
Shrinathji Temple Annakut Festival : राजसमंद। नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में दीपावली के अगले दिन मनाया जाने वाला अन्नकूट महोत्सव आस्था, श्रद्धा और सदियों पुरानी परंपरा का अद्भुत संगम है। इस अवसर पर भील आदिवासी समाज के श्रद्धालु मंदिर में पहुंचकर अन्नकूट का प्रसाद अपने साथ ले जाते हैं।
Shrinathji Temple Diwali Annakut Celebration : करीब 350 साल से चली आ रही इस परंपरा के पीछे मान्यता है कि प्रसाद को घर में रखने से सालभर अन्न की कमी नहीं होती और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। सोमवार देर रात मंदिर के मुख्य द्वार खुलते ही भील आदिवासी समाज के श्रद्धालु अंदर पहुंचे और अन्नकूट का प्रसाद अपने साथ ले जाने लगे। इससे पहले ठाकुरजी को 56 भोग के साथ करीब 50 क्विंटल चावल से तैयार अन्नकूट अर्पित किया गया। इतनी बड़ी मात्रा में चावल से ठाकुरजी के सम्मुख अन्नकूट का विशाल पहाड़नुमा स्वरूप तैयार किया गया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। परंपरा के अनुसार सोमवार देर रात मंदिर के मुख्य द्वार खोले गए। इसके बाद भील आदिवासी समाज के श्रद्धालुओं ने मंदिर में प्रवेश कर अन्नकूट का प्रसाद लिया। इस अनूठी परंपरा को देखने के लिए मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित रहे। प्रसाद लेने का यह सिलसिला रात करीब 12 बजे तक जारी रहा। इसके बाद मंदिर में दर्शन बंद कर दिए गए। Nathdwara Temple Annakut Festival

प्रसाद सुखाकर घरों में रखते हैं
Nathdwara Annakut Prasad Tradition : अन्नकूट के प्रसाद को लेकर भील आदिवासी समाज में विशेष आस्था है। श्रद्धालु इस प्रसाद को घर ले जाकर सुखाते हैं और पूरे साल सुरक्षित रखते हैं। मान्यता है कि इसे घर में रखने से परिवार में कभी अन्न की कमी नहीं होती और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस परंपरा के प्रति लोगों की आस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आम श्रद्धालु भी भील समाज के लोगों से अन्नकूट का प्रसाद लेकर अपने घरों में रखते हैं। लोगों का विश्वास है कि श्रीनाथजी का यह प्रसाद घर में शांति, समृद्धि और अन्न की बरकत बनाए रखता है। Bhil Tribal Annakut Prasad Nathdwara


