01 56 https://jaivardhannews.com/hasanamba-temple-write-letter-to-god/

Hasanamba temple : भारत में यूं तो कई मंदिर है। लेकिन कई मंदिर ऐसे है जिनके बारे में अगर आप पहली बार सुनेंगे तो आपको थोड़ा अजीब लगेगा। मंदिर में अक्सर लोग मत्था टेक कर मन्नत मांगते तो आपने देखा ही होगा। आज हम ऐसे मंदिर की बात कर रहे है जो साल में सिर्फ एक हफ्ते के लिए खुलता है और यहां भक्त भगवान को चट्‌ठी लिखकर मन्नत मांगते है।कहा जाता है कि यहां लोगों की मन्नतें पूरी हो जाती हैं। ऐसा ही एक मंदिर कर्नाटक राज्य के हासन जिले में स्थित है। जो अपने चमत्कारों के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यह मंदिर हसनंबा मंदिर के नाम से जाना जाता है। karnataka hasanamba temple

Hasanamba temple timings : यह मंदिर साल में सिर्फ एक बार एक हफ्ते के लिए खुलता है। हर साल यह मंदिर दिवाली के समय कुछ दिनों के लिए खोला जाता है, इस बार भक्तों के लिए यह मंदिर 28 अक्टूबर  से 6 नवंबर तक के लिए खोला गया था। इसके बाद इस मंदिर के कपाट एक साल तक के लिए बंद कर दिये जाते हैं। हासन जिले में स्थित यह मंदिर पर हर साल हसनंबा महोत्सव लगता है। महोत्सव के दौरान यहां पर भक्तों की भारी भीड़ लगती है। इस साल भी यहां भारी संख्या में भक्त पहुंचे थे। यहां पर अपनी मनोकामना को पूरा करने के लिए श्रद्धालु भगवान को हैरान करने वाले पत्र लिखते हैं। भगवान को लिखी गई कई चिट्ठियां सोशल मीडिया पर किसी ने पोस्ट कर दी हैं जो वायरल हो गई हैं।

ये भी पढ़ें : Mysterious temple : इस मंदिर का द्वार कहलाता है धरती का नर्क, यहां जाने वाला कभी लौटकर नहीं आता

Hasanamba temple history : भक्त भगवान को लिखते हैं पत्र

Hasanamba temple history : एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक भक्त ने अपने पत्र में लिखा है कि होलेनरसीपुरा निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को नया विधायक मिले। भगवान ऐसा करो कि वर्तमान विधायक के परिवार के हर किसी की चुनाव में हार हो जाए। आप यहां के लोगों को बचा लीजिए। सोशल मीडिया पर इस तरह की कई चिट्ठियां वायरल हो रही हैं। एक चिट्ठी में एक भक्त ने लिखा है कि उसके घर के पास स्थित सड़क के गड्ढे ठीक हो जाएं। एक भक्त ने लिखा है कि उसकी मनोकामना पूरी हो जाएगी, तो वह मंदिर में 5000 रुपये चढ़ाएगा। यहां के लोगों का कहना है कि इस मंदिर का निर्माण होयसाल वंश में हुआ होगा। मंदिर के इतिहास के बारे में कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। होयसला शासनकाल के समय कर्नाटक में हासन सबसे बड़ा शहर था। हसनंबा मंदिर को हासन की अधिष्ठात्री देवी मंदिर के तौर पर जाना जाता है।

Unique Temple : मंदिर की विशेषताएं

  • अद्वितीय दर्शन: Unique Temple यह मंदिर साल में केवल 7 दिनों के लिए खुलता है, जो कि दिवाली के त्योहार के दौरान होता है।
  • ऐतिहासिक महत्व: यह मंदिर 12वीं शताब्दी का बताया जाता है और इसका निर्माण होयसल वंश के राजाओं ने करवाया था।
  • वास्तुशिल्प: यह मंदिर दक्षिण भारतीय वास्तुकला का शानदार नमूना है।
  • आस्था का केंद्र: यह मंदिर न केवल कर्नाटक बल्कि पूरे भारत से श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है।

Hasanamba temple : यह अपनी अनोखी परंपराओं और देवी हसनंबा के प्रति भक्तों की अटूट आस्था के लिए जाना जाता है। यदि आप कर्नाटक की यात्रा कर रहे हैं, तो यह मंदिर निश्चित रूप से आपके दर्शन योग्य है।

यात्रा संबंधी जानकारी:

  • स्थान: हसनंबा मंदिर, हासन, कर्नाटक, भारत
  • निकटतम हवाई अड्डा: मैसूर हवाई अड्डा (160 किमी)
  • निकटतम रेलवे स्टेशन: हसन रेलवे स्टेशन (10 किमी)
  • दर्शनों का समय: यह मंदिर साल में केवल 7 दिनों के लिए खुलता है, जो कि दिवाली के त्योहार के दौरान होता है।