपा की ओर से अशोक रांका के मैदान में उतरने की चर्चा है। युवा कांग्रेस नेता रवि गर्ग राजनगर क्षेत्र से चुनाव लड़ने की रणनीति में जुटे हैं, तो लच्छु भाई उर्फ हेमंत रजक वार्ड 34 से जोर आजमाइश में जुटे हैं।

Jaivardhan News

दोनों युवा जिलाध्यक्षों की भी अग्निपरीक्षा

Rajsamand Latest News : नगरपरिषद राजसमंद के साथ नाथद्वारा, आमेट, देवगढ़ृ व भीम नगरपालिका चुनाव जीतना इस बार भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल व कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्यप्रताप सिंह चौहान के लिए भी अग्नि परीक्षा से कम नहीं है। पालीवाल व चौहान पिछले एक माह से लगातार नगर निकाय चुनाव जीतने के लिए जिताऊ प्रत्याशियों को मैदान में उतारने के प्रयास में जुटे हैं।

Income Tax Officer Fraud : इनकम टैक्स अधिकारी बन होटल सौदे का झांसा, लाखों ठग फरार | Rajsamand police

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 145

Post navigation

Previous: Kileshwar Mahadev Temple : श्रावण के अंतिम सोमवार पर किलेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
Next: Local body election 2026 : निकाय चुनाव में टिकट का पेंच! कांग्रेस के 16 वार्डों में अब भी नहीं बनी सहमति, BJP की सूची आज संभव

Related Stories

dainik jaivardhan news
  • समाचार

Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 19 Sep. 2026

Parmeshwar Singh Chundwat September 19, 2026
Daily Jaivardhan
  • समाचार

Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 18 Sep. 2026

Parmeshwar Singh Chundwat September 18, 2026
Bhim Nagar Palika Chairman
  • समाचार

Bhim Nagar Palika Chairman : भीम में यशोदा कंवर का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय, अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक नामांकन

Parmeshwar Singh Chundwat September 17, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद सभापति चुनाव को लेकर कुमावत समाज में बढ़ी नाराजगी #rajsamandnews Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद सभापति चुनाव को लेकर कुमावत समाज में बढ़ी नाराजगी #rajsamandnews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला, जानिए किसके सामने कौन #rajsamandnews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
आमेट में मानसून की विदाई के संकेत, फसल और पानी को लेकर बढ़ी चिंता #rajsamandnews #monsoon2026
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 19 Sep. 2026
  • Rajsamand Police Action : राजसमंद में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 241 ठिकानों पर दबिश; 31 आरोपी गिरफ्तार
  • Rajsamand chairman election : राजसमंद से नाथद्वारा तक अध्यक्ष चुनाव में बड़ा ट्विस्ट, जानिए किसके कितने दावेदार
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 18 Sep. 2026
  • Bhim Nagar Palika Chairman : भीम में यशोदा कंवर का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय, अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक नामांकन
| MoreNews by AF themes.