
Rajsamand ACB Trap : राजसमंद. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजसमंद की टीम ने सीजीएसटी के 3.12 करोड़ के नोटिस को रफादफा करने की एवज में रिश्वत की पहली किश्त के 25 लाख रुपए लेते 2 प्राइवेट व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।साथ ही सीजीएसटी उदयपुर के अधीक्षक सांवलराम को भी एसीबी की झालावाड़ टीम द्वारा डिटेन कर लिया है। फिलहाल गिरफ्तार दोनों आरोपी एसीबी राजसमंद कार्यालय में कस्टडी में होकर गहन पूछताछ जारी है।
Rajsamand ACB News : एसीबी के अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक हिम्मतसिंह चारण ने बताया कि सीजीएसटी में अनियमितता को लेकर केन्द्रीय जीएसटी विभाग द्वारा 3.12 करोड़ के नोटिस राजसमंद की कुछ फर्मों को जारी किए। इस अनियमितता को रफादफा करने या नोटिस की राशि कम करने की एवज में सीजीएसटी उदयपुर के अधीक्षक सांवलराम द्वारा रिश्वत मांगने की बात सामने आई। फिर यह 60 लाख रुपए की रिश्वत पर सहमति बनी और पहली किश्त के रूप में 25 लाख रुपए की रिश्वत सीजीएसटी अधीक्षक सांवलराम के लिए राजसमंद के दलाल अनिल पारीक को देना तय हुआ। इस पर संबंधित फर्म का प्रतिनिधि 25 लाख रुपए लेकर राजसमंद पहुंचा, तो दलाल अनिल पारीक ने उक्त रिश्वत की राशि राजसमंद में सौ फीट रोड स्थित टायर शोरूम पर सुशील पारीक को रिश्वत की राशि दी गई। इस पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजसमंद की टीम ने शोरूम पर दबिश देकर रिश्वत की राशि जब्त कर ली। साथ ही एसीबी टीम राजसमंद के इनपुट पर झालावाड़ की एसीबी टीम द्वारा सुकेत से सीजीएसटी अधीक्षक सांवलराम को पकड़ लिया, जबकि दलाल अनिल पारीक को भी एसीबी की दूसरी टीम द्वारा केलवा से डिटेन कर लिया गया है। कोटा में पकड़े सीजीएसटी अधीक्षक सांवलराम को लेकर एसीबी की टीम राजसमंद पहुंच रही है। प्राइवेट व्यक्ति के साथ सीजीएसटी अधीक्षक की मेडिकल जांच के साथ अग्रिम कार्रवाई एसीबी टीम राजसमंद द्वारा की जा रही है। Sanwarlal CGST Case
एसीबी अब खंगाल रही पुराना रिकॉर्ड
एसीबी टीम राजसमंद द्वारा गिरफ्तार अनिल पारीक व सुशील पारीक से गहन पूछताछ जारी है। साथ ही मुख्य आरोपी सीजीएसटी उदयपुर अधीक्षक सांवरलाल को कोटा जिले के सुकेत से झालावाड़ की एसीबी टीम द्वारा डिटेन कर लिया है। एसीबी द्वारा अब आरोपी सांवलराम का पुराना सर्विस रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

रिश्वत मांगे तो तत्काल करें शिकायत
ACB Raid Rajsamand : केन्द्र सरकार हो या राज्य सरकार के किसी भी सरकारी कार्यालय में जायज कार्य की एवज में कर्मचारी या अधिकारी रिश्वत की मांग करता है, तो मोबाइल नंबर 94135-02834 पर कॉल की जा सकती है। इसके अलावा 1064 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। यह कंट्रोल रूम जयपुर में कॉल जाती है। फिर व्यक्ति जिस जिले की एसीबी टीम से चाहेगा, वहां की टीम से कार्रवाई करवा सकता है। शिकायकर्ता चाहे तो उसका नाम गोपनीय भी रखा जा सकता है। Rajsamand Bribery Case




1 thought on “Rajsamand ACB Trap : राजसमंद में 25 लाख की रिश्वत लेते 2 आरोपी गिरफ्तार CGST अधीक्षक भी डिटेन”
Comments are closed.