
राजसमंद। Kumawat Samaj Mahapanchayat कुमावत समाज की जिला महापंचायत में सोमवार को समाज की राजनीतिक भागीदारी, आगामी स्थानीय चुनावों, सामाजिक एकता और समाज के सम्मान को लेकर व्यापक मंथन किया गया। महापंचायत में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और समाजबंधुओं ने खुलकर अपने विचार रखे। इस दौरान आगामी समय में समाज की राजनीतिक रणनीति को लेकर पांच प्रमुख प्रस्ताव सामने आए।
महापंचायत में भाजपा और कांग्रेस दोनों राजनीतिक दलों से दूरी बनाए रखने का प्रस्ताव रखा गया। इसी क्रम में भाजपा विधायक दीप्ति माहेश्वरी, भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल, आदित्य प्रताप सिंह सहित कांग्रेस के पदाधिकारियों को लेकर भी समाज स्तर पर सामाजिक बहिष्कार का निर्णय लिए जाने की बात सामने आई। महापंचायत में यह प्रस्ताव भी रखा गया कि कुमावत समाज आगामी चुनावों में किसी भी राजनीतिक दल से टिकट नहीं लेगा। इसके बजाय समाज की ओर से निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारने की रणनीति पर विचार किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज को अपनी राजनीतिक ताकत के आधार पर स्वयं निर्णय लेने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। महापंचायत में यह भी चर्चा हुई कि राजनीतिक रणनीति किसी एक राजनीतिक दल के पक्ष या विरोध तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि समाज के हित, सम्मान और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता देते हुए तय की जानी चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि राजनीतिक दल अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन समाज की एकता और सामूहिक हित सर्वोपरि रहना चाहिए। महापंचायत में सामाजिक अनुशासन को लेकर भी प्रस्ताव रखा गया। इसमें कहा गया कि यदि समाज सामूहिक रूप से किसी राजनीतिक निर्णय पर पहुंचता है और कोई समाजजन दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ा पाया जाता है, तो इस विषय पर समाज स्तर पर विचार किया जाएगा। इस मुद्दे को लेकर महापंचायत में मौजूद समाज के विभिन्न लोगों ने अपने विचार रखे। Kumawat Samaj Rajsamand News

राजनीतिक भागीदारी और स्थानीय चुनावों पर जोर

Kumawat Samaj Mahapanchayat Rajasthan : कुमावत समाज के मीडिया प्रभारी नरेश कुमावत ने बताया कि महापंचायत में समाज के अनेक लोगों ने अपनी बात खुलकर रखी। उन्होंने कहा कि समाज की राजनीतिक भागीदारी, सम्मान, स्थानीय चुनावों में प्रतिनिधित्व और सामाजिक एकता को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि महापंचायत में रखे गए प्रस्तावों पर समाज स्तर पर निर्णय लिया गया है और सामूहिक सहमति के आधार पर आगामी रणनीति तय की जाएगी। नरेश कुमावत ने कहा कि समाज की एकता और सम्मान सर्वोपरि है। राजनीतिक दल अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन समाज का हित और समाज की एकजुटता सबसे ऊपर रहनी चाहिए। महापंचायत में युवाओं ने भी समाज की राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने और आगामी स्थानीय चुनावों में संगठित रणनीति के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। Kumawat Samaj Political Strategy
चारों चौकियों के पंच-पटेल और समाजजन रहे मौजूद

Kumawat Samaj Local Election Strategy महापंचायत में श्री कुमावत समाज रूणपंछोर चौकी संस्थान के अध्यक्ष सुंदर दोराया, महामंत्री सुंदर सिंनवाल, कोषाध्यक्ष मोहनलाल माननिया, बनास चौकी के अध्यक्ष सीताराम कुमावत, मंत्री रोशन खटोर, कोषाध्यक्ष रमेश लाल कुमावत, बामणिया चौकी के अध्यक्ष कालू सिरोटा, मंत्री प्यारे लाल, कोषाध्यक्ष तुलसी राम, मदारिया चौकी के अध्यक्ष राम लाल, मंत्री लच्छी राम, सचिव बबलू लाल, कोषाध्यक्ष फ़तेल लाल, काबरी महादेव चौकी के अध्यक्ष मागीलाल, बंशीलाल, मोहन, तेजराम रेवाड़िया, प्रेम शंकर, उदराम, रतन, जगदीश, लक्ष्मीलाल, मोड़ीराम, नाना राम, मागीलाल लाल , लक्ष्मीलाल , मोहन लाल, शंकर लालजी, भगवती लाल, गिरिराज, लच्छी राम, भैरूलाल एवं भोली राम सहित चारों चौकियों के वरिष्ठ पंच-पटेल, 84 गांवों के पंच-पटेल एवं वरिष्ठ समाजजन मौजूद रहे। महापंचायत में बड़ी संख्या में युवाओं ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन डालचंद्र कुमावत ने किया।



