
राजसमंद। Rajsamand Panchayati Raj Election पंचायतीराज चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने बड़ा बदलाव किया है। आयोग ने चुनाव कार्यक्रम में संशोधन करते हुए पहले, दूसरे और तीसरे चरण के मतदान की तारीखों को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से एक दिन पहले कर दिया है। राजसमंद जिले में जिला परिषद के 29 सदस्यों, 9 पंचायत समितियों के 161 वार्ड सदस्यों और 280 सरपंचों के लिए चुनाव कराए जाएंगे।
जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में ईवीएम से मतदान होगा, जबकि सरपंच और वार्ड पंच के लिए बैलेट पेपर के जरिए वोट डाले जाएंगे। मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला प्रमुख और पंचायत समिति प्रधान के पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा। राजसमंद जिले में पंचायतीराज चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण में मनोर, देलवाड़ा, आमेट, चारभुजा और कुंभलगढ़ क्षेत्र की कुल 133 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे। वहीं, दूसरे चरण में भीम, देवगढ़, राजसमंद और रेलमगरा की कुल 147 ग्राम पंचायतों में मतदान कराया जाएगा।
जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य चुनाव की नई तारीखें
| चरण | पहले तय मतदान | संशोधित मतदान | मतदान का समय |
|---|---|---|---|
| पहला चरण | 23 अक्टूबर | 22 अक्टूबर | सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक |
| दूसरा चरण | 29 अक्टूबर | 28 अक्टूबर | सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक |
Rajsamand Panchayat Election Schedule : आयोग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए पहले चरण का मतदान अब 22 अक्टूबर को और दूसरे चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होगा। दोनों चरणों में मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है।

पंच-सरपंच चुनाव की तारीखों में भी बदलाव
Rajasthan Panchayati Raj Election 2026 : पंच और सरपंच पदों के चुनाव की तारीखों में भी संशोधन किया गया है। पहले चरण का मतदान अब 24 अक्टूबर और दूसरे चरण का मतदान 30 अक्टूबर को कराया जाएगा।
| चरण | पहले तय मतदान | संशोधित मतदान | मतदान का समय |
|---|---|---|---|
| पहला चरण | 25 अक्टूबर | 24 अक्टूबर | सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक |
| दूसरा चरण | 31 अक्टूबर | 30 अक्टूबर | सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक |
इस तरह पंच-सरपंच चुनाव के लिए भी मतदान की तारीख एक दिन पहले कर दी गई है। मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
पहले चरण में 133 ग्राम पंचायतों में चुनाव
Rajsamand Sarpanch Election 2026 : राजसमंद जिले के पहले चरण में खमनोर, देलवाड़ा, आमेट, चारभुजा और कुंभलगढ़ की कुल 133 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे। इन क्षेत्रों में पंच, सरपंच के साथ संबंधित जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए भी चुनावी प्रक्रिया होगी।
दूसरे चरण में इन क्षेत्रों में होगा मतदान
Rajsamand Election Voting Date : दूसरे चरण में भीम, देवगढ़, राजसमंद और रेलमगरा की कुल 147 ग्राम पंचायतों में मतदान कराया जाएगा। जिले में दूसरे चरण के तहत इन क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच पदों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
प्रधान और जिला प्रमुख के पदों का आरक्षण
राजसमंद जिले की 9 पंचायत समितियों के प्रधान पदों के लिए आरक्षण की स्थिति भी तय की गई है। इनमें 3 पद अनारक्षित महिला, 3 पद अनारक्षित ओपन, 1 पद एसटी ओपन, 1 पद एससी महिला और 1 पद ओबीसी ओपन के लिए आरक्षित रखा गया है। वहीं, राजसमंद जिला परिषद के जिला प्रमुख का पद अनारक्षित ओपन रखा गया है। पंचायतीराज चुनाव की तारीखों में बदलाव के बाद जिले में चुनावी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। राजनीतिक दलों के साथ-साथ संभावित प्रत्याशियों ने भी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं।



