
राजसमंद : Panchayati Raj Election : गांवों की सरकार चुनने के लिए होने वाले पंचायतीराज चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जिला परिषद और पंचायत समिति वार्डों में टिकट के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
दोनों दलों में 8 अक्टूबर तक आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद 9 और 10 अक्टूबर को संभावित प्रत्याशियों के पैनल तैयार किए जाएंगे। भाजपा जहां मूल कैडर, स्थानीय समीकरण और आंतरिक सर्वे के आधार पर जिताऊ चेहरों की तलाश कर रही है, वहीं कांग्रेस ने डिजिटल आवेदन के साथ युवाओं और सोशल मीडिया पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी चयन प्रक्रिया में शामिल किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप चौहान ने बताया कि क्यूआर कोड जारी होने के बाद पहले ही दिन करीब 45 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं। ऑफलाइन आवेदन 8 अक्टूबर के बाद जिला स्तर पर लिए जाएंगे, जबकि भाजपा में जिला कार्यालय पर करीब 52 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं सर्वे जारी हैं।
कैडर के साथ सर्वे से तलाशेंगे जिताऊ चेहरे
Rajasthan Panchayat Election 2026 : नगर निकाय चुनाव में मिली सफलता से उत्साहित भाजपा जिले की सभी 9 पंचायत समितियों में पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी ने जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पद के दावेदारों से ऑफलाइन आवेदन लेना शुरू कर दिया है। प्रत्याशी चयन के लिए जिले में आंतरिक सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे रिपोर्ट के साथ स्थानीय राजनीतिक और सामाजिक समीकरणों के आधार पर टिकट तय होंगे। मूल कैडर के कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने की तैयारी है।
QR कोड से आवेदन, फॉलोअर्स का भी ब्योरा
Rajsamand Zila Parishad Election : कांग्रेस ने टिकट चयन में तकनीक का इस्तेमाल करते हुए पीसीसी वाररूम से QR कोड जारी किया है। दावेदार मोबाइल से स्कैन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिलाध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष के पास ऑफलाइन आवेदन भी जमा होंगे। 50 साल से कम उम्र के सक्रिय कार्यकर्ताओं को 50 प्रतिशत टिकट में प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन में मतदाता पहचान पत्र, स्थायी पते के साथ सोशल मीडिया फॉलोअर्स का ब्योरा भी मांगा गया है।

9 पंचायत समितियां, 280 ग्राम पंचायतें
Rajasthan Panchayat Samiti Election “: राजसमंद जिले में पंचायतीराज व्यवस्था के तहत 9 पंचायत समितियां, 280 ग्राम पंचायतें और जिला परिषद के 29 वार्ड हैं। इस बार इन्हीं क्षेत्रों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पद के लिए राजनीतिक दलों के बीच सीधी टक्कर होगी।
पंचायत समिति स्तर पर पर्यवेक्षक करेंगे दावेदारों की पड़ताल
पंचायत समिति वाडों के पैनल तैयार करने से पहले प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। ये पर्यवेक्षक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार क्षेत्र में जाकर कार्यकर्ताओं से आवेदन लेंगे। दावेदारों को आवेदन के साथ 5-5 युवाओं, अनुभवी लोगों, महिलाओं और प्रमुख कार्यकर्ताओं के नाम देने होंगे। Rajsamand BJP Candidate Selection
भाजपा: जिताऊ कार्यकर्ताओं को टिकट
भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने कहा कि पंचायत चुनाव में सभी 9 पंचायत समितियों में जीत का लक्ष्य है। आवेदन शुरू हो चुके हैं। कैडर और जिताऊ कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देकर टिकट दिए जाएंगे।
कांग्रेसः युवाओं को प्राथमिकताः कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य प्रतापसिंह चौहान ने बताया कि पंचायतीराज चुनाव के लिए QR कोड जारी किए हैं। युवाओं और जिताऊ कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता मिलेगी।



